CM धामी ने दिए निर्देश

ऋषभ पंत ने लगाई मदद की गुहार, CM धामी ने तुरंत दिए निर्देश- हरसंभव सहयोग मिलेगा

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने की समस्या पर CM पुष्कर सिंह धामी से सहायता मांगी।

By : शिवम् पांडेय
ऋषभ पंत ने लगाई मदद की गुहार, CM धामी ने तुरंत दिए निर्देश- हरसंभव सहयोग मिलेगा

CM धामी ने दिए निर्देश

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए अपनी समस्या बताई। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली से अपना बेस उत्तराखंड शिफ्ट करना चाहते हैं और इसके लिए राज्य में जमीन खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें रहने के लिए बड़ी और साफ-सुथरी जमीन तलाशने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पंत ने CM धामी से मांगी मदद

ऋषभ पंत ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वह उत्तराखंड के स्थानीय निवासी हैं और उन्हें अपने राज्य से बेहद प्यार है। उन्होंने मुख्यमंत्री से जमीन खरीदने की प्रक्रिया में मदद करने की अपील की। पंत ने कहा कि जमीन को लेकर स्पष्टता नहीं होने की वजह से यह प्रक्रिया उनके लिए काफी मुश्किल और परेशान करने वाली बन गई है।

मुझे अपने उत्तराखंड से बहुत प्यार है

पंत ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा, “नमस्ते सर, आप कैसे हैं?” इसके बाद उन्होंने बताया कि वह दिल्ली से अपना बेस उत्तराखंड ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने मूल स्थान पर वापस आकर रहना चाहते हैं और उत्तराखंड में ही अपने लिए उपयुक्त जगह तलाश रहे हैं।

CM धामी ने दिए अधिकारियों को निर्देश

ऋषभ पंत की पोस्ट सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सोशल मीडिया पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पंत उत्तराखंड के गौरव हैं और उन्होंने अपने शानदार खेल से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को पंत की समस्या पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जल्द ही संपर्क करेंगे 

CM धामी ने पंत को भरोसा दिलाते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी जल्द ही उनसे संपर्क करेंगे और नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री ने पंत के उत्तराखंड लौटने और अपनी मातृभूमि के लिए योगदान देने की भावना की भी सराहना की।

संबंधित सामग्री

पूर्व सैनिक ‘भूतपूर्व’ नहीं, ‘अभूतपूर्व’ हैं: CM धामी, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि 50 लाख

पूर्व सैनिक ‘भूतपूर्व’ नहीं, ‘अभूतपूर्व’ हैं: CM धामी, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि 50 लाख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों की बहादुरी और बलिदान का सम्मान किया, देश के लिए उनके योगदान को सराहा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों के सम्मान में हल्द्वानी में पुष्पांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों के सम्मान में हल्द्वानी में पुष्पांजलि अर्पित की

हल्द्वानी में शहीद स्मारक पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान की सराहना की और उनके परिजनों के सम्मान की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

हल्द्वानी: नितिन नवीन का बड़ा संकेत, 2027 की जीत से 2029 की राह होगी आसान

हल्द्वानी: नितिन नवीन का बड़ा संकेत, 2027 की जीत से 2029 की राह होगी आसान

भाजपा ने 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अपनी रणनीति तेज कर दी है, जिसे 2029 के लोकसभा चुनावों से जोड़ा गया है। उत्तराखंड में विशेष जोर।

AI से 80s के दौर में पहुंचे सेलेब्स, सिद्धार्थ-कियारा का दिखा रेट्रो अंदाज

AI से 80s के दौर में पहुंचे सेलेब्स, सिद्धार्थ-कियारा का दिखा रेट्रो अंदाज

AI की मदद से बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी तस्वीरों को 80s के फैशन में बदला, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, रवि किशन सहित कई सेलेब्स शामिल।

कन्नड़ एक्टर किरण राज पर शेर ने नहीं किया हमला, वायरल वीडियो की बताई पूरी सच्चाई

कन्नड़ एक्टर किरण राज पर शेर ने नहीं किया हमला, वायरल वीडियो की बताई पूरी सच्चाई

कन्नड़ एक्टर किरण राज का शेर के साथ वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें शेर उनकी ओर झपटता नजर आ रहा है। हालांकि, यह उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए एक नियंत्रित ट्रेनिंग सेशन का हिस्सा था।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026