बिहार में डूबने की घटनाएं

बिहार में कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: गंगा में 11 लोग डूबे, 4 बचाए गए, 6 लापता और 1 की मौत

पटना के बाढ़, अथमलगोला, और बख्तियारपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान 11 लोग डूबे, खोज और बचाव कार्य जारी।

By : दिव्या मिस्त्री
बिहार में कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: गंगा में 11 लोग डूबे, 4 बचाए गए, 6 लापता और 1 की मौत

बिहार के पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में कर्मा-धर्मा पूजा की मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा नदी में तीन अलग-अलग हादसे हुए। बाढ़, अथमलगोला और बख्तियारपुर थाना क्षेत्रों में कुल 11 लोगों के डूबने की सूचना है। स्थानीय लोगों ने चार लोगों को बचा लिया, जबकि एक युवक की मौत हो गई। छह लोगों की तलाश जारी है। राहत और बचाव के लिए स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ को सूचना दी गई है।

बाढ़ में दो युवक गंगा में डूबे

बाढ़ थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस घाट पर मूर्ति विसर्जन के बाद स्नान करने के दौरान तीन युवक डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने एक युवक को बचा लिया, जबकि पीयूष कुमार और सुजीत कुमार नदी में डूब गए। दोनों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। अंचलाधिकारी रानी कुमारी ने घटना की पुष्टि की है।

अथमलगोला में भाई-बहन लापता

अथमलगोला थाना क्षेत्र के उस्मानपुर वार्ड नंबर-9 में मूर्ति विसर्जन के दौरान भाई-बहन के गंगा में डूबने की घटना सामने आई है। दोनों की तलाश जारी है। थाना अध्यक्ष राहुल कुमार के अनुसार, स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को सूचना देकर बचाव अभियान शुरू कराया गया है।

बख्तियारपुर में छह युवक डूबने लगे

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव के पास छह युवक मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने तीन युवकों को बचा लिया, जबकि तीन नदी में डूब गए। बाद में साहिल कुमार का शव बरामद किया गया। गोलू कुमार और बलवीर कुमार की तलाश जारी है।

रेस्क्यू अभियान जारी, प्रशासन अलर्ट

बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी अंचलाधिकारी को दे दी गई है और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। स्थानीय गोताखोर भी नदी में तलाश कर रहे हैं। तीनों घटनाओं के बाद प्रशासन लापता लोगों की खोज और राहत-बचाव कार्य में जुटा है।

संबंधित सामग्री

जमुई बदसलूकी कांड के बाद सम्राट चौधरी के पुराने बयान पर सियासत, मुख्य आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

जमुई बदसलूकी कांड के बाद सम्राट चौधरी के पुराने बयान पर सियासत, मुख्य आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

बिहार के जमुई में नाबालिगों के साथ बदसलूकी के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पुराने बयान पर फिर से चर्चा हो रही है।

आदिलाबाद के RIMS अस्पताल में आग, 5 दिन के नवजात की मौत; 28 बच्चों को सुरक्षित निकाला गया

आदिलाबाद के RIMS अस्पताल में आग, 5 दिन के नवजात की मौत; 28 बच्चों को सुरक्षित निकाला गया

तेलंगाना के RIMS अस्पताल में आग लगने से एक नवजात शिशु की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य बच्चों को सुरक्षित बचाया गया।

अटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोविंदपुरा में अटल जी की प्रतिमा का अनावरण किया, उनके राष्ट्रवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों की प्रशंसा की।

'सम्राट चौधरी को धन्यवाद… बधाई', RJD सांसद ने CM की तारीफ कर सबको चौंकाया

'सम्राट चौधरी को धन्यवाद… बधाई', RJD सांसद ने CM की तारीफ कर सबको चौंकाया

बिहार के जहानाबाद में महिलाओं और छात्राओं के लिए पिंक बस सेवा शुरू की गई। RJD और JDU नेताओं ने सेवा की सराहना की।

माटी महोत्सव में CM सम्राट चौधरी का संदेश- अपनी माटी का फर्ज निभाएं

माटी महोत्सव में CM सम्राट चौधरी का संदेश- अपनी माटी का फर्ज निभाएं

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित माटी-पूर्वांचल महोत्सव में भाग लिया, जहाँ उन्होंने बिहार और उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की प्रशंसा की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर