BJYM नेता की भोपाल में मौत

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री की करंट से मौत, CM डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर जताया दुख

भोपाल में BJYM के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी का खुले बिजली के तार से करंट लगने के कारण निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया और जांच के आदेश दिए।

By : शिवम् पांडेय
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री की करंट से मौत, CM डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर जताया दुख

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री की करंट से मौत, CM डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर जताया दुख

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दर्दनाक हादसे में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) भोपाल महानगर के जिला महामंत्री और युवा अधिवक्ता दिव्यऋषि तिवारी का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे करंट की चपेट में आ गए थे। घटना की खबर सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा के सदस्यों और अधिवक्ता समुदाय में शोक का माहौल है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन को पूरे मामले की जांच करने और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मृतक दिव्यऋषि तिवारी

CM डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के जरिए दिव्यऋषि तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यऋषि तिवारी के निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल मिलने की प्रार्थना की। साथ ही, जिला प्रशासन को घटना की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

खुले तार की चपेट में आने की बात

जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब दिव्यऋषि तिवारी अपनी पत्नी के साथ खरीदारी के लिए निकले थे। इसी दौरान सड़क पर मौजूद खुले बिजली के तार की चपेट में आने की बात सामने आई है। हादसे में उनकी पत्नी के भी करंट की चपेट में आने की जानकारी है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने की कोशिश की। मामले की जांच के बाद ही हादसे की पूरी वजह और जिम्मेदारी से जुड़ी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में करंट से भाजपा नेता की मौत, एमपी नगर में सड़क किनारे पोल पकड़ते ही लगा जोरदार झटका, चपेट में आई 1 महिला

भोपाल में करंट से भाजपा नेता की मौत, एमपी नगर में सड़क किनारे पोल पकड़ते ही लगा जोरदार झटका, चपेट में आई 1 महिला

भोपाल के एमपी नगर में करंट लगने से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई।

सेज यूनिवर्सिटी के मेस में खाने में कीड़े मिलने पर हंगामा,300 से ज्यादा छात्र-छात्राएं हॉस्टल से बाहर निकले, देर रात तक

सेज यूनिवर्सिटी के मेस में खाने में कीड़े मिलने पर हंगामा,300 से ज्यादा छात्र-छात्राएं हॉस्टल से बाहर निकले, देर रात तक

भोपाल के सेज यूनिवर्सिटी के मेस में खाने में कीड़े मिलने के बाद छात्रों ने प्रदर्शन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों की नाराजगी को शांत करने की कोशिश की।

न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय में दिया धरना

न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय में दिया धरना

भोपाल में अस्थायी व अंशकालिक कर्मचारियों ने न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा की मांग को लेकर भाजपा कार्यालय में धरना दिया।

राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार, CM डॉ मोहन बोले- प्रदर्शन की जगह माफी मांगें

राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार, CM डॉ मोहन बोले- प्रदर्शन की जगह माफी मांगें

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी के आरोपों की आलोचना की, EVM और चुनाव आयोग पर उठाए गए सवालों को निराधार बताया।

इंदौर में PM बस सेवा की बस ने 3 लोगों को कुचला, एक की मौत; हादसे के बाद बस में तोड़फोड़

इंदौर में PM बस सेवा की बस ने 3 लोगों को कुचला, एक की मौत; हादसे के बाद बस में तोड़फोड़

इंदौर के राजबाड़ा इलाके में बस हादसे के बाद भीड़ ने पथराव कर बस के कांच तोड़े। हादसे में एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल हुए।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर