बिहार सीएम ने मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

‘नए भारत के शिल्पकार’ PM मोदी को CM सम्राट का खास संदेश, आज से ‘सेवा संकल्प अभियान’

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर उन्हें 'नए भारत का शिल्पकार' कहा, साथ ही सेवा संकल्प अभियान की घोषणा की।

By : शिवम् पांडेय
‘नए भारत के शिल्पकार’ PM मोदी को CM सम्राट का खास संदेश, आज से ‘सेवा संकल्प अभियान’

बिहार सीएम ने मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पीएम मोदी को ‘नए भारत का शिल्पकार’ बताते हुए उनके सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के सफर का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना भी की। विश्वकर्मा पूजा के मौके पर मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेश के श्रमिकों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में श्रमिकों की भूमिका अहम है और औद्योगिक विकास के साथ उत्पादकता बढ़ाने में उनका योगदान जरूरी है।

17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान

बिहार में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया जा रहा है, जो 17 अक्टूबर तक चलेगा। राज्य सरकार के अनुसार, अभियान से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए जनसेवा, सरकारी योजनाओं और लोगों की समस्याओं के समाधान पर फोकस किया जाएगा। इस दौरान ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत प्रखंड और विधानसभा स्तर पर ‘सरकार आपके द्वार’ समाधान शिविर लगाए जाने हैं। इन शिविरों में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके समाधान की कोशिश की जाएगी।

सरकार आपके द्वार समाधान शिविर

‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का मकसद सरकारी सेवाओं और योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना है। इसके तहत अलग-अलग क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे, जहां लोग अपनी समस्याएं और जरूरत से जुड़े आवेदन अधिकारियों के सामने रख सकेंगे। मुख्यमंत्री ने सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता और उनकी पहुंच को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया है।

मार्च 2027 तक कायाकल्प अभियान

सम्राट चौधरी ने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए मार्च 2027 तक ‘कायाकल्प अभियान’ भी चलाया जाएगा। इसका फोकस विकास से जुड़े कामों और सरकारी सुविधाओं को बेहतर करने पर रहेगा। बिहार सरकार ने पहले ही 17 सितंबर से 31 मार्च 2027 तक ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ चलाने की तैयारियों की समीक्षा की थी।

विश्वकर्मा पूजा पर श्रमिकों को बधाई

मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह भगवान विश्वकर्मा की आराधना का पर्व है। उन्होंने राज्य के विकास में श्रमिकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया और औद्योगिक विकास में श्रमिकों व श्रम संगठनों से सहयोग की अपील की। सम्राट चौधरी ने बिहार के लोगों से विश्वकर्मा पूजा को आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने का अवसर देते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर लोगों से एक दीप जलाकर उनके स्वस्थ जीवन की कामना करने के साथ विकसित भारत और समृद्ध बिहार के संकल्प को मजबूत करने की अपील भी की।

संबंधित सामग्री

बिहार में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट, मार्च 2027 तक शुरू होगा उत्पादन

बिहार में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट, मार्च 2027 तक शुरू होगा उत्पादन

बिहार के चकाई में निर्माणाधीन इथेनॉल प्लांट 2027 में खोलने की योजना है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्लांट का निरीक्षण किया।

CM सम्राट चौधरी बोले- बिहार का इतना बड़ा मार्केट, हम नहीं देखेंगे तो फिल्में नहीं चलेंगी; भोजपुरी सिनेमा पर भी कही बड़ी

CM सम्राट चौधरी बोले- बिहार का इतना बड़ा मार्केट, हम नहीं देखेंगे तो फिल्में नहीं चलेंगी; भोजपुरी सिनेमा पर भी कही बड़ी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फिल्म उत्सव का उद्घाटन किया और राज्य में फिल्म निर्माण के महत्व पर बल दिया, साथ ही भोजपुरी फिल्मों की सामग्री पर चिंता जताई।

कैप्टन स्मित मछार को अशोक चक्र देने की मांग, मिलिंद देवरा ने PM मोदी को लिखा पत्र

कैप्टन स्मित मछार को अशोक चक्र देने की मांग, मिलिंद देवरा ने PM मोदी को लिखा पत्र

कैप्टन स्मित मच्छार को उनके साहस और सूझबूझ के लिए अशोक चक्र की मांग की गई है, जिन्होंने फ्लाईदुबई फ्लाइट में 174 यात्रियों की जान बचाई।

PM मोदी से बात करते भावुक हुए कैप्टन स्मित, बोले- मुश्किल वक्त में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा

PM मोदी से बात करते भावुक हुए कैप्टन स्मित, बोले- मुश्किल वक्त में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्लाईदुबई पायलट कैप्टन स्मित से वीडियो कॉल पर उनके साहस और सूझबूझ की सराहना की।

गांधी जयंती पर राजघाट में बापू को नमन: PM मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

गांधी जयंती पर राजघाट में बापू को नमन: PM मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

गांधी जयंती के मौके पर देश के विभिन्न नेताओं ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे देश में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर