छात्रों का प्रदर्शन सेज यूनिवर्सिटी में

सेज यूनिवर्सिटी के मेस में खाने में कीड़े मिलने पर हंगामा,300 से ज्यादा छात्र-छात्राएं हॉस्टल से बाहर निकले, देर रात तक

भोपाल के सेज यूनिवर्सिटी के मेस में खाने में कीड़े मिलने के बाद छात्रों ने प्रदर्शन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों की नाराजगी को शांत करने की कोशिश की।

By : दिव्या मिस्त्री
सेज यूनिवर्सिटी के मेस में खाने में कीड़े मिलने पर हंगामा,300 से ज्यादा छात्र-छात्राएं हॉस्टल से बाहर निकले, देर रात तक

भोपाल के कटारा हिल्स बायपास स्थित सेज यूनिवर्सिटी के मेस में खाने को लेकर रविवार रात छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि मेस में परोसी गई रोटियों में कीड़े मिले, जिसके बाद छात्र-छात्राओं में नाराजगी बढ़ गई।

रात 8 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार, छात्रों का प्रदर्शन रात करीब 8 बजे शुरू हुआ। शुरुआत में कुछ छात्र मेस के बाहर जमा हुए, लेकिन मामला बढ़ने के बाद धीरे-धीरे हॉस्टल से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं बाहर आ गए। देखते ही देखते प्रदर्शन में 300 से ज्यादा छात्र शामिल हो गए।

रोटियों में कीड़े मिलने का आरोप

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि रविवार को मेस में परोसी गई रोटियों में कीड़े मिले। छात्रों का कहना है कि खाने की गुणवत्ता को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं। इसके बावजूद उनकी शिकायतों पर प्रबंधन की ओर से पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया।

पहले भी शिकायत करने का दावा

छात्रों के मुताबिक, मेस के खाने को लेकर पहले भी प्रबंधन को शिकायत दी गई थी। उनका कहना है कि कई बार खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर सवाल उठाए गए, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इस बार रोटियों में कीड़े मिलने के बाद छात्रों का गुस्सा प्रदर्शन में बदल गया।

पुलिस बल यूनिवर्सिटी पहुंचा

छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद कटारा हिल्स थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालने के साथ छात्रों से बातचीत शुरू की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राएं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी नाराजगी जता रहे थे और प्रदर्शन हिंसक नहीं था।

रात 11 बजे तक जारी रहा प्रदर्शन

रात करीब 11 बजे तक छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन जारी था। पुलिस लगातार छात्रों को समझाइश दे रही थी। छात्रों की मांग और मेस में खाने की गुणवत्ता को लेकर यूनिवर्सिटी प्रबंधन के स्तर पर क्या कार्रवाई की जाती है, इसे लेकर स्थिति पर नजर बनी हुई थी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना, रिश्तेदार की दुकान पर पहुंचा युवक दवा खाने के बाद तड़पता रहा- डेढ़ मिनट में मौत

भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना, रिश्तेदार की दुकान पर पहुंचा युवक दवा खाने के बाद तड़पता रहा- डेढ़ मिनट में मौत

भोपाल में 30 वर्षीय शैलेंद्र मालवीय की अचानक दुकान पर मौत हो गई। मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगी।

13 Oct 2026
भोपाल में त्योहारों से पहले मिठाई दुकानों और डेयरियों की जांच, मिलावटी मावा-पनीर पर रहेगी नजर

भोपाल में त्योहारों से पहले मिठाई दुकानों और डेयरियों की जांच, मिलावटी मावा-पनीर पर रहेगी नजर

त्योहारों के दौरान भोपाल में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर नजर रखने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है।

13 Oct 2026
भोपाल AIIMS में पहली बार जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी:4 विभागों के विशेषज्ञों ने 8 घंटे ऑपरेशन कर पुरुष को बनाया महिला

भोपाल AIIMS में पहली बार जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी:4 विभागों के विशेषज्ञों ने 8 घंटे ऑपरेशन कर पुरुष को बनाया महिला

AIIMS भोपाल में डॉक्टरों ने पहली बार जटिल जेंडर-अफर्मिंग बॉटम सर्जरी की है, जिसमें विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ शामिल थे।

13 Oct 2026
भोपाल के सरकारी हॉस्टल में लापरवाही! भोजन में छिपकली मिलने से 13 बच्चे बीमार

भोपाल के सरकारी हॉस्टल में लापरवाही! भोजन में छिपकली मिलने से 13 बच्चे बीमार

भोपाल के एक स्कूल में बच्चों को परोसे गए भोजन में छिपकली मिलने से 13 बच्चे बीमार पड़ गए, घटना से खाद्य सुरक्षा पर सवाल उठे।

11 Oct 2026
भोपाल में CBI का बड़ा एक्शन, 2 लाख की रिश्वत लेते CGST अधीक्षक गिरफ्तार

भोपाल में CBI का बड़ा एक्शन, 2 लाख की रिश्वत लेते CGST अधीक्षक गिरफ्तार

भोपाल में CBI ने CGST के अधिकारी को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। अधिकारी ने स्क्रैप कारोबारी से बदले में मासिक रिश्वत मांगी थी।

11 Oct 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर