अमित शाह की भोपाल यात्रा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौपालक सम्मेलन की व्यवस्थाओं के संबंध में दिए निर्देश

अमित शाह की 3 अक्टूबर की भोपाल यात्रा में गौपालक सम्मेलन होगा, जिसमें दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य शामिल होंगे।

By : शिवम् पांडेय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौपालक सम्मेलन की व्यवस्थाओं के संबंध में दिए निर्देश

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की 3 अक्टूबर को प्रस्तावित भोपाल यात्रा से प्रदेश को कई सौगातें प्राप्त होंगी। इस दौरान भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन में बड़ी संख्या में दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य शामिल होंगे। इसके साथ ही भौंरी स्थित आइसर (इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च) में आयोजित कार्यक्रम युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री श्री शाह के भोपाल आगमन और गौपालक सम्मेलन की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री निवास में समीक्षा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौपालक सम्मेलन भेल दशहरा मैदान पर आयोजित है। जिसमें आस-पास के जिलों की दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्यों के बड़ी संख्या में भाग लेने की संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मेलन की व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए कि सदस्यों के आवागमन, बसों की पार्किंग आदि की समुचित व्यवस्था की जाए। प्रत्येक जिले से आने वाली बसों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त हो तथा व्यवस्था में लगे सभी लोग कंट्रोल रूम के माध्यम से परस्पर समन्वय में रहें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर सफाई, पेयजल, भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, फायर बिग्रेड आदि की व्यवस्थाओं की बिन्दुवार समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहर में निर्बाध ट्रेफिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। बैठक में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित सामग्री

रात 12 बजे भोपाल पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री शाह, एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

रात 12 बजे भोपाल पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री शाह, एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

अमित शाह भोपाल पहुंचे, जहाँ उनका स्वागत स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने किया। वे कई बैठकें और उद्घाटन करेंगे।

छत्तीसगढ़-ओडिशा महानदी जल विवाद के समाधान की उम्मीद, अमित शाह की पहल पर बनी सहमति

छत्तीसगढ़-ओडिशा महानदी जल विवाद के समाधान की उम्मीद, अमित शाह की पहल पर बनी सहमति

अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों ने महानदी जल विवाद पर चर्चा की, सहयोग और सहमति की भावना से समाधान की उम्मीद बढ़ी।

गौपालक सम्मेलन 3 अक्टूबर को, केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह देंगे सौगातें

गौपालक सम्मेलन 3 अक्टूबर को, केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह देंगे सौगातें

मध्यप्रदेश में 3 अक्टूबर को दुग्ध क्रांति सम्मेलन की मेजबानी भोपाल करेगा, जिसमें 35 हजार से अधिक गोपालक शामिल होंगे। अमित शाह विभिन्न पहलों का उद्घाटन करेंगे।

शाह के दौरे से भोपाल में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, कई रास्तों पर डायवर्जन, दो दिन शहर में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

शाह के दौरे से भोपाल में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, कई रास्तों पर डायवर्जन, दो दिन शहर में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

भोपाल में अमित शाह के दौरे के चलते शहर के यातायात नियमों में बदलाव हुए हैं। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें।

आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल,CM ने तैयारियों की समीक्षा की

आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल,CM ने तैयारियों की समीक्षा की

अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिसमें डेयरी और सहकारिता विकास पर फोकस होगा। वे नए डेयरी प्लांट का उद्घाटन भी करेंगे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर