भारतीय बाजार में तेजी

100% टैरिफ और Fed की दर बढ़ोतरी का डर बेअसर, खुलते ही भागा बाजार

अमेरिकी फेड रेट और रूस संबंधित टैरिफ के बावजूद, भारतीय शेयर बाजार ने दिखाई मजबूती। सेंसेक्स और निफ्टी ने दिखाई शुरुआती गिरावट के बाद तेजी।

By : चंचल खेडकर
100% टैरिफ और Fed की दर बढ़ोतरी का डर बेअसर, खुलते ही भागा बाजार

अमेरिका से आए दो बड़े झटकों के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने शुरुआत में दबाव के बाद तेजी पकड़ ली। प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स और निफ्टी कमजोर नजर आए, लेकिन बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद खरीदारी लौट आई। सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 74,523 के आसपास पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 23,300 के पार कारोबार करने लगा।गुरुवार को सेंसेक्स 74,182 के स्तर पर खुला था। बुधवार को यह 74,336.45 पर बंद हुआ था। यानी शुरुआती गिरावट के बाद बाजार ने तेजी से रिकवरी की।

बड़े शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट

शुरुआती कारोबार में कई बड़े शेयरों में तेजी देखने को मिली। लार्जकैप में Eternal करीब 2.20%, Bajaj Finance 1.60% और BEL 1.40% ऊपर कारोबार कर रहे थे। इस कैटेगरी के 30 शेयरों में करीब 20 शेयर हरे निशान में रहे।मिडकैप शेयरों में भी खरीदारी का माहौल रहा। BHEL करीब 3% चढ़ा। Fortis में 2%, TI India में 1.75%, MFSL में 1.60% और GMR Airports में करीब 1.40% की तेजी रही।

अमेरिका से आईं दो बड़ी खबरों ने बढ़ाई थी चिंता

भारतीय बाजार में गुरुवार को दबाव की आशंका की सबसे बड़ी वजह अमेरिका से जुड़ी दो खबरें थीं। पहली खबर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर बढ़ाने की थी। फेड ने दर में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की, जिसके बाद फेडरल फंड्स रेट 3.75% से 4% के दायरे में पहुंच गया।दूसरी चिंता रूस से जुड़े नए प्रतिबंधों को लेकर है। अमेरिकी सीनेट से मंजूर बिल में रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का प्रावधान बताया गया है। भारत रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीदता है, इसलिए इस घटनाक्रम का असर भारतीय बाजार पर पड़ने की आशंका जताई जा रही थी।

बुधवार को भी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था

बुधवार को भी भारतीय शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 332.63 अंक चढ़कर 74,336.45 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 99 अंक की बढ़त रही और यह 23,217.60 के स्तर पर बंद हुआ।अमेरिका से आए घटनाक्रम के बाद गुरुवार को बाजार में कमजोरी की आशंका थी, लेकिन शुरुआती कारोबार में खरीदारी ने तस्वीर बदल दी। हालांकि, दिन के कारोबार में ग्लोबल संकेतों, टैरिफ से जुड़ी खबरों और निवेशकों की गतिविधियों के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

संबंधित सामग्री

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 250 अंक उछला; निफ्टी 22,650 के पार

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 250 अंक उछला; निफ्टी 22,650 के पार

भारतीय शेयर बाजार में 6 अक्टूबर को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी गई, जहां सेंसेक्स 250 अंक और निफ्टी 100 अंक उछले।

विदेशी बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 150 अंक टूटा; निफ्टी भी 22,600 के नीचे

विदेशी बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 150 अंक टूटा; निफ्टी भी 22,600 के नीचे

1 अक्टूबर को विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण सेंसेक्स 150 अंक और निफ्टी 30 अंक नीचे आया।

बाजार में लौटी खरीदारी: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, 72,650 के पार; बैंकिंग-IT शेयरों में तेजी

बाजार में लौटी खरीदारी: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, 72,650 के पार; बैंकिंग-IT शेयरों में तेजी

बाजार में खरीदारी शुरू होने के साथ सेंसेक्स 100 अंक बढ़कर 72,650 के पार हुआ। बैंकिंग और IT शेयरों में भी तेजी देखी गई।

शेयर बाजार में मंगल भारी ! सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 22,600 के नीचे

शेयर बाजार में मंगल भारी ! सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 22,600 के नीचे

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में नजर आई भारी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक और निफ्टी 200 अंक टूटे। विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

शेयर बाजार में हाहाकार! Sensex 700 अंक फिसला, Nifty 23 हजार के नीचे

शेयर बाजार में हाहाकार! Sensex 700 अंक फिसला, Nifty 23 हजार के नीचे

भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने बड़े अंक गंवाए, बैंकिंग और FMCG शेयरों में बिकवाली तेज।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर