राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला

राम मंदिर में 70 नहीं, 105 बार चढ़ावा चोरी! सुप्रीम कोर्ट में SIT ने बताया, CCTV में कैद हुईं सभी घटनाएं

अयोध्या के राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी की 105 घटनाओं की SIT जांच पर सुप्रीम कोर्ट में अहम जानकारी सामने आई, 25 सितंबर को चार्जशीट दाखिल होने की संभावना।

By : शिवम् पांडेय
राम मंदिर में 70 नहीं, 105 बार चढ़ावा चोरी! सुप्रीम कोर्ट में SIT ने बताया, CCTV में कैद हुईं सभी घटनाएं

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में SIT की जांच को लेकर अहम जानकारी सामने आई। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने SIT की स्टेटस रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि CCTV फुटेज की जांच में चढ़ावा चोरी की 105 घटनाएं सामने आई हैं। अदालत ने जांच से जुड़ी जानकारी और सबूतों को रिकॉर्ड पर लिया।

CCTV में 105 घटनाएं

सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि SIT ने मंदिर में लगे CCTV फुटेज और अन्य उपलब्ध सामग्री का विश्लेषण किया। इसी जांच के दौरान चढ़ावा चोरी की 105 घटनाएं सामने आईं। आरोपियों की पहचान के लिए CCTV फुटेज के साथ अन्य सामग्री का भी विश्लेषण किया गया।

गवाहों के बयान भी सबूत

SIT की स्टेटस रिपोर्ट में CCTV फुटेज के अलावा गवाहों के बयान और दूसरे सबूतों का भी जिक्र किया गया। अदालत को बताया गया कि जांच के दौरान उपलब्ध सामग्री के आधार पर आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया पूरी की गई। सुप्रीम कोर्ट ने पेश की गई जानकारी को अपने रिकॉर्ड में ले लिया।

रसीद और SBI लॉकर का रिकॉर्ड

रिपोर्ट में कीमती सामान से जुड़ी रसीदों की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि कीमती सामान की रसीद सॉफ्टवेयर के जरिए तैयार होती है और उन्हें SBI लॉकर में रखा जाता है।

25 सितंबर तक चार्जशीट

सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि SIT की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पहली गिरफ्तारी के 90 दिन 25 सितंबर को पूरे हो रहे हैं। ऐसे में तय अवधि के भीतर चार्जशीट दाखिल करना जरूरी है, वरना गिरफ्तार आरोपियों को डिफॉल्ट बेल का कानूनी अधिकार मिल सकता है।

SIT रिपोर्ट देने से इनकार

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से SIT की रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग भी की गई, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इसे देने से इनकार कर दिया। अदालत ने संकेत दिया कि वह मामले को सेशन जज से अपने हाथ में नहीं लेना चाहती। अगर आगे जांच की जरूरत महसूस हुई तो कोर्ट इस संबंध में उचित आदेश पारित कर सकती है। मामले में अब अगला अहम कदम चार्जशीट दाखिल होना है। इसके बाद जांच में सामने आए आरोपों, सबूतों और गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया स्पष्ट होगी।

संबंधित सामग्री

SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मॉडिफाइड फॉर्म-6 को हमने मंजूरी नहीं दी

SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मॉडिफाइड फॉर्म-6 को हमने मंजूरी नहीं दी

SIR और फॉर्म-6 में बदलावों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे विवाद में नई टिप्पणी सामने आई, जिसमें संशोधित संस्करणों को मंजूरी नहीं दी गई।

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त,Form-6 पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, CEC ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से इनकार

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त,Form-6 पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, CEC ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है, SIR से जुड़े फैसलों को लेकर जवाब तलब किया।

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CEC ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने से इनकार; 14 फैसलों पर मांगा जवाब

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CEC ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने से इनकार; 14 फैसलों पर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार के सस्पेंशन की मांग पर तत्काल आदेश देने से इनकार कर दिया, 14 फैसलों पर जवाब मांगा।

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग SC में खारिज, कोर्ट ने कहा- संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा रखें

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग SC में खारिज, कोर्ट ने कहा- संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा रखें

सुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने की मांग पर कोई अंतरिम आदेश नहीं दिया और चुनाव आयोग से जवाब मांगा।

सुप्रीम कोर्ट बोला- अपराधियों में मौत का डर जरूरी, रेप की 3 घटनाओं पर लिया स्वतः संज्ञान

सुप्रीम कोर्ट बोला- अपराधियों में मौत का डर जरूरी, रेप की 3 घटनाओं पर लिया स्वतः संज्ञान

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में तीन नाबालिगों के साथ हुए गैंगरेप की घटनाओं पर संज्ञान लिया, पुलिस और गृह मंत्रालय से कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर