भारतीय रेलवे की त्योहारी योजना

दशहरा-दिवाली पर रेलवे चलाएगा 102 स्पेशल ट्रेनें, टिकट बुकिंग शुरू; जानें रूट और टाइमिंग

दशहरा और दिवाली के दौरान यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने सोलापुर डिवीजन से विभिन्न शहरों के बीच 102 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स की घोषणा की है।

By : सोनिया रायकवार
दशहरा-दिवाली पर रेलवे चलाएगा 102 स्पेशल ट्रेनें, टिकट बुकिंग शुरू; जानें रूट और टाइमिंग

दशहरा और दिवाली के त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा इंतजाम किया है। त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सोलापुर डिवीजन से अलग-अलग रूटों पर 102 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स चलाने का फैसला किया गया है। इनमें मुंबई, चेन्नई, लातूर, कोल्हापुर और कलबुरगी जैसे प्रमुख शहरों के बीच अतिरिक्त सेवाएं शामिल हैं। इन ट्रेनों की बुकिंग 27 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है।

मुंबई-चेन्नई के बीच 12 फेरे

CSMT मुंबई-चेन्नई बीच वीकली स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 12 फेरे लगाएगी। मुंबई से ट्रेन 14 अक्टूबर से 18 नवंबर तक हर बुधवार रात 12:35 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 11:30 बजे चेन्नई पहुंचेगी। वापसी में चेन्नई से ट्रेन 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक हर गुरुवार सुबह 4 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4 बजे मुंबई पहुंचेगी।

मुंबई-लातूर के बीच 26 फेरे

मुंबई और लातूर के बीच भी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह दोनों दिशाओं में 13-13 फेरे लगाएगी। मुंबई से ट्रेन 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक मंगलवार और गुरुवार को रात 12:35 बजे चलेगी और सुबह 11:40 बजे लातूर पहुंचेगी। वापसी में लातूर से शाम 4:30 बजे ट्रेन रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:10 बजे CSMT मुंबई पहुंचेगी।

कोल्हापुर-कलबुरगी रूट पर सबसे ज्यादा फेरे

रेलवे की सबसे ज्यादा अतिरिक्त सेवाएं कोल्हापुर-कलबुरगी रूट पर होंगी। इस रूट पर कुल 64 फेरे चलाए जाएंगे। ट्रेन 10 अक्टूबर से 15 नवंबर तक शुक्रवार को छोड़कर रोज चलेगी। कोल्हापुर से ट्रेन सुबह 6:10 बजे रवाना होकर शाम 4:10 बजे कलबुरगी पहुंचेगी। वहीं वापसी में कलबुरगी से शाम 6:10 बजे ट्रेन चलेगी और अगले दिन सुबह 5:40 बजे कोल्हापुर पहुंचेगी।

कहां से बुक कर सकते हैं टिकट?

इन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकट 27 सितंबर 2026 से बुक किए जा सकते हैं। यात्री कंप्यूटरीकृत रेलवे रिजर्वेशन सेंटर, IRCTC की वेबसाइट और RailOne ऐप के जरिए टिकट ले सकते हैं। इन ट्रेनों में विशेष किराया लागू होगा। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि सफर से पहले ट्रेन की टाइमिंग और स्टॉपेज की ताजा जानकारी NTES या RailOne ऐप पर जरूर जांच लें। त्योहारों के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा करने की भी सलाह दी गई है।

संबंधित सामग्री

केदारनाथ हेली सेवा 15 सितंबर से शुरू, किराया नहीं बढ़ेगा तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत!

केदारनाथ हेली सेवा 15 सितंबर से शुरू, किराया नहीं बढ़ेगा तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत!

केदारनाथ हेली सेवा 15 सितंबर से शुरू होगी, किराए में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी। गुप्तकाशी, फाटा, सिरसी हेलीपैड से संचालित होगी सेवा।

Toxic Box Office: सुबह के शोज में उमड़ी भारी भीड़, एडवांस बुकिंग से ₹85 करोड़ पार; ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद

Toxic Box Office: सुबह के शोज में उमड़ी भारी भीड़, एडवांस बुकिंग से ₹85 करोड़ पार; ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद

यश की नई फिल्म 'Toxic' ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिसमें बड़ी एडवांस बुकिंग और उत्कृष्ट ओपनिंग शामिल है।

रक्षाबंधन पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, भोपाल-रीवा के बीच चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें; 25 से 31 अगस्त तक अतिरिक्त सेवाएं

रक्षाबंधन पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, भोपाल-रीवा के बीच चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें; 25 से 31 अगस्त तक अतिरिक्त सेवाएं

रक्षाबंधन के लिए भोपाल-रीवा के बीच विशेष ट्रेन सर्विसेज की शुरूआत, यात्रियों को मिलेगी अधिक सुविधा और विकल्प।

एमपी सरकार  का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, स्लॉट बुकिंग अब 10 अगस्त तक

एमपी सरकार  का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, स्लॉट बुकिंग अब 10 अगस्त तक

 किसान संगठनों के साथ हुई मंत्री समूह की बैठक, किसानों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, सुधार होने तक ई-टोकन से खाद वितरण की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से स्थगित

रेलवे ने शुरू की रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण की योजना, मुरादाबाद मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों का बदलेगा स्वरूप

रेलवे ने शुरू की रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण की योजना, मुरादाबाद मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों का बदलेगा स्वरूप

भारतीय रेलवे और केंद्र सरकार ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण शुरू किया है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर