सांसद प्रिया और क्रिकेटर रिंकू की शादी

प्रिया सरोज-रिंकू सिंह की शादी 4 दिसंबर को, लखनऊ के रमाडा होटल में लेंगे सात फेरे

समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह 4 दिसंबर को लखनऊ में शादी करेंगे। दोनों की सगाई 15 महीने पहले हुई थी।

By : शिवम् पांडेय
प्रिया सरोज-रिंकू सिंह की शादी 4 दिसंबर को, लखनऊ के रमाडा होटल में लेंगे सात फेरे

सांसद प्रिया और क्रिकेटर रिंकू की शादी

समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी की तारीख तय हो गई है। दोनों 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी की तारीख सामने आने के बाद दोनों परिवारों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। शादी समारोह में परिवार और रिश्तेदारों के साथ दोनों के करीबी दोस्त और कुछ खास मेहमान भी शामिल हो सकते हैं। प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं, जबकि रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के चर्चित खिलाड़ियों में शामिल हैं।

15 महीने पहले हुई थी सगाई

प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की रिंग सेरेमनी 8 जून 2025 को लखनऊ के 'द सेंट्रम' होटल में हुई थी। समारोह में दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई थी। रिंकू के प्रिया को रिंग पहनाने के दौरान वह भावुक हो गई थीं। सगाई समारोह के बाद दोनों ने साथ में केक काटा और परिवार के सदस्यों व मेहमानों के साथ डांस भी किया था। इस दौरान प्रिया पिंक लहंगे और रिंकू व्हाइट शेरवानी में नजर आए थे।

सगाई में शामिल हुए थे कई VIP

रिंग सेरेमनी में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, शिवपाल यादव और इकरा हसन समेत कई खास मेहमान पहुंचे थे। समारोह में BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के अलावा पूर्व क्रिकेटर पीयूष चावला और प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे थे। क्रिकेटर यश दयाल भी समारोह में पहुंचे थे। रिंकू ने IPL 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में उनकी गेंदों पर लगातार पांच छक्के लगाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

डिजाइनर रिंग और खास आउटफिट

सगाई के दौरान प्रिया और रिंकू ने एक-दूसरे को डिजाइनर रिंग पहनाई थी। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, प्रिया ने रिंकू के लिए कोलकाता से रिंग मंगवाई थी, जबकि रिंकू ने प्रिया के लिए मुंबई से रिंग खरीदी थी। प्रिया का लहंगा दिल्ली की फैशन डिजाइनर महिमा महाजन ने तैयार किया था। वहीं, रिंकू ने मुंबई के डिजाइनर की तैयार की हुई शेरवानी पहनी थी।

ऐसे शुरू हुई थी दोनों की कहानी

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की पहली मुलाकात एक क्रिकेटर की शादी के दौरान हुई थी। बताया जाता है कि IPL 2023 में रिंकू के लगातार पांच छक्कों के बाद उनकी पहचान क्रिकेट जगत में और बढ़ी थी। इसी दौरान एक सीनियर क्रिकेटर की दिल्ली में शादी हुई, जहां रिंकू और प्रिया की मुलाकात हुई थी। बताया गया था कि उस क्रिकेटर की पत्नी और प्रिया पहले से दोस्त थीं। उन्होंने ही दोनों का परिचय कराया था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत आगे बढ़ी और धीरे-धीरे रिश्ता मजबूत होता गया।

संबंधित सामग्री

गांव से ग्लोबल तक की यात्रा है प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा: मुख्यमंत्री योगी

गांव से ग्लोबल तक की यात्रा है प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने मोदी की जनसेवा से राष्ट्र सेवा तक की 25 वर्षों की यात्रा को सराहा। विकसित भारत के लिए आह्वान किया।

लखनऊ में गोमती की बाढ़ का तांडव: बीकेटी पहुंचे CM योगी, बांटी राहत सामग्री

लखनऊ में गोमती की बाढ़ का तांडव: बीकेटी पहुंचे CM योगी, बांटी राहत सामग्री

लखनऊ में गोमती नदी के जलस्तर में वृद्धि से कई क्षेत्रों में बाढ़। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत सामग्री वितरित की।

लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर कैंप में आग:प्लास्टिक से बने 33 कमरे जले, जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदा मजदूर

लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर कैंप में आग:प्लास्टिक से बने 33 कमरे जले, जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदा मजदूर

लखनऊ एयरपोर्ट परिसर के लेबर कैंप में आग लगने से 33 कमरे जल गए। आग से मजदूर झुलस गए और कुछ ने जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूद गए।

उचित समस्या को लेकर दूसरी बार फरियादी आए तो जवाबदेही तय: मुख्यमंत्री

उचित समस्या को लेकर दूसरी बार फरियादी आए तो जवाबदेही तय: मुख्यमंत्री

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' के दौरान जनता की समस्याएँ सुनी और समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया।

लखनऊ में बाढ़ का असर, CM योगी ने प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर बांटी राहत सामग्री

लखनऊ में बाढ़ का असर, CM योगी ने प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर बांटी राहत सामग्री

लखनऊ में बाढ़ की स्थिति गंभीर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की और राहत सामग्री वितरित की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर