बाजार में उछाल

बाजार खुलते ही तेजी की लहर! सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,450 के करीब

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 100 अंक बढ़ा, निफ्टी 23,450 के करीब। वरमोरा ग्रैनिटो का IPO भी खुला है।

By : चंचल खेडकर
बाजार खुलते ही तेजी की लहर! सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,450 के करीब

शेयर बाजार में मंगलवार, 22 सितंबर को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 100 अंक ऊपर 74,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी भी लगभग 50 अंक चढ़कर 23,450 के आसपास है। बैंकिंग, ऑटो और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी का जोर नजर आ रहा है।बाजार में यह तेजी ऐसे समय आई है जब विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी है। पिछले सात कारोबारी दिनों में FIIs/FPI ने भारतीय शेयर बाजार में करीब 5,218 करोड़ रुपए की नेट बिकवाली की है।

वरमोरा ग्रैनिटो का IPO आज से खुला

इसी बीच प्राइमरी मार्केट में भी हलचल है। वरमोरा ग्रैनिटो का IPO मंगलवार से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। निवेशक इसमें 24 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी IPO के जरिए करीब 708.02 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है।

एशियाई बाजारों में भी तेजी

भारतीय बाजार के अलावा मंगलवार को एशियाई बाजारों में भी सकारात्मक रुख देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 119 अंक यानी 1.79% की बढ़त के साथ 7,132 पर रहा। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 152 अंक यानी 0.61% चढ़कर 25,194 पर कारोबार कर रहा था। जापान का निक्केई आज बंद है।

अमेरिकी बाजार में तीनों प्रमुख इंडेक्स बढ़े

इससे पहले सोमवार, 21 सितंबर को अमेरिकी बाजार में भी तेजी रही। डाउ जोन्स 366 अंक बढ़कर 52,049 पर बंद हुआ। नैस्डैक में 600 अंक यानी 2.26% की तेजी रही और यह 27,122 पर पहुंच गया। वहीं S&P 500 114 अंक यानी 1.49% बढ़कर 7,765 पर बंद हुआ।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

विदेशी निवेशकों ने पिछले सात दिनों में भारतीय बाजार से 5,218 करोड़ रुपए की निकासी की है। पिछले 30 दिनों का आंकड़ा देखें तो FII/FPI की नेट बिकवाली 17,663 करोड़ रुपए रही।इसके उलट घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII ने बाजार में खरीदारी बनाए रखी है। DII ने पिछले सात दिनों में 11,343 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है। 30 दिनों में यह आंकड़ा 62,915 करोड़ रुपए रहा।

सोमवार को भी बाजार में रही थी तेजी

एक दिन पहले यानी 21 सितंबर को भी घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 564 अंक चढ़कर 74,859 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 68 अंक बढ़कर 23,414 के स्तर पर रहा था।अब मंगलवार के कारोबार में निवेशकों की नजर बैंकिंग, ऑटो और एनर्जी शेयरों की चाल के साथ-साथ विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर रहेगी।

संबंधित सामग्री

सेंसेक्स 300 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के करीब; IT-फार्मा शेयरों में खरीदारी से बाजार गुलजार

सेंसेक्स 300 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के करीब; IT-फार्मा शेयरों में खरीदारी से बाजार गुलजार

भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी ने दिखाई तेजी। IT और फार्मा सेक्टर के शेयरों में बढ़ी खरीदारी। NSE IPO के आखिरी दिन पर भी नजर।

Market Outlook:शेयर बाजार में तीसरे दिन रिकवरी, अब 23,500 के पार टिकना अहम

Market Outlook:शेयर बाजार में तीसरे दिन रिकवरी, अब 23,500 के पार टिकना अहम

भारतीय शेयर बाजार में निफ्टी की रिकवरी तीसरे दिन भी जारी रही। आगामी कारोबारी सत्र में 23,500 का स्तर काफी महत्वपूर्ण रहेगा।

सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, 74,500 के पार; मेटल-फार्मा शेयरों में खरीदारी

सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, 74,500 के पार; मेटल-फार्मा शेयरों में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200 अंक बढ़कर 74,500 के पार। मेटल, फार्मा शेयरों में खरीदारी और एशियाई बाजारों से सपोर्ट।

100% टैरिफ और Fed की दर बढ़ोतरी का डर बेअसर, खुलते ही भागा बाजार

100% टैरिफ और Fed की दर बढ़ोतरी का डर बेअसर, खुलते ही भागा बाजार

अमेरिकी फेड रेट और रूस संबंधित टैरिफ के बावजूद, भारतीय शेयर बाजार ने दिखाई मजबूती। सेंसेक्स और निफ्टी ने दिखाई शुरुआती गिरावट के बाद तेजी।

शेयर बाजार में फिर लौटी रफ्तार, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा; निफ्टी 23,250 के पार

शेयर बाजार में फिर लौटी रफ्तार, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा; निफ्टी 23,250 के पार

मंगलवार की गिरावट के बाद, बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी गई। शेयर बाजार में खरीदारी, खासकर FMCG और ऑटो सेक्टर में बढ़ी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर