भोपाल। मध्यप्रदेश के धार जिले के बदनावर में गणेश विसर्जन के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए इसे हृदयविदारक बताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि धार जिले के बदनावर में गणेश विसर्जन के दौरान डेलची रोड स्थित नदी के पास तीन बच्चों के डूबने की हृदयविदारक घटना अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रत्येक मृतक के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मेरी बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
धार जिले के बदनावर में गणेश विसर्जन के दौरान डेलची रोड स्थित नदी के पास तीन बच्चों के डूबने की हृदयविदारक घटना अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रत्येक मृतक के परिवारजनों को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 26, 2026
बाबा महाकाल…