बिहार की शिक्षा योजना अद्यतन

बिहार के छात्रों को राहत! क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की खबरों पर CM ने दिया जवाब

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को दी जाने वाली 4 लाख रुपये तक की शिक्षा ऋण सुविधा जारी रहेगी।

By : शिवम् पांडेय
बिहार के छात्रों को राहत! क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की खबरों पर CM ने दिया जवाब

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की खबरों के बीच छात्रों और अभिभावकों के बीच बनी असमंजस की स्थिति को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को मिलने वाली 4 लाख रुपये तक के शिक्षा ऋण की सुविधा आगे भी जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल के जरिए इसकी जानकारी दी और कहा कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों के मन में किसी भी तरह का संशय नहीं रहना चाहिए।

4 लाख रुपये तक का लोन जारी रहेगा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को 4 लाख रुपये तक का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड मिल रहा है और यह सुविधा आगे भी पूर्ववत जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना को लेकर छात्रों और अभिभावकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है।

आर्थिक तंगी नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार युवाओं की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण किसी छात्र की उच्च शिक्षा प्रभावित न हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षा के रास्ते में आर्थिक कठिनाइयों को बाधा नहीं बनने दिया जाएगा।

छात्रों और अभिभावकों की चिंता दूर

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना में बदलाव की खबरों के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता की स्थिति बनी हुई थी। मुख्यमंत्री के स्पष्टीकरण के बाद अब इस असमंजस के दूर होने की उम्मीद है। सरकार ने साफ कर दिया है कि 4 लाख रुपये तक के शिक्षा ऋण की सुविधा फिलहाल जारी रहेगी।

संबंधित सामग्री

शिक्षा के क्षेत्र में CM सम्राट की बड़ी पहल, ट्रेनिंग लेने विदेश जाएंगे बिहार के 100 शिक्षक

शिक्षा के क्षेत्र में CM सम्राट की बड़ी पहल, ट्रेनिंग लेने विदेश जाएंगे बिहार के 100 शिक्षक

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेजों के लिए 2,451 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति की घोषणा की और उच्च शिक्षा के विस्तार पर जोर दिया।

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, एक ही फंदे से बंधे थे भोला और सफीना

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, एक ही फंदे से बंधे थे भोला और सफीना

मोतिहारी के हरसिद्धि इलाके में एक पेड़ से दो युवकों के शव बरामद हुए, पुलिस जांच में जुटी, आत्महत्या या हत्या की आशंका।

बारिश और बाढ़ से कई राज्यों में हालात बिगड़े, उत्तराखंड में 170 फीट लंबा ब्रिज बहा

बारिश और बाढ़ से कई राज्यों में हालात बिगड़े, उत्तराखंड में 170 फीट लंबा ब्रिज बहा

उत्तराखंड में नवनिर्मित बैली ब्रिज बह गया, बिहार में 47 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित। उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में भी बारिश और बाढ़ का कहर जारी।

6 महीने की गर्भवती विवाहिता की हत्या का आरोप, जलती चिता से मिले 6 अवशेष; ससुराल वाले फरार

6 महीने की गर्भवती विवाहिता की हत्या का आरोप, जलती चिता से मिले 6 अवशेष; ससुराल वाले फरार

बिहार के मसौढ़ी में एक गर्भवती विवाहिता की हत्या के बाद उसके शव को दरधा नदी के किनारे चोरी-छिपे जला दिया गया। पुलिस ने जले हुए अवशेष बरामद किए।

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून, यूपी-बिहार में बाढ़ से हालात गंभीर

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून, यूपी-बिहार में बाढ़ से हालात गंभीर

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार में भारी बारिश और बाढ़ से स्थिति गंभीर। नदियों के जलस्तर में वृद्धि, हजारों लोग प्रभावित।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर