छात्रा से छेड़छाड़ की घटनाएं

दिल्ली में छात्रा से छेड़छाड़ और स्कूटर से घसीटने का आरोप, 10 दिन बाद FIR; JNU में भी छात्रा से बदसलूकी की शिकायत

दक्षिण दिल्ली और JNU में दो अलग-अलग घटनाओं में छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने देरी से कार्रवाई की और जांच जारी है।

By : दिव्या मिस्त्री
दिल्ली में छात्रा से छेड़छाड़ और स्कूटर से घसीटने का आरोप, 10 दिन बाद FIR; JNU में भी छात्रा से बदसलूकी की शिकायत

दक्षिण दिल्ली में 11 सितंबर की रात 21 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ और स्कूटर से धक्का देकर घसीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो बाइक सवार युवकों ने छात्रा का पीछा किया और उसे धक्का दे दिया। छात्रा करीब 100 से 150 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई, जिससे उसके चेहरे, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आईं।

मदद के लिए पहुंचे दो स्कूटर सवार

घटना के बाद दो अन्य स्कूटर सवार युवकों ने छात्रा की मदद की और उसे नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। छात्रा के माता-पिता 12 सितंबर को दिल्ली पहुंचे, जिसके बाद उसे इलाज के लिए कानपुर ले जाया गया। गंभीर चोटों के कारण छात्रा फिलहाल बिस्तर पर है।

पुलिस कार्रवाई में देरी पर सवाल

छात्रा के अनुसार, पुलिस ने 12 सितंबर को उससे फोन पर घटना की जानकारी ली, लेकिन तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। 15 सितंबर को उसके दोस्तों ने वकील के माध्यम से हौज खास थाने में शिकायत दी। छात्रा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे थाने आने को कहा, जबकि वह चलने की स्थिति में नहीं थी। करीब 10 दिन बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की FIR दर्ज की गई। पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है।

JNU में भी छात्रा से छेड़खानी का आरोप

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में सोमवार देर रात एक छात्रा ने दो बाहरी युवकों पर छेड़खानी का आरोप लगाया। बताया गया कि ताप्ती हॉस्टल के पास कार सवार युवकों ने छात्रा को गाड़ी में बैठने और शराब पीने का प्रस्ताव दिया। छात्रा ने घटना की जानकारी सुरक्षा गार्ड को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।

सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग

JNU छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। इसमें गार्ड की संख्या बढ़ाना, स्ट्रीट लाइट की पर्याप्त व्यवस्था और परिसर में आने वाली गाड़ियों की सघन जांच शामिल है। पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

दिल्ली के कालकाजी में नाबालिग से गैंगरेप: एनकाउंटर में आरोपी गिरफ्तार, पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

दिल्ली के कालकाजी में नाबालिग से गैंगरेप: एनकाउंटर में आरोपी गिरफ्तार, पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया। आरोपी आसिफ को पुलिस ने एनकाउंटर में गोली मारकर गिरफ्तार किया।

किरनापुर पथराव प्रायोजित था! SP का दावा- शराब और पैसों से रचा गया था पूरा षड्यंत्र

किरनापुर पथराव प्रायोजित था! SP का दावा- शराब और पैसों से रचा गया था पूरा षड्यंत्र

मध्यप्रदेश के बालाघाट में पथराव और तोड़फोड़ के घटनाक्रम में पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की हैं और इसे एक सुनियोजित षड्यंत्र बताया है।

भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के जेके रोड पर पति ने अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखा, जिसके बाद सड़क पर विवाद और हंगामा हुआ। पुलिस जांच में जुटी।

AIIMS भोपाल के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा लापता: मां से बहस के बाद टहलने निकली, 4 दिन से सुराग नहीं

AIIMS भोपाल के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा लापता: मां से बहस के बाद टहलने निकली, 4 दिन से सुराग नहीं

भोपाल के AIIMS से 19 वर्षीय छात्रा रिषिका मन्ना लापता हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज खंगालनी शुरू की है।

DU छात्रसंघ चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, 17 साल बाद प्रेसिडेंट-सेक्रेटरी पद पर कब्जा

DU छात्रसंघ चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, 17 साल बाद प्रेसिडेंट-सेक्रेटरी पद पर कब्जा

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने तीन पदों पर जीत हासिल की। निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर