महिला की मौत का मामला

भरतपुर में 10 महीने की शादी के बाद महिला की मौत, सुसाइड नोट मिला; पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

राजस्थान के भरतपुर में शादी के 10 महीने बाद महिला की मौत हुई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी।

By : रोहन उमक
भरतपुर में 10 महीने की शादी के बाद महिला की मौत, सुसाइड नोट मिला; पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

भरतपुर में 10 महीने की शादी के बाद महिला की मौत, सुसाइड नोट मिला; पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

राजस्थान के भरतपुर में शादी के महज 10 महीने बाद एक महिला की मौत का मामला बुधवार को सामने आया है। मथुरा गेट थाना क्षेत्र की लक्ष्मी नगर कॉलोनी में सुकृति यादव ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जबकि मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस अब सुसाइड नोट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

पति के नाम छोड़ा दो पन्नों का नोट

पुलिस के मुताबिक, सुकृति ने अपने सुसाइड नोट में पति के प्रति अपने लगाव और कथित तौर पर रिश्ते में पैदा हुए शक का जिक्र किया है। नोट में उसने अपनी स्थिति के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराते हुए लिखा कि वह खुद को माफ नहीं कर पा रही है और उसे लगता है कि उसकी वजह से सब कुछ खराब हो गया।

नोट में पति के साथ बिताए समय और उनके बीच रहे प्रेम का भी जिक्र किया गया है। सुकृति ने लिखा कि वे दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे, लेकिन एक शक ने सब कुछ बदल दिया। उसने पति से खुश रहने की अपील भी की।

10 महीने पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, सुकृति की करीब 10 महीने पहले प्रशांत यादव से शादी हुई थी। शुरुआती जानकारी में दोनों के साथ रहने की बात सामने आई है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के कुछ लोगों के फरार होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की जांच अभी जारी है।

पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

मृतका के पिता राजेश कुमार ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार परेशान किया जा रहा था और कथित तौर पर स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग की जा रही थी। उन्होंने पुलिस से मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पिता के अनुसार, 29 सितंबर की रात करीब 11.53 बजे उन्हें फोन कर बताया गया कि सुकृति को मार दिया गया है। वह तत्काल भरतपुर के लिए रवाना हुए। रास्ते में उन्हें सुकृति के परिजन उसे अस्पताल ले जाते हुए मिले। पहले उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया और बाद में आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम और FSL जांच जारी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार, फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

सीओ सिटी आसमा वासवानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या से जुड़े साक्ष्यों के साथ-साथ पिता की ओर से लगाए गए दहेज हत्या के आरोपों की भी जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

राजस्थान में किसानों के लिए CM भजनलाल शर्मा का बड़ा निर्देश, खाद की किल्लत रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट!

राजस्थान में किसानों के लिए CM भजनलाल शर्मा का बड़ा निर्देश, खाद की किल्लत रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट!

राजस्थान सरकार ने खाद की उपलब्धता और वितरण की निगरानी बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिससे किसानों को समय पर खाद मिल सके और जमाखोरी व कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके।

13 Oct 2026
इंदौर के कैफे में देर रात बवाल, पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट

इंदौर के कैफे में देर रात बवाल, पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट

इंदौर के लसूड़िया इलाके में कैफे के बाहर सोमवार देर रात दो गुटों के युवकों के बीच विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। पुलिस जांच में जुटी।

13 Oct 2026
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले CM भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान, गांवों में बनेंगे ओपन जिम और बेघरों को मिलेंगे पक्के मकान

राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले CM भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान, गांवों में बनेंगे ओपन जिम और बेघरों को मिलेंगे पक्के मकान

राजस्थान में BJP ने आगामी पंचायत चुनावों के लिए ग्राम विकास संकल्प पत्र जारी किया, जिसमें ग्रामीण विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य सुधार के वादे शामिल हैं।

12 Oct 2026
भरतपुर में लीज के रास्ते के विवाद में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या, सिक्योरिटी गार्ड बोला- पहले लाइट गई

भरतपुर में लीज के रास्ते के विवाद में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या, सिक्योरिटी गार्ड बोला- पहले लाइट गई

राजस्थान के भरतपुर में लीज के रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हिंसक घटना में मौत हो गई।

12 Oct 2026
खाना खाने के बाद 200 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ी, उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत

खाना खाने के बाद 200 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ी, उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत

राजस्थान के पाली में दावत के बाद 200 से ज्यादा लोग बीमार पड़े। खाने में मलाई राजभोग मिठाई खाने से हुई फूड पॉइजनिंग की आशंका।

10 Oct 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर