पृथ्वी शॉ और आकृति का रिश्ता खत्म

शादी से पहले टूटा क्रिकेटर पृथ्वी शॉ का रिश्ता, मंगेतर ने की इमोशनल पोस्ट, बोली- हमारे रास्ते अलग हैं

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने अपनी सगाई तोड़ दी है। आकृति ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की।

By : सोनिया रायकवार
शादी से पहले टूटा क्रिकेटर पृथ्वी शॉ का रिश्ता, मंगेतर ने की इमोशनल पोस्ट, बोली- हमारे रास्ते अलग हैं

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल के रिश्ते को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दोनों का रिश्ता शादी से पहले ही खत्म हो गया है। आकृति अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर पृथ्वी शॉ से अलग होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों के भविष्य को लेकर अलग-अलग लक्ष्य हैं और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने अलग होने का फैसला लिया है।

आकृति ने किया रिश्ता खत्म होने का ऐलान

आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट में लिखा कि वह भारी मन से यह बताना चाहती हैं कि उन्होंने और उनके मंगेतर ने अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि दोनों अब साथ नहीं हैं, क्योंकि भविष्य को लेकर उनके लक्ष्य अलग-अलग हैं। आकृति ने कहा कि परिस्थितियों को देखते हुए दोनों ने यह फैसला लिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके बीच अभी भी एक-दूसरे के लिए प्यार और सम्मान है। इसी वजह से दोनों को लगता है कि शायद वे एक-दूसरे के लिए नहीं बने हैं।

‘हमारे रास्ते अब अलग हैं’


आकृति ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि वह दोनों के लिए शांति और खुशियों की कामना करती हैं। उन्होंने कहा कि अब दोनों के रास्ते अलग हैं और वे अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही आकृति ने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में उनके फैसले को लेकर किसी तरह के कयास न लगाए जाएं और न ही मनगढ़ंत कहानियां बनाई जाएं।

मार्च में हुई थी सगाई

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने इसी साल 8 मार्च को सगाई की थी। सगाई के बाद दोनों सोशल मीडिया पर कई तस्वीरों और पोस्ट के जरिए साथ नजर आए थे। दोनों ने विदेश यात्रा भी की थी और उस दौरान उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थीं।हालांकि, कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आने लगीं। इनमें पृथ्वी शॉ पर रिश्ते में आकृति को धोखा देने के आरोप भी लगाए गए थे।

आकृति ने अफवाहों को बताया था गलत

रिश्ते में दरार की खबरों के बीच आकृति ने कथित तौर पर सामने आई चीटिंग की अफवाहों को खारिज किया था। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर की थीं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया था कि इन पोस्ट का उनके रिश्ते से कोई संबंध नहीं है। दूसरी ओर, पृथ्वी शॉ ने इन चर्चाओं और आरोपों पर सार्वजनिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। अब आकृति की ओर से रिश्ता खत्म होने की घोषणा के बाद एक बार फिर दोनों सुर्खियों में हैं।

पृथ्वी शॉ ने नहीं दिया कोई रिएक्शन

आकृति अग्रवाल की पोस्ट सामने आने के बाद अब तक पृथ्वी शॉ की ओर से इस मामले पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। दोनों की शादी को लेकर पहले से चल रही चर्चाओं के बीच आकृति की घोषणा ने उनके रिश्ते के भविष्य पर स्थिति स्पष्ट कर दी है। फिलहाल आकृति ने लोगों से इस निजी फैसले का सम्मान करने और किसी भी तरह की अटकलों से बचने की अपील की है।

पृथ्वी शॉ का करियर 

आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ का वक्त पिछले कुछ साल से बेहद खराब चल रहा है. टीम इंडिया में वापसी अब असंभव है. आईपीएल में भी उन्हें खेलने का मौका नहीं मिलता. ऐसे नाजुक वक्त में आकृति उनके साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी रहतीं थीं. दोनों ने हाल ही में सगाई भी की थी, लेकिन अब वो भी टूट गई.

संबंधित सामग्री

प्रिया सरोज-रिंकू सिंह की शादी 4 दिसंबर को, लखनऊ के रमाडा होटल में लेंगे सात फेरे

प्रिया सरोज-रिंकू सिंह की शादी 4 दिसंबर को, लखनऊ के रमाडा होटल में लेंगे सात फेरे

समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह 4 दिसंबर को लखनऊ में शादी करेंगे। दोनों की सगाई 15 महीने पहले हुई थी।

क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप आरोप में गिरफ्तार, आरोप - शादी का दिया झांसा, DC के लिए चुके

क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप आरोप में गिरफ्तार, आरोप - शादी का दिया झांसा, DC के लिए चुके

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने उन पर शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

K.S.Bharat ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास!

K.S.Bharat ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास!

After a brief but impactful international career, Indian wicketkeeper-batsman KS Bharat has announced his retirement from international cricket.

Surya Yadav Becomes Father: क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के घर आई नन्ही परी

Surya Yadav Becomes Father: क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के घर आई नन्ही परी

Indian cricketer Surya Yadav and his wife Devisha celebrated the birth of their first child, a daughter, which Yadav announced via Instagram.

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर