भोपाल में दोहरी त्रासदी

भोपाल में सनसनी: महिला RTO इंस्पेक्टर की हत्या, प्रेमी ने भी दी जान

भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हत्या और उनके प्रेमी पवन कुमार द्विवेदी की आत्महत्या की घटना सामने आई।

By : दिव्या मिस्त्री
भोपाल में सनसनी: महिला RTO इंस्पेक्टर की हत्या, प्रेमी ने भी दी जान

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की लेखपाल कॉलोनी में 45 वर्षीय महिला RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले का शव उनके घर में खून से लथपथ हालत में मिला। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि उनके प्रेमी पवन कुमार द्विवेदी ने कथित तौर पर हथौड़े से हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद पवन ने भी घर से कुछ दूरी पर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

रूममेट ने दी पुलिस को सूचना

घटना की जानकारी सोमवार सुबह करीब 7 बजे उस समय सामने आई, जब मीनाक्षी की रूममेट ने घर में उनका शव देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच करते हुए कई साक्ष्य जुटाए। मौके से खून से सना हथौड़ा भी बरामद किया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दो दिन पहले भोपाल आया था पवन

पुलिस के मुताबिक, सीधी निवासी पवन कुमार द्विवेदी करीब दो दिन पहले इंदौर से भोपाल आया था। वह मीनाक्षी के घर पर ही ठहरा हुआ था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रविवार देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस को आशंका है कि विवाद के दौरान पवन ने हथौड़े से मीनाक्षी के सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई।

घर से 20 मीटर दूर मिला प्रेमी का शव

मीनाक्षी की हत्या के बाद पवन ने कथित तौर पर घर से करीब 20 मीटर की दूरी पर एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके की भी जांच की। दोनों घटनाओं को जोड़कर पुलिस मामले की कड़ियां तलाश रही है। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

शादी को लेकर चल रहा था विवाद

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि पवन पहले इंदौर में कोचिंग क्लास चलाता था और फिलहाल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पुलिस को उसकी जेब से बैंक पासबुक भी मिली है। जांच में यह बात सामने आई है कि पवन मीनाक्षी से शादी करना चाहता था और कथित तौर पर उन पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, जबकि मीनाक्षी इसके लिए तैयार नहीं थीं। पुलिस फिलहाल शादी को लेकर हुए विवाद को घटना की संभावित वजह मानकर जांच कर रही है।

मीनाक्षी की तीन साल की बेटी भी है

जानकारी के मुताबिक, मीनाक्षी की करीब तीन साल की बेटी है और वह अपने पति से अलग रह रही थीं। हालांकि, उनका औपचारिक तलाक हुआ था या नहीं, इसकी अभी पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। पुलिस अब मीनाक्षी और पवन के बीच संबंधों, रविवार रात हुए विवाद और घटना से पहले की गतिविधियों की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा पूरा राज

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच शुरुआती चरण में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वारदात से पहले दोनों के बीच वास्तव में क्या हुआ था। जांच पूरी होने के बाद हत्या और आत्महत्या से जुड़े अन्य तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

भोपाल मेट्रो रूट पर विवाद: विधायक आतिफ अकील बोले- पहले शाही कब्रिस्तान से अनुमति लें

भोपाल मेट्रो रूट पर विवाद: विधायक आतिफ अकील बोले- पहले शाही कब्रिस्तान से अनुमति लें

भोपाल मेट्रो के ऑरेंज लाइन फेज-2 के रूट पर विवाद, विधायक आतिफ अकील ने कब्रिस्तान की जमीन पर काम को लेकर आपत्ति जताई।

रिटायर्ड अफसर का हत्यारा भोपाल से 612 KM दूर छिपा, वृंदावन में मिली आखिरी लोकेशन; 5 राज्यों में 12 टीमें तलाश में

रिटायर्ड अफसर का हत्यारा भोपाल से 612 KM दूर छिपा, वृंदावन में मिली आखिरी लोकेशन; 5 राज्यों में 12 टीमें तलाश में

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के बाद केयरटेकर वरुण कुमार फरार। पुलिस को मिले नए सीसीटीवी फुटेज से जांच में मदद।

बेंगलुरु में जिम ट्रेनर की हत्या से सनसनी, सालगिरह पार्टी के बाद दोस्तों पर हमला करने का आरोप; चार गिरफ्तार

बेंगलुरु में जिम ट्रेनर की हत्या से सनसनी, सालगिरह पार्टी के बाद दोस्तों पर हमला करने का आरोप; चार गिरफ्तार

बेंगलुरु के हेब्बाल इलाके में 25 वर्षीय जिम ट्रेनर नंदन की उसके परिचितों द्वारा हत्या कर दी गई। जिम की सालगिरह के जश्न के बाद विवाद उत्पन्न हुआ था।

भोपाल में ‘आयुष्मान योजना बंद’ के बैनर, अस्पतालों ने निकाली एम्बुलेंस रैली; 8 अक्टूबर से बहिष्कार की चेतावनी

भोपाल में ‘आयुष्मान योजना बंद’ के बैनर, अस्पतालों ने निकाली एम्बुलेंस रैली; 8 अक्टूबर से बहिष्कार की चेतावनी

भोपाल में निजी अस्पताल संचालकों ने आयुष्मान भारत योजना के खिलाफ अनिश्चितकालीन बहिष्कार की चेतावनी दी, भुगतान अटकने से नाराजगी।

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

भोपाल में 6 अक्टूबर को सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 होगा, जिसमें शिक्षा, रोजगार, और उद्यमिता के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर