मोदी-ट्रंप की फोन पर चर्चा

PM मोदी और ट्रंप की फोन पर अहम बातचीत, भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने व्यापार, रक्षा और वैश्विक शांति पर चर्चा की और संवाद जारी रखने पर सहमति जताई।

By : शिवम् पांडेय
PM मोदी और ट्रंप की फोन पर अहम बातचीत, भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा

मोदी-ट्रंप की फोन पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार को फोन पर बातचीत हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट के जरिए इस बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका के बीच विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सहयोग की समीक्षा की।

व्यापार, रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर चर्चा

बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण तकनीक और अन्य क्षेत्रों में सहयोग की स्थिति पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत को सकारात्मक बताया और दोनों देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। पीएम मोदी के मुताबिक, भारत और अमेरिका ने कॉम्प्रिहेंसिव ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के लिए लगातार संपर्क और संवाद बनाए रखने पर सहमति जताई। दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को कई क्षेत्रों में आगे बढ़ाने की दिशा में यह बातचीत हुई।

क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी बातचीत

मोदी और ट्रंप ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर भी विचार साझा किए। बातचीत में वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं के बीच यह संवाद ऐसे समय हुआ है जब भारत और अमेरिका व्यापार सहित कई द्विपक्षीय मुद्दों पर लगातार संपर्क में हैं।

संबंधित सामग्री

‘ट्रंप मेरे शुगर डैडी’, राखी सावंत का बयान वायरल, यूएस नागरिकता को लेकर भी किया मजाक

‘ट्रंप मेरे शुगर डैडी’, राखी सावंत का बयान वायरल, यूएस नागरिकता को लेकर भी किया मजाक

राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप को अपना 'पापा' और 'शुगर डैडी' बताया। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रतिक्रियाएँ आई हैं।

US ने भारतीय फार्मा सेक्टर को दी बड़ी राहत, 20 देशों की खास दवाओं पर 100% टैरिफ से छूट

US ने भारतीय फार्मा सेक्टर को दी बड़ी राहत, 20 देशों की खास दवाओं पर 100% टैरिफ से छूट

अमेरिका ने भारत समेत 20 देशों की विशेष दवाओं और संबंधित सामग्रियों पर 100 प्रतिशत टैरिफ छूट का निर्णय लिया, जिससे इन देशों के फार्मा निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

लता मंगेशकर की 97वीं जयंती: 25 रुपये की पहली फीस से ‘ए मेरे वतन के लोगों’ तक, ऐसी थी सुरों की रानी की कहानी

लता मंगेशकर की 97वीं जयंती: 25 रुपये की पहली फीस से ‘ए मेरे वतन के लोगों’ तक, ऐसी थी सुरों की रानी की कहानी

लता मंगेशकर की 97वीं जयंती पर भारत ने उन्हें याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनकी आवाज ने कई पीढ़ियों को भावनाओं से जोड़ा।

PM मोदी की ‘मन की बात’ में उत्तराखंड का जिक्र, माणा-बगोरी की जनगणना बनी चर्चा CM धामी ने जताया गर्व

PM मोदी की ‘मन की बात’ में उत्तराखंड का जिक्र, माणा-बगोरी की जनगणना बनी चर्चा CM धामी ने जताया गर्व

नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में उत्तराखंड के माणा और बगोरी गांव का उल्लेख किया, डिजिटल जनगणना और स्थानीय प्रतिभागिता को सराहा।

नारनौल में वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा का स्वागत, CM सैनी ने दिखाई हरी झंडी

नारनौल में वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा का स्वागत, CM सैनी ने दिखाई हरी झंडी

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा यात्रा का स्वागत किया, जो PM मोदी की जन्मभूमि और कर्मभूमि को जोड़ती है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर