SSB जवान ने की आत्महत्या

भोपाल में ड्यूटी के दौरान SSB जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

भोपाल के SSB जवान संदीप खरमटे ने ड्यूटी पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

By : सोनिया रायकवार
भोपाल में ड्यूटी के दौरान SSB जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित सीएसडी कैंप डिपो में ड्यूटी के दौरान SSB के 35 वर्षीय जवान संदीप खरमटे ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

सुबह 4 बजे पत्नी को मिली सूचना

मृतक की पत्नी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 4 बजे विभाग की ओर से उन्हें पति की मौत की सूचना दी गई। संदीप से उनकी आखिरी बार मंगलवार रात करीब 10 बजे बातचीत हुई थी। उस समय संदीप ने बताया था कि वह ड्यूटी पर हैं। इसके बाद दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई।

मिला सुसाइड नोट 

पुलिस को संदीप के पास से मराठी भाषा में लिखा सुसाइड नोट मिला है। नोट को अनुवाद के लिए भेजा जा रहा है। कमला नगर थाना प्रभारी निरूपा पांडे के मुताबिक नोट में अब तक जो बातें स्पष्ट हो सकी हैं, उनमें संदीप ने पत्नी से माफी मांगी है। साथ ही निजी कारणों से आत्महत्या करने की बात लिखी है।

जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट

पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट का पूरा अनुवाद होने के बाद आत्महत्या की वजह स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों के विस्तृत बयान अभी दर्ज नहीं किए जा सके हैं। पुलिस जवान के साथियों और विभागीय अधिकारियों से भी पूछताछ कर रही है। शव को हमीदिया अस्पताल की मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया गया है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर भी जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

रात 12 बजे भोपाल पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री शाह, एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

रात 12 बजे भोपाल पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री शाह, एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

अमित शाह भोपाल पहुंचे, जहाँ उनका स्वागत स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने किया। वे कई बैठकें और उद्घाटन करेंगे।

भोपाल में करंट लगने से दिव्यऋषि तिवारी की मौत के मामले में कार्रवाई,इंजीनियर सुमित सिंह सस्पेंड,CM डॉ यादव का जताया आभार

भोपाल में करंट लगने से दिव्यऋषि तिवारी की मौत के मामले में कार्रवाई,इंजीनियर सुमित सिंह सस्पेंड,CM डॉ यादव का जताया आभार

भोपाल में बिजली के खंभे से करंट लगने के बाद भाजपा नेता की मौत पर नगर निगम ने सहायक यंत्री को निलंबित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौपालक सम्मेलन की व्यवस्थाओं के संबंध में दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौपालक सम्मेलन की व्यवस्थाओं के संबंध में दिए निर्देश

अमित शाह की 3 अक्टूबर की भोपाल यात्रा में गौपालक सम्मेलन होगा, जिसमें दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य शामिल होंगे।

छतरपुर में दिनदहाड़े महिला की हत्या, पति और दोस्त गिरफ्तार, अमलतास कॉलोनी में सनसनीखेज वारदात

छतरपुर में दिनदहाड़े महिला की हत्या, पति और दोस्त गिरफ्तार, अमलतास कॉलोनी में सनसनीखेज वारदात

छतरपुर में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या के बाद पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस वारदात की जांच में जुटी है।

गौपालक सम्मेलन 3 अक्टूबर को, केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह देंगे सौगातें

गौपालक सम्मेलन 3 अक्टूबर को, केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह देंगे सौगातें

मध्यप्रदेश में 3 अक्टूबर को दुग्ध क्रांति सम्मेलन की मेजबानी भोपाल करेगा, जिसमें 35 हजार से अधिक गोपालक शामिल होंगे। अमित शाह विभिन्न पहलों का उद्घाटन करेंगे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर