शेयर बाजार में तेजी

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 250 अंक उछला; निफ्टी 22,650 के पार

भारतीय शेयर बाजार में 6 अक्टूबर को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी गई, जहां सेंसेक्स 250 अंक और निफ्टी 100 अंक उछले।

By : चंचल खेडकर
शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 250 अंक उछला; निफ्टी 22,650 के पार

शेयर बाजार में मंगलवार यानी 6 अक्टूबर को तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा चढ़कर 72,650 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी भी करीब 100 अंक की बढ़त के साथ 22,650 के आसपास कारोबार कर रहा है। बैंकिंग और मेटल शेयरों में खरीदारी का बाजार को सपोर्ट मिल रहा है।

बैंकिंग-मेटल शेयरों में खरीदारी

आज के कारोबार में बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों में ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है। इसके चलते बाजार के प्रमुख इंडेक्स शुरुआती कारोबार में मजबूत बने हुए हैं।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

एशियाई बाजारों में मंगलवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। जापान का निक्केई 135 अंक यानी 0.19% की बढ़त में रहा। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 193 अंक यानी 0.77% ऊपर रहा। वहीं दक्षिण कोरिया का कोस्पी 62 अंक यानी 0.84% गिरा।

अमेरिकी बाजार भी बढ़त में बंद

इससे पहले सोमवार यानी 5 अक्टूबर को अमेरिकी बाजारों में भी तेजी रही। डाउ जोंस 91 अंक यानी 0.18% ऊपर 51,268 पर बंद हुआ। नैस्डैक 286 अंक यानी 1.05% की बढ़त के साथ 27,477 पर रहा। S&P 500 में भी 0.66% की तेजी रही और यह 7,774 पर बंद हुआ।

7 दिन में FII ने बेचे 24 हजार करोड़ के शेयर

बाजार में तेजी के बावजूद विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी है। पिछले 7 दिनों में FII/FPI ने 24,332 करोड़ रुपए के शेयरों की नेट बिकवाली की है। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII ने इसी दौरान 26,495 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।

पिछले 30 दिनों का आंकड़ा देखें तो FII/FPI ने 60,570 करोड़ रुपए की बिकवाली की है, जबकि DII ने 72,686 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

कल भी तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले 5 अक्टूबर को सेंसेक्स 473 अंक चढ़कर 72,382 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 134 अंक की बढ़त रही थी और यह 22,556 के स्तर पर बंद हुआ था।

संबंधित सामग्री

Share Market: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 150 अंक टूटा; मेटल और ऑटो शेयरों में बिकवाली

Share Market: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 150 अंक टूटा; मेटल और ऑटो शेयरों में बिकवाली

मेटल और ऑटो शेयरों में बिकवाली से भारतीय बाजार दबाव में रहा। अमेरिकी और एशियाई बाजारों की कमजोरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में तेज गिरावट दर्ज हुई।

13 Nov 2026
Share Market: बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 1200 अंक चढ़ा; निवेशकों की हुई चांदी!

Share Market: बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 1200 अंक चढ़ा; निवेशकों की हुई चांदी!

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी से सेंसेक्स 82,300 के पार पहुंचा। निफ्टी 25,350 पर कारोबार कर रहा है और सभी 30 सेंसेक्स शेयर हरे निशान में हैं।

11 Nov 2026
बलिप्रतिपदा पर आज शेयर बाजार में छुट्टी, लेकिन MCX पर होगी ट्रेडिंग

बलिप्रतिपदा पर आज शेयर बाजार में छुट्टी, लेकिन MCX पर होगी ट्रेडिंग

बलिप्रतिपदा पर भारतीय शेयर बाजार बंद हैं। MCX पर शाम के सत्र में ट्रेडिंग जारी रहेगी, जबकि NCDEX पूरे दिन बंद रहेगा। एशियाई और अमेरिकी बाजारों में तेजी रही।

10 Nov 2026
एफआईआई खरीदारी और सस्ते कच्चे तेल से सेंसेक्स-निफ्टी 8% से अधिक चढ़े

एफआईआई खरीदारी और सस्ते कच्चे तेल से सेंसेक्स-निफ्टी 8% से अधिक चढ़े

भारतीय शेयर बाज़ार ने संवत 2082 का शानदार समापन किया। विदेशी निवेश, कच्चे तेल में 16% गिरावट और मजबूत तिमाही नतीजों से सेंसेक्स-निफ्टी फरवरी 2021 के बाद सबसे अच्छे सप्ताह में चढ़े।

07 Nov 2026
धनतेरस पर शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा; 7 दिन में 8% उछला

धनतेरस पर शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा; 7 दिन में 8% उछला

सेंसेक्स 79,900 और निफ्टी 24,650 के पार पहुंच गए। सात दिनों में सेंसेक्स 8% चढ़ा, जबकि विदेशी निवेशकों ने 32,210 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

06 Nov 2026