पान मोदक रेसिपी

गणपति बप्पा को इस गणेश उत्सव पर लगाएं पान मोदक का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट मिठाई

गणेश उत्सव के लिए एक नया स्वाद पान मोदक, जिसमें पान की ताजगी और ड्राई फ्रूट्स का मेल है। घर पर ही आसानी से तैयार करें।

By : सोनिया रायकवार
गणपति बप्पा को इस गणेश उत्सव पर लगाएं पान मोदक का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट मिठाई

गणेश उत्सव में भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाने की परंपरा है। इस बार अगर आप पारंपरिक मोदक से कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो पान मोदक ट्राई कर सकते हैं। पान के पत्तों का ताजगी भरा स्वाद, गुलकंद और ड्राई फ्रूट्स इसे खास बनाते हैं। इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है।

पान मोदक के लिए सामग्री

पान के पत्ते – 8-10
मावा/खोया – 1 कप
मिल्क पाउडर – ½ कप
पिसी चीनी – ½ कप
दूध – 2-3 बड़े चम्मच
गुलकंद – 1-2 चम्मच
काजू-बादाम – 1 बड़ा चम्मच
नारियल का बुरादा – 1 बड़ा चम्मच
इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
हरा फूड कलर – 1-2 बूंद
सजाने के लिए कटे हुए ड्राई फ्रूट्स

ऐसे तैयार करें पान का पेस्ट

सबसे पहले पान के पत्तों को धोकर अच्छी तरह सुखा लें। डंठल हटाकर इन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें। अब पान के पत्तों को 2-3 बड़े चम्मच दूध के साथ मिक्सर में डालकर बारीक पेस्ट बना लें।

मावा और पान को पकाएं

कड़ाही में मावा डालकर धीमी आंच पर हल्का भूनें। इसमें मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद पान का पेस्ट, पिसी चीनी और इलायची पाउडर डालें। मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। जब मिश्रण गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें। अब इसमें गुलकंद, नारियल का बुरादा और कटे हुए काजू-बादाम डालकर अच्छी तरह मिला लें।

सांचे में दें मोदक का आकार

मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। हाथों पर हल्का घी लगाकर इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें। अब मोदक के सांचे में मिश्रण भरकर अच्छी तरह दबाएं और मोदक का आकार दें। धीरे से सांचे से निकालें और ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से सजाएं। तैयार हैं स्वाद और खुशबू से भरपूर पान मोदक। गणपति बप्पा को इसका भोग लगाएं और परिवार के साथ प्रसाद का आनंद लें।

संबंधित सामग्री

एकता कपूर की पूजा में दिखी गौरव-आकांक्षा की चुप्पी, Video Viral

एकता कपूर की पूजा में दिखी गौरव-आकांक्षा की चुप्पी, Video Viral

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने शादी के 10 साल बाद तलाक का फैसला लिया। दोनों ने हाल ही में एकता कपूर के गणेश चतुर्थी समारोह में भाग लिया लेकिन बातचीत नहीं की।

गणेश उत्सव में बप्पा को लगाएं पूरन पोली का भोग, बिना भिगोए ऐसे पकाएं चना दाल

गणेश उत्सव में बप्पा को लगाएं पूरन पोली का भोग, बिना भिगोए ऐसे पकाएं चना दाल

गणेश उत्सव पर बप्पा को भोग लगाने के लिए पूरन पोली एक पारंपरिक और स्वादिष्ट विकल्प है। जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी।

रणवीर सिंह ने लिया 1000 बेटियों की पढ़ाई का संकल्प, बोले- उम्मीद है बप्पा प्रसन्न होंगे

रणवीर सिंह ने लिया 1000 बेटियों की पढ़ाई का संकल्प, बोले- उम्मीद है बप्पा प्रसन्न होंगे

रणवीर सिंह मुंबई के लालबागचा राजा में पूजा के लिए पहुंचे और 1000 लड़कियों की शिक्षा में मदद करने का संकल्प लिया। उन्होंने बप्पा से अपने और परिवार के लिए आशीर्वाद मांगा।

गणेश उत्सव पर बप्पा को लगाएं स्वादिष्ट भोग, ट्राई करें सत्तू मोदक

गणेश उत्सव पर बप्पा को लगाएं स्वादिष्ट भोग, ट्राई करें सत्तू मोदक

गणेश उत्सव के अवसर पर चना सत्तू से बने मोदक एक लोकप्रिय भोग बन रहे हैं। ये मोदक तैयार करना आसान है और बहुत स्वादिष्ट होते हैं।

गणेश चतुर्थी 2026: भगवान गणेश की बहन, पुत्र, पोते और बहुओं के नाम जानें, बेहद रोचक है परिवार की कहानी

गणेश चतुर्थी 2026: भगवान गणेश की बहन, पुत्र, पोते और बहुओं के नाम जानें, बेहद रोचक है परिवार की कहानी

2026 में गणेश चतुर्थी के दौरान भगवान गणेश के परिवार की विस्तृत जानकारी साझा की गई, जिसमें उनके पत्नियाँ, पुत्र, और पुत्री शामिल हैं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर