घृणित अपराध सिंगरौली में

13 साल की मासूम से गैंगरेप, 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और मामले की त्वरित जाँच शुरू की।

13 साल की मासूम से गैंगरेप, 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। सरई थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है।

अस्पताल के बाहर से ले जाकर वारदात को दिया अंजाम

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 13 वर्षीय बेटी शाम करीब 7 बजे अस्पताल के बाहर अकेली बैठी थी। इसी दौरान रेलवे कंपनी में काम करने वाले दो युवक उसे जबरन अपने साथ ले गए। आरोप है कि दोनों उसे नदी किनारे ले गए, जहां पूरी रात बंधक बनाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह आरोपी बच्ची को अस्पताल के बाहर छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को पकड़ा

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने लगातार तलाश अभियान चलाकर घटना के 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुरैना जिले के रहने वाले जावेद शाह (38 वर्ष) और सोनू उर्फ सेरा खान (24 वर्ष) के रूप में हुई है।

कई गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता का इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस

पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और उसका इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और मामले को जल्द से जल्द न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

प्रदेश में पानी पर भी बिजली और पानी से भी एनर्जी स्रोत मजबूत हुए: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में पानी पर भी बिजली और पानी से भी एनर्जी स्रोत मजबूत हुए: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के हिंदू इकोनॉमिक फोरम में प्रदेश की उद्योग नीति और औद्योगिक विकास के प्रति शासन की प्रतिबद्धता प्रस्तुत की।

विकास के लिए प्रतिबद्ध सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- सालों से लंबित समस्याओं का हो रहा निराकरण

विकास के लिए प्रतिबद्ध सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- सालों से लंबित समस्याओं का हो रहा निराकरण

मध्यप्रदेश में निराकरण, नई विमान सेवाएं, और शिक्षा प्रोग्राम शुरू, विकास को नई दिशा दे रही है सीएम डॉ. मोहन यादव की सरकार।

150 सीटर हॉस्टल में पानी का संकट और खाने में कीड़े का आरोप, छात्राओं ने कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च

150 सीटर हॉस्टल में पानी का संकट और खाने में कीड़े का आरोप, छात्राओं ने कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में स्थित छात्रावास में छात्राओं ने खराब सुविधाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पानी की कमी और भोजन की गुणवत्ता पर शिकायतें उठाईं।

छतरपुर के वन स्टॉप सेंटर में नाबालिग से बर्बरता का आरोप, 4 लड़कियों पर POCSO एक्ट में केस

छतरपुर के वन स्टॉप सेंटर में नाबालिग से बर्बरता का आरोप, 4 लड़कियों पर POCSO एक्ट में केस

छतरपुर के सखी केंद्र में चार नाबालिग लड़कियों ने एक नाबालिग के साथ मारपीट की। पीड़िता अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने POCSO एक्ट समेत मामले दर्ज किए।

MP: मंडला में गणेश पंडाल में करंट फैला, 4 की जान गई, 2 घायल

MP: मंडला में गणेश पंडाल में करंट फैला, 4 की जान गई, 2 घायल

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश पंडाल में अचानक करंट फैलने से चार लोगों की मौत हो गई और दो घायल हुए।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर