शेयर बाजार में तेजी

शेयर बाजार ने मारी पलटी! सेंसेक्स 200 अंक ऊपर, बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को तेजी आई, सेंसेक्स 200 अंक और निफ्टी 50 अंक ऊपर। बैंकिंग शेयरों में खासतौर पर खरीदारी देखी गई।

By : चंचल खेडकर
शेयर बाजार ने मारी पलटी! सेंसेक्स 200 अंक ऊपर, बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी

शेयर बाजार में बुधवार, 23 सितंबर को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 74,700 के पार कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी करीब 50 अंक की बढ़त के साथ 23,380 के स्तर पर पहुंच गया है।आज बाजार में बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स में करीब 330 अंकों की गिरावट दर्ज हुई थी।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। कोस्पी में 0.20% और निक्केई में 1.38% की तेजी दर्ज की गई, जबकि हैंगसेंग 0.81% नीचे रहा।नोट: जापान का निक्केई बाजार आज बंद है, इसलिए उसका आंकड़ा पिछले कारोबारी दिन का है।

नैस्डैक ऑल-टाइम हाई पर

अमेरिकी बाजार में टेक शेयरों की खरीदारी के चलते नैस्डैक ने मंगलवार को नया ऑल-टाइम हाई बनाया। नैस्डैक कंपोजिट 0.45% बढ़कर 27,244 के स्तर पर पहुंच गया।इस साल अब तक नैस्डैक करीब 17% ऊपर है। इसमें Nvidia, Apple और Microsoft जैसी बड़ी टेक कंपनियां शामिल हैं।अमेरिकी बाजार में डाउ जोन्स 0.36% गिरा, जबकि S&P 500 लगभग सपाट रहा।

FII की बिकवाली जारी

विदेशी निवेशकों की बिकवाली भारतीय बाजार पर दबाव बनाए हुए है। पिछले 7 दिनों में FII/FPI ने करीब 6,996 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII ने इसी अवधि में करीब 11,555 करोड़ रुपए की खरीदारी की है।पिछले 30 दिनों में FII/FPI की नेट बिकवाली करीब 22,655 करोड़ रुपए रही, जबकि DII ने करीब 64,541 करोड़ रुपए की खरीदारी की है।

कल बाजार में 330 अंक की गिरावट

इससे पहले मंगलवार, 22 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स करीब 330 अंक टूटकर नीचे आया था। आज शुरुआती कारोबार में बाजार ने इसी गिरावट के बाद कुछ रिकवरी दिखाई है।

संबंधित सामग्री

बाजार खुलते ही तेजी की लहर! सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,450 के करीब

बाजार खुलते ही तेजी की लहर! सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,450 के करीब

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 100 अंक बढ़ा, निफ्टी 23,450 के करीब। वरमोरा ग्रैनिटो का IPO भी खुला है।

सेंसेक्स 300 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के करीब; IT-फार्मा शेयरों में खरीदारी से बाजार गुलजार

सेंसेक्स 300 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के करीब; IT-फार्मा शेयरों में खरीदारी से बाजार गुलजार

भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी ने दिखाई तेजी। IT और फार्मा सेक्टर के शेयरों में बढ़ी खरीदारी। NSE IPO के आखिरी दिन पर भी नजर।

Market Outlook:शेयर बाजार में तीसरे दिन रिकवरी, अब 23,500 के पार टिकना अहम

Market Outlook:शेयर बाजार में तीसरे दिन रिकवरी, अब 23,500 के पार टिकना अहम

भारतीय शेयर बाजार में निफ्टी की रिकवरी तीसरे दिन भी जारी रही। आगामी कारोबारी सत्र में 23,500 का स्तर काफी महत्वपूर्ण रहेगा।

सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, 74,500 के पार; मेटल-फार्मा शेयरों में खरीदारी

सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, 74,500 के पार; मेटल-फार्मा शेयरों में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200 अंक बढ़कर 74,500 के पार। मेटल, फार्मा शेयरों में खरीदारी और एशियाई बाजारों से सपोर्ट।

100% टैरिफ और Fed की दर बढ़ोतरी का डर बेअसर, खुलते ही भागा बाजार

100% टैरिफ और Fed की दर बढ़ोतरी का डर बेअसर, खुलते ही भागा बाजार

अमेरिकी फेड रेट और रूस संबंधित टैरिफ के बावजूद, भारतीय शेयर बाजार ने दिखाई मजबूती। सेंसेक्स और निफ्टी ने दिखाई शुरुआती गिरावट के बाद तेजी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर