सेंसेक्स 700 अंक गिरावट

शेयर बाजार में हाहाकार! Sensex 700 अंक फिसला, Nifty 23 हजार के नीचे

भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने बड़े अंक गंवाए, बैंकिंग और FMCG शेयरों में बिकवाली तेज।

By : चंचल खेडकर
शेयर बाजार में हाहाकार! Sensex 700 अंक फिसला, Nifty 23 हजार के नीचे

शेयर बाजार में आज यानी 28 सितंबर को कारोबार की शुरुआत दबाव के साथ हुई। Sensex करीब 700 अंक की गिरावट के साथ 73,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं Nifty भी 200 अंक से ज्यादा टूटकर 22,900 के आसपास आ गया है। बाजार में खासतौर पर Banking, FMCG और Realty सेक्टर के शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है।

आज से 2 IPO भी खुले

बाजार में गिरावट के बीच आज दो IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हैं। SRIT India IPO के जरिए करीब 218 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। वहीं शेयर ब्रोकिंग फर्म Shah Investors Home IPO से करीब 90.17 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।दोनों IPO में निवेशक 30 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

भारतीय बाजार पर एशियाई बाजारों का भी असर देखने को मिल रहा है। सोमवार को South Korea का Kospi करीब 2.48% नीचे कारोबार कर रहा था। Japan का Nikkei भी मामूली गिरावट में रहा, जबकि Hong Kong का Hang Seng करीब 0.70% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।

इंडेक्स

लेवल

बदलाव

Kospi

6,910

-169 अंक

Nikkei

66,334

-31 अंक

Hang Seng

24,682

+172 अंक

अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को रही थी तेजी

इससे पहले 25 सितंबर को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। Dow Jones 479 अंक चढ़ा था। Nasdaq में 129 अंक और S&P 500 में 39 अंक की बढ़त रही थी।

इंडेक्स

क्लोजिंग

बदलाव

Dow Jones

51,829

+479 अंक

Nasdaq

27,069

+129 अंक

S&P 500

7,743

+39 अंक

FII की बिकवाली जारी

विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी बाजार पर दबाव बनाए हुए है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 7 दिनों में FII/FPI ने भारतीय शेयर बाजार में करीब 10,914 करोड़ रुपए की नेट बिकवाली की है। वहीं इसी अवधि में घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII ने करीब 13,601 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।पिछले 30 दिनों के आंकड़ों में भी FII/FPI की नेट बिकवाली करीब 26,517 करोड़ रुपए रही, जबकि DII ने करीब 57,206 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

शुक्रवार को भी बाजार गिरावट के बाद संभला था

इससे पहले 25 सितंबर को Sensex दिन के कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद 315 अंक की बढ़त के साथ 73,896 के स्तर पर बंद हुआ था। Nifty भी 77 अंक चढ़कर 23,141 के स्तर पर बंद हुआ था।

संबंधित सामग्री

सुप्रीम कोर्ट का UPI चार्ज पर रोक से इनकार, ₹2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर 0.4% MDR; केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट का UPI चार्ज पर रोक से इनकार, ₹2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर 0.4% MDR; केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने ₹2,000 से अधिक के UPI मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% MDR लागू करने के फैसले पर रोक नहीं लगाई, केंद्र से नए शुल्क ढांचे का आधार स्पष्ट करने को कहा।

दशहरा-दिवाली पर रेलवे चलाएगा 102 स्पेशल ट्रेनें, टिकट बुकिंग शुरू; जानें रूट और टाइमिंग

दशहरा-दिवाली पर रेलवे चलाएगा 102 स्पेशल ट्रेनें, टिकट बुकिंग शुरू; जानें रूट और टाइमिंग

दशहरा और दिवाली के दौरान यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने सोलापुर डिवीजन से विभिन्न शहरों के बीच 102 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स की घोषणा की है।

ईशा सिंह ने एशियन गेम्स में जीता सिल्वर: शूटिंग में भारत का 12वां मेडल, पिंकी को कुराश में ब्रॉन्ज

ईशा सिंह ने एशियन गेम्स में जीता सिल्वर: शूटिंग में भारत का 12वां मेडल, पिंकी को कुराश में ब्रॉन्ज

जापान के नागोया में आयोजित एशियन गेम्स में भारतीय शूटर ईशा सिंह ने महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल किया।

विराट कोहली ने रचा इतिहास, पहली बार एक पारी में लगाए 9 छक्के; सबसे तेज 15 हजार वनडे रन पूरे

विराट कोहली ने रचा इतिहास, पहली बार एक पारी में लगाए 9 छक्के; सबसे तेज 15 हजार वनडे रन पूरे

विराट कोहली ने वनडे में 15 हजार रन पूरे कर नए रिकॉर्ड्स स्थापित किए। तिरुवनंतपुरम में खेलते हुए उन्होंने नाबाद 139 रन बनाए।

भगत सिंह की जयंती पर CM योगी ने लिखी ‘योगी की पाती’, युवाओं से ज्ञान और कौशल को कर्म से जोड़ने की अपील

भगत सिंह की जयंती पर CM योगी ने लिखी ‘योगी की पाती’, युवाओं से ज्ञान और कौशल को कर्म से जोड़ने की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगत सिंह की जयंती पर 'योगी की पाती' के माध्यम से युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेने की अपील की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर