गणेश पंडाल में घातक करंट

MP: मंडला में गणेश पंडाल में करंट फैला, 4 की जान गई, 2 घायल

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश पंडाल में अचानक करंट फैलने से चार लोगों की मौत हो गई और दो घायल हुए।

By : सोनिया रायकवार
MP: मंडला में गणेश पंडाल में करंट फैला, 4 की जान गई, 2 घायल

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के बाद बड़ा हादसा हो गया। नैनपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में गणेश पंडाल में अचानक करंट फैलने से चार लोगों की जान चली गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गणेश प्रतिमा के विसर्जन के बाद कुछ लोग पंडाल के मंच पर सो रहे थे। इसी दौरान अचानक पंडाल में करंट फैल गया और वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए।

शॉर्ट सर्किट या तार टूटने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट या बिजली का तार टूटना हो सकती है। हालांकि, करंट फैलने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

ASP ने की घटना की पुष्टि

मंडला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गणेश पंडाल में करंट फैलने से चार लोगों की जान गई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस और प्रशासन की टीम घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। करंट किस वजह से फैला और हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद हीरापुर गांव में शोक का माहौल है।

संबंधित सामग्री

शराब ठेकों में गड़बड़ी के आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई,मंत्री जगदीश देवड़ा ने OSD दीपम रायचूर को हटाया

शराब ठेकों में गड़बड़ी के आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई,मंत्री जगदीश देवड़ा ने OSD दीपम रायचूर को हटाया

मध्यप्रदेश में शराब ठेकों से जुड़ी गड़बड़ी के बाद आबकारी विभाग ने कार्रवाई की, OSD दीपम रायचूर को प्रभार से मुक्त किया गया।

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की तैयारी के बीच पुलिस अलर्ट, CJP कार्यकर्ताओं को ट्रेन से उतारा, कार्रवाई के दौरान नारेबाजी

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की तैयारी के बीच पुलिस अलर्ट, CJP कार्यकर्ताओं को ट्रेन से उतारा, कार्रवाई के दौरान नारेबाजी

मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर CJP के कार्यकर्ताओं को ट्रेन से उतारे जाने के बाद हंगामा हुआ, जब वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जा रहे थे।

फर्जी डिग्री पर 20 साल से कर रहे सरकारी नौकरी,51 शिक्षकों से 100 करोड़ की वसूली की तैयारी,FIR कराने के निर्देश

फर्जी डिग्री पर 20 साल से कर रहे सरकारी नौकरी,51 शिक्षकों से 100 करोड़ की वसूली की तैयारी,FIR कराने के निर्देश

मध्यप्रदेश में 51 शिक्षकों के खिलाफ फर्जी डिग्री और अंकसूचियों के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है।

MP के डिप्टी CM के OSD पर 1 करोड़ रुपये लेने का आरोप, शराब ठेकों से जुड़ा है मामला

MP के डिप्टी CM के OSD पर 1 करोड़ रुपये लेने का आरोप, शराब ठेकों से जुड़ा है मामला

मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम के ओएसडी पर 1 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप। मोहित गोगिया ने जांच एजेंसियों को बयान दिया कि उन्होंने शराब दुकानों के ठेके के बदले रकम दी।

30 दिन में बूथ तक पहुंचें, नाराज कार्यकर्ताओं से मिलें, जिलाध्यक्ष की मुसीबत न बनें,2 साल पहले से चुनावी तैयारी में जुटी

30 दिन में बूथ तक पहुंचें, नाराज कार्यकर्ताओं से मिलें, जिलाध्यक्ष की मुसीबत न बनें,2 साल पहले से चुनावी तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश में चुनाव से दो साल पहले कांग्रेस ने तैयारियां शुरू की। प्रदेश की सभी 230 सीटों पर प्रभारियों को खास गाइडलाइन दी गई है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर