सेंसेक्स की तेजी

बाजार में लौटी खरीदारी: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, 72,650 के पार; बैंकिंग-IT शेयरों में तेजी

बाजार में खरीदारी शुरू होने के साथ सेंसेक्स 100 अंक बढ़कर 72,650 के पार हुआ। बैंकिंग और IT शेयरों में भी तेजी देखी गई।

By : चंचल खेडकर
बाजार में लौटी खरीदारी: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, 72,650 के पार; बैंकिंग-IT शेयरों में तेजी

मुंबई। लगातार गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। 30 सितंबर को सेंसेक्स करीब 100 अंक की बढ़त के साथ 72,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 22,700 के आसपास फ्लैट है। बैंकिंग और IT शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है।

आज खुल रहे 2 IPO

निवेशकों के लिए आज दो IPO भी खुल रहे हैं। विशाल निर्मिति और नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी के IPO में 5 अक्टूबर तक बोली लगाई जा सकेगी। विशाल निर्मिति करीब 178 करोड़ रुपए और नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी 108 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है।

FII की बिकवाली जारी

विदेशी निवेशकों की बिकवाली बाजार पर दबाव बनाए हुए है। पिछले 7 दिनों में FII/FPI ने 24,055 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। इसके मुकाबले DII ने 19,281 करोड़ रुपए की खरीदारी की है।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार है। जापान का निक्केई 1.28% ऊपर है, जबकि कोस्पी और हैंगसेंग लगभग सपाट कारोबार कर रहे हैं।

कल 243 अंक गिरा था सेंसेक्स

इससे पहले 29 सितंबर को सेंसेक्स 243 अंक गिरकर 72,529 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 64 अंक नीचे 22,716 के स्तर पर बंद हुआ था।

संबंधित सामग्री

चीता स्टेट ‘मध्यप्रदेश: सेवा संकल्प अभियान में महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति

चीता स्टेट ‘मध्यप्रदेश: सेवा संकल्प अभियान में महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति

श्योपुर में 1000 से अधिक महिलाओं ने मादा चीता 'मुखी' की प्रतिकृति बनाने के लिए ह्युमन रंगोली का आयोजन किया, जिससे वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी।

16 Oct 2026
पूजा के फूलों को न फेंकें, घर पर बनाएं खुशबूदार धूप के कोन; दिवाली पर आएंगे काम

पूजा के फूलों को न फेंकें, घर पर बनाएं खुशबूदार धूप के कोन; दिवाली पर आएंगे काम

पंकज भदौरिया ने बताया कि कैसे दिवाली पूजा के लिए घर पर चढ़े फूलों से खुशबूदार धूप के कोन बना सकते हैं।

16 Oct 2026
MP में बिजली कटौती से मंत्री-विधायक परेशान, 10 से ज्यादा जिलों में प्रदर्शन, किसानों की सिंचाई प्रभावित

MP में बिजली कटौती से मंत्री-विधायक परेशान, 10 से ज्यादा जिलों में प्रदर्शन, किसानों की सिंचाई प्रभावित

मध्य प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती के कारण विभिन्न जिलों में किसानों और ग्रामीणों के प्रदर्शन चालू हैं। सरकार ने समाधान का आश्वासन दिया है।

16 Oct 2026
वन्यजीवों को मिला नया जीवन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं

वन्यजीवों को मिला नया जीवन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कान्हा नेशनल पार्क के प्रयासों को सराहा, जहां वन्यजीवों की समृद्धि के लिए विशेष पहल की गई है।

12 Oct 2026
उत्तराखंड: नंदादेवी नेशनल पार्क की सुरक्षा पर उठे सवाल, वनकर्मियों की कमी और घटती गश्त ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड: नंदादेवी नेशनल पार्क की सुरक्षा पर उठे सवाल, वनकर्मियों की कमी और घटती गश्त ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड के नंदादेवी नेशनल पार्क में सुरक्षा की गंभीर कमियां उजागर हुईं, जिसमें कर्मचारियों की कमी और गश्त की कमी शामिल है।

12 Oct 2026