मारपीट में नाबालिग पीड़ित

छतरपुर के वन स्टॉप सेंटर में नाबालिग से बर्बरता का आरोप, 4 लड़कियों पर POCSO एक्ट में केस

छतरपुर के सखी केंद्र में चार नाबालिग लड़कियों ने एक नाबालिग के साथ मारपीट की। पीड़िता अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने POCSO एक्ट समेत मामले दर्ज किए।

By : सोनिया रायकवार
छतरपुर के वन स्टॉप सेंटर में नाबालिग से बर्बरता का आरोप, 4 लड़कियों पर POCSO एक्ट में केस

छतरपुर जिले के न्यू कॉलोनी स्थित वन स्टॉप सेंटर यानी सखी केंद्र में नाबालिग से कथित मारपीट और गंभीर दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि केंद्र में रह रही चार अन्य नाबालिग लड़कियों ने विवाद के बाद एक नाबालिग लड़की के साथ मारपीट की। घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में चार नाबालिग लड़कियों के खिलाफ POCSO एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विवाद के बाद मारपीट का आरोप

जानकारी के मुताबिक, वन स्टॉप सेंटर में रात के समय नाबालिग लड़कियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद चार लड़कियों ने मिलकर एक नाबालिग पर हमला कर दिया। परिजनों और पीड़िता के बयान के मुताबिक, मारपीट में उसे आंख और पेट में चोटें आईं। इसके बाद उसके साथ गंभीर दुर्व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

सुबह पीड़िता की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

दो अलग-अलग FIR दर्ज

पुलिस ने मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज की हैं। इनमें मारपीट और POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराएं शामिल की गई हैं। कुल चार नाबालिग लड़कियों को आरोपी बनाया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच

पुलिस अब वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ कर रही है। जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि घटना के समय केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था कैसी थी और वहां किसी तरह की लापरवाही हुई या नहीं। पुलिस के मुताबिक, सभी संबंधित लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

महाराष्ट्र में MPSC पर घमासान: CM फडणवीस ने जांच कमेटी की सिफारिश, अध्यक्ष-सदस्य भी दायरे में

महाराष्ट्र में MPSC पर घमासान: CM फडणवीस ने जांच कमेटी की सिफारिश, अध्यक्ष-सदस्य भी दायरे में

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने MPSC की कार्यप्रणाली की जांच के लिए रिटायर्ड हाईकोर्ट जज के नेतृत्व में समिति गठित की। जांच समिति को तीन महीने में रिपोर्ट सौंपनी होगी।

रूस में अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत, 200 लोग क्वॉरेंटाइन; प्लेग रिसर्च लैब में टूटी सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब

रूस में अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत, 200 लोग क्वॉरेंटाइन; प्लेग रिसर्च लैब में टूटी सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब

रूस के साइबेरिया में लैब टेक्नीशियन दर्या की मौत के बाद जांच और मेडिकल निगरानी बढ़ी। टेस्ट ट्यूब टूटने के बाद गंभीर निमोनिया से मौत हुई।

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में सियासी हलचल तेज, आरिफ मसूद ने कलेक्टर-SP से की मुलाकात

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में सियासी हलचल तेज, आरिफ मसूद ने कलेक्टर-SP से की मुलाकात

उज्जैन में मस्जिद की मीनार गिरने के विवाद में अब कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने निष्पक्ष जांच और पुनर्निर्माण की मांग की है।

नोएडा के सुपरनोवा में 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने जान गंवाई, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा के सुपरनोवा में 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने जान गंवाई, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा में 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभवं जैन की मौत हो गई। पुलिस आर्थिक संकट और मानसिक तनाव के कारणों की जांच कर रही है।

राजगढ़ जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत:नर्स पर ₹2 हजार लेने का आरोप, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

राजगढ़ जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत:नर्स पर ₹2 हजार लेने का आरोप, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

राजगढ़ जिला अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही और रिश्वतखोरी के आरोप लगाए।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर