लखनऊ में बाढ़

लखनऊ में बाढ़ का असर, CM योगी ने प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर बांटी राहत सामग्री

लखनऊ में बाढ़ की स्थिति गंभीर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की और राहत सामग्री वितरित की।

By : शिवम् पांडेय
लखनऊ में बाढ़ का असर, CM योगी ने प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर बांटी राहत सामग्री

लखनऊ में बाढ़

लखनऊ में बाढ़ के हालात के बीच सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रभावित इलाकों में पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और राहत सामग्री भी वितरित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों के साथ नेपाल में भी हुई भारी बारिश का असर दिखाई दे रहा है। लगातार बारिश और पानी के बढ़ते दबाव के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावित लोगों की मदद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। डबल इंजन की सरकार हर जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ी है।

लखनऊ में लगातार बढ़ रहा गोमती का जलस्तर

पिछले करीब सात दिनों से गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी के आसपास के कई इलाकों में पानी पहुंच गया है। रिवर फ्रंट, हनुमंत धाम और चंद्रिका देवी मंदिर समेत कई तटीय क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं।

फैजुल्लागंज समेत कई इलाकों में हालात गंभीर

फैजुल्लागंज जैसे इलाकों में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। कई घरों में कई फीट तक पानी भरने की बात सामने आई है। बड़ी संख्या में लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को मजबूर हैं। स्थानीय स्तर पर राहत और बचाव कार्य भी जारी है।

पानी भरे इलाकों में लोगों की परेशानी बढ़ी

बाढ़ के कारण प्रभावित परिवारों के सामने खाने-पीने के सामान और सुरक्षित ठिकाने की चुनौती बनी हुई है। जिन इलाकों में पानी कुछ कम है, वहां भी लोगों की नाराजगी सामने आई। सोमवार को कुछ लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान प्रशासन और राहत टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। सरकार की ओर से लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाने और बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने की बात कही गई है।

संबंधित सामग्री

मेरठ से CM योगी का दावा, बोले- अब यूपी में बन रहे जवानों के अत्याधुनिक हथियार, लखनऊ में तैयार हो रही ब्रह्मोस मिसाइल

मेरठ से CM योगी का दावा, बोले- अब यूपी में बन रहे जवानों के अत्याधुनिक हथियार, लखनऊ में तैयार हो रही ब्रह्मोस मिसाइल

मेरठ में पूर्व सैनिक सम्मान रैली में सीएम योगी ने डिफेंस कॉरिडोर, ब्रह्मोस मिसाइल और AK-203 राइफल के उत्पादन की जानकारी दी।

14 Nov 2026

मेरठ में CM योगी के बड़े ऐलान, यूपी में अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण; शहीद के परिवार को 50 लाख की सहायता

मेरठ में CM योगी के बड़े ऐलान, यूपी में अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण; शहीद के परिवार को 50 लाख की सहायता

मेरठ की पूर्व सैनिक सम्मान रैली में सीएम योगी ने शहीद परिवारों, अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों के लिए आर्थिक सहायता, आरक्षण, रोजगार और अन्य सुविधाओं की घोषणा की।

14 Nov 2026
 यूपी में चुनावी बिगुल से पहले BJP की बड़ी बैठक, CM योगी ने दिया टारगेट, संगठन को किया अलर्ट

यूपी में चुनावी बिगुल से पहले BJP की बड़ी बैठक, CM योगी ने दिया टारगेट, संगठन को किया अलर्ट

लखनऊ बैठक में सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं को एक महीने तक छूटे नाम जुड़वाने के निर्देश दिए। 17 नवंबर से SSR अभियान शुरू होगा।

14 Nov 2026
Gen-Alpha के लिए योगी सरकार का डिजिटल प्लान, 50 हजार छात्रों को मिलेंगे टैबलेट; 2026-27 में 25 लाख बांटने का लक्ष्य

Gen-Alpha के लिए योगी सरकार का डिजिटल प्लान, 50 हजार छात्रों को मिलेंगे टैबलेट; 2026-27 में 25 लाख बांटने का लक्ष्य

लखनऊ में पहले चरण में करीब 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट मिलेंगे। अभियान स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत चलाया जाएगा।

14 Nov 2026
CM योगी पहुंचे गढ़ गंगा मेला, तैयारियों का लिया जायजा; अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

CM योगी पहुंचे गढ़ गंगा मेला, तैयारियों का लिया जायजा; अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हापुड़ के गढ़ मुक्तेश्वर में गंगा पूजन बाजार का जायजा लिया और पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक की। पूजा के बाद वे मेरठ रवाना हुए।

14 Nov 2026