दिशा सालियान के पिता ने दिया मानहानि नोटिस

दिशा सालियान मामले में आदित्य ठाकरे घिरे: पिता ने भेजा ₹500 करोड़ का मानहानि नोटिस

सतीश सालियान ने आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा, गलत बयानों के लिए माफी और हर्जाने की मांग की।

By : शिवम् पांडेय
दिशा सालियान मामले में आदित्य ठाकरे घिरे: पिता ने भेजा ₹500 करोड़ का मानहानि नोटिस

दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे और NCP (SP) नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा है। नोटिस में दोनों नेताओं के बयानों को वापस लेने, सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और ₹500 करोड़ का हर्जाना देने की मांग की गई है। इसके लिए दोनों को 7 दिन का समय दिया गया है। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, सतीश सालियान ने आरोप लगाया है कि दोनों नेताओं के बयानों से दिशा की मौत की निष्पक्ष जांच की उनकी मांग को गलत तरीके से पेश किया गया। उनका कहना है कि ऐसे बयानों से मामले की जांच को लेकर सवाल खड़े हुए हैं।

आदित्य ठाकरे ने कहा था- दिशा से कभी नहीं मिला

16 सितंबर को आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान से किसी भी तरह की जान-पहचान होने से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि वह दिशा से कभी नहीं मिले और करीब छह साल से राजनीतिक और निजी कारणों से उनका नाम इस मामले से जोड़ा जा रहा है। आदित्य ठाकरे ने मामले में जांच एजेंसियों से बिना राजनीतिक हस्तक्षेप के जांच करने की बात भी कही थी। उन्होंने अपने खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों को बिना सबूत चलाया जा रहा अभियान बताया था।

अनिल देशमुख ने बताई थी बदनाम करने की साजिश

इससे पहले 23 मार्च 2025 को अनिल देशमुख ने दिशा सालियान मामले को आदित्य ठाकरे को बदनाम करने की साजिश बताया था। अब सतीश सालियान ने दोनों नेताओं के इन बयानों पर आपत्ति जताते हुए कानूनी नोटिस भेजा है।

14 सितंबर को CBI ने दर्ज की FIR

दिशा सालियान की मौत के मामले में CBI ने 14 सितंबर को FIR दर्ज की है। दिशा के पिता ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर बेटी की मौत की दोबारा जांच और FIR दर्ज करने की मांग की थी। उन्होंने मामले में कुछ लोगों की भूमिका की जांच की मांग भी की थी। इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2 सितंबर को CBI को मामले में नए सिरे से जांच के लिए FIR दर्ज करने का निर्देश दिया था। इससे पहले मुंबई पुलिस की शुरुआती दो जांच में दिशा की मौत को आत्महत्या बताया गया था।

FIR में कई नाम, भूमिका की जांच जारी

दी गई जानकारी के मुताबिक, CBI की FIR में आदित्य ठाकरे के अलावा डीनो मोरिया, सूरज पंचोली और रिया चक्रवर्ती समेत कई लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिसकर्मियों, मेडिकल स्टाफ और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। हालांकि, किसी FIR में नाम दर्ज होना अपने आप में अपराध साबित नहीं करता। मामले में लगाए गए आरोपों की सच्चाई जांच पूरी होने और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही तय होगी।

क्या है दिशा सालियान मामला?

28 वर्षीय दिशा सालियान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं। 8 जून 2020 को मुंबई की एक इमारत से गिरने के बाद उनकी मौत हो गई थी। इसके छह दिन बाद, 14 जून 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की भी मौत हो गई थी। दोनों घटनाओं के बीच कथित संबंध को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। अब CBI द्वारा दर्ज FIR के बाद दिशा की मौत से जुड़े मामले की जांच एक बार फिर चर्चा में है।

संबंधित सामग्री

PM मोदी से शिकायत के 8 दिन बाद असगर अली को मिली जमीन वापस, BJP विधायक ने छोड़ा कब्जा

PM मोदी से शिकायत के 8 दिन बाद असगर अली को मिली जमीन वापस, BJP विधायक ने छोड़ा कब्जा

महाराष्ट्र के मीरा रोड में असगर अली वोहरा के जमीन विवाद में सुलझने की उम्मीद जगी है। नरेंद्र मेहता ने विवादित जमीन से जुड़ा कब्जा छोड़ने की बात कही।

दिशा सालियान केस में CBI की FIR: गैंगरेप, हत्या और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों की होगी जांच

दिशा सालियान केस में CBI की FIR: गैंगरेप, हत्या और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों की होगी जांच

दिशा सालियान की मौत के छह साल बाद, CBI ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में गैंगरेप, हत्या और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप शामिल हैं।

भंडारा सड़क दुर्घटना पर CM विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना

भंडारा सड़क दुर्घटना पर CM विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना

महाराष्ट्र के नागपुर-रायपुर राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख व्यक्त किया।

मराठी बोलने से इनकार पर संजय दत्त की माफी, मंत्री को किया फोन: बोले- अच्छी मराठी आती है, मजाक था

मराठी बोलने से इनकार पर संजय दत्त की माफी, मंत्री को किया फोन: बोले- अच्छी मराठी आती है, मजाक था

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने मराठी भाषा पर दिए गए अपने बयान के लिए माफी मांगी है, जिसके बाद वह विवादों में घिर गए थे।

बिपाशा बसु की प्रोटीन ड्रिंक में दिखे कीड़े, FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे से मांगी मदद

बिपाशा बसु की प्रोटीन ड्रिंक में दिखे कीड़े, FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे से मांगी मदद

बिपाशा बसु ने दावा किया कि नए प्रोटीन पाउडर के डिब्बे में कीड़े मिले। उन्होंने महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे को टैग कर मामले में दखल देने की अपील की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर