महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को मुंबई स्थित वर्षा निवास में परिवार के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन किया। उन्होंने पर्यावरण अनुकूल तरीके से गणराया को विदाई दी। पिछले कुछ दिनों से श्रद्धा और भक्ति के साथ विराजमान बप्पा को विदाई देते समय फडणवीस परिवार भावुक नजर आया।
निरोप घेतो देवा आम्हा आज्ञा असावी,
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) September 25, 2026
चुकले आमुचे काही त्याची क्षमा असावी...🌺
आज वर्षा निवासस्थानी कुटुंबीयांसोबत लाडक्या गणरायाचे पर्यावरणपूरक पद्धतीने विसर्जन केले.
गेल्या काही दिवसांपासून बाप्पाच्या भक्तीत रमलेले मन आज निरोपाच्या क्षणी भरून आले. पण बाप्पाचे विसर्जन म्हणजे वियोग… pic.twitter.com/ra6wrV8XqL
श्रद्धा के साथ बप्पा को विदाई
विसर्जन से पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनके परिवार ने गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद इको-फ्रेंडली तरीके से गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर फडणवीस ने कहा कि बप्पा का विसर्जन विदाई नहीं, बल्कि नई उम्मीदों और नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने की शुरुआत है।
बप्पा से की सुख-शांति की प्रार्थना
मुख्यमंत्री ने गणपति बप्पा से प्रार्थना की कि उनकी कृपा और आशीर्वाद सभी पर हमेशा बना रहे। उन्होंने लोगों के जीवन से चिंताओं और बाधाओं के दूर होने तथा सभी के सुखी और समृद्ध रहने की कामना की। विसर्जन के मौके पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धा के साथ 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' का जयकारा लगाया और बप्पा को विदाई दी।