गौरव-आकांक्षा तलाक

एकता कपूर की पूजा में दिखी गौरव-आकांक्षा की चुप्पी, Video Viral

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने शादी के 10 साल बाद तलाक का फैसला लिया। दोनों ने हाल ही में एकता कपूर के गणेश चतुर्थी समारोह में भाग लिया लेकिन बातचीत नहीं की।

By : सोनिया रायकवार
एकता कपूर की पूजा में दिखी गौरव-आकांक्षा की चुप्पी, Video Viral

गौरव खन्‍ना और आकांक्षा चमोला के रिश्‍ते में कड़वाहट कुछ ज्यादा ही घुल गई है! शादी के करीब 10 साल बाद दोनों ने जहां तलाक का फैसला लिया है, वहीं अब से पहले दोनों के बीच दोस्‍ती-यारी वाले संबंध दिख रहे थे। लेकिन शुक्रवार को एकता कपूर के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में कुछ ऐसा, जिसकी उम्‍मीद नहीं थी। एक ही छत के नीचे गौरव और आकांक्षा दोनों मौजूद थे। दोनों का आमना-सामना हुआ भी। नजरें भी मिलीं। लेकिन दोनों में से किसी ने न तो एक-दूसरे से बातचीत की और न ही हाय-हेल्‍लो। यह सब पपाराजी के कैमरों के सामने हुआ।

आकांक्षा और गौरव चौंकाते हुए मीडिया के कैमरों के सामने अलग-अलग जगह खड़े नजर आए। आकांक्षा ने इसी साल 'लॉक अप 2' में अपनी शादी और रिश्ते से जुड़े कई खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि दोनों के बीच बच्चों को लेकर सोच अलग हो गई थी, जिसके बाद रिश्ते में दूरी बढ़ी। आकांक्षा ने हाल ही 10 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगने की खबरों को भी खारिज किया है।

एकता कपूर के गणपति सेलिब्रेशन में पहुंचे 

एकता कपूर के घर हुए गणपति उत्सव में गौरव खन्‍ना और आकांक्षा चमोला अलग-अलग पहुंचे। दोनों ने वहां पपाराजी के लिए पोज भी दिए, लेकिन एक-दूसरे से बातचीत करते हुए नजर नहीं आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों इवेंट में अलग-अलग खड़े थे और एक-दूसरे से दूरी बनाए रखी। सेलिब्रेशन के दौरान दोनों कुछ पल के लिए आमने-सामने भी आए। इस दौरान उनके बीच सिर्फ नजरें मिलने की बात सामने आई है। दोनों का यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। फैंस ने कई तरह के कमेंट किए जिसमें से एक था, 'सिर्फ इसलिए कि आपका तलाक हो गया है, इसका मतलब यह नहीं है कि आप दुश्मन हैं, आपने साथ में कुछ खूबसूरत पल बिताए हैं।'

2016 में हुई थी गौरव और आकांक्षा की शादी

गौरव खन्‍ना और आकांक्षा चमोला ने नवंबर 2016 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी और इसके बाद उनका रिश्ता आगे बढ़ा। करीब एक दशक तक दोनों ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को काफी हद तक लाइमलाइट से दूर रखा।

'लॉक अप 2' में आकांक्षा ने खोला था राज

2026 में 'लॉक अप 2' का हिस्सा बनने के बाद आकांक्षा की पर्सनल लाइफ पहली बार बड़े स्तर पर चर्चा में आई। शो के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि वो और गौरव करीब एक साल से अलग रह रहे थे और तलाक की ओर बढ़ रहे थे। इसके बाद उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि दोनों में से किसी ने अभी तक तलाक की खबर पर कोई बात नहीं की है।

बच्चों को लेकर अलग थी दोनों की सोच

आकांक्षा ने शो में अपने और गौरव के बीच दूरी की वजह बच्चों को लेकर अलग-अलग सोच को बताया था। उन्होंने बताया था कि शादी के वक्त उनमें मां बनने की इच्छा नहीं थी, हालांकि उन्होंने इस संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया था। बाद में उन्हें महसूस हुआ कि वो मां बनने के लिए तैयार नहीं हैं, जबकि समय के साथ गौरव बच्चे चाहते थे।

आकांक्षा ने कहा था, 'जब हमारी शादी हुई थी, तब मुझमें मां बनने की कोई इच्छा या भावना नहीं थी। लेकिन मैं इसके बारे में जानने के लिए तैयार थी। मैंने इस संभावना को कभी पूरी तरह से बंद नहीं किया था। लेकिन धीरे-धीरे मुझे एहसास हुआ कि मैं इसके लिए नहीं बनी हूं। और उन्हें भी इससे कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन मुझे लगता है कि समय के साथ यह सोच बदल गई। अब, वह बच्चे चाहते हैं और मुझे लगता है कि मैं उन्हें यह नहीं दे सकती। मुझमें मां बनने की वैसी भावनाएं नहीं हैं। मैंने उन्हें यह बात बहुत पहले ही बता दी थी—जब मुझे एहसास हुआ कि मैं ऐसा नहीं कर सकती और मैं इसके लिए नहीं बनी हूं। तभी मैंने उनसे कह दिया था कि मैं ऐसा नहीं करूंगी। इसलिए, हमारी बातचीत हुई जिसमें मैंने उनसे कहा कि अगर आप चाहें तो मुझे छोड़ सकते हैं। आपकी तरफ से यह बिल्कुल सही होगा।'

10 करोड़ की एलिमनी 

सितंबर में आकांक्षा ने 10 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगने की खबरों पर भी सफाई दी। उन्होंने इन रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए कहा कि अगर उनके पास सच में इतनी बड़ी रकम होती, तो वो शायद देश छोड़कर चली गई होतीं। यानी आकांक्षा ने साफ किया कि 10 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगने की खबरें सही नहीं हैं।

सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

दोनों के सेप्रेशन के बीच आकांक्षा ने सोशल मीडिया पर भी कुछ बदलाव किए। उन्होंने गौरव को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया और अपने अकाउंट से उनके साथ की तस्वीरें और रील्स हटा दीं। दूसरी ओर, रिपोर्ट्स के मुताबिक गौरव अभी भी आकांक्षा को फॉलो कर रहे हैं और उनके अकाउंट पर दोनों की पुरानी तस्वीरें मौजूद हैं।
 

संबंधित सामग्री

गणेश उत्सव में बप्पा को लगाएं पूरन पोली का भोग, बिना भिगोए ऐसे पकाएं चना दाल

गणेश उत्सव में बप्पा को लगाएं पूरन पोली का भोग, बिना भिगोए ऐसे पकाएं चना दाल

गणेश उत्सव पर बप्पा को भोग लगाने के लिए पूरन पोली एक पारंपरिक और स्वादिष्ट विकल्प है। जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी।

रणवीर सिंह ने लिया 1000 बेटियों की पढ़ाई का संकल्प, बोले- उम्मीद है बप्पा प्रसन्न होंगे

रणवीर सिंह ने लिया 1000 बेटियों की पढ़ाई का संकल्प, बोले- उम्मीद है बप्पा प्रसन्न होंगे

रणवीर सिंह मुंबई के लालबागचा राजा में पूजा के लिए पहुंचे और 1000 लड़कियों की शिक्षा में मदद करने का संकल्प लिया। उन्होंने बप्पा से अपने और परिवार के लिए आशीर्वाद मांगा।

गणेश उत्सव पर बप्पा को लगाएं स्वादिष्ट भोग, ट्राई करें सत्तू मोदक

गणेश उत्सव पर बप्पा को लगाएं स्वादिष्ट भोग, ट्राई करें सत्तू मोदक

गणेश उत्सव के अवसर पर चना सत्तू से बने मोदक एक लोकप्रिय भोग बन रहे हैं। ये मोदक तैयार करना आसान है और बहुत स्वादिष्ट होते हैं।

गणेश चतुर्थी 2026: भगवान गणेश की बहन, पुत्र, पोते और बहुओं के नाम जानें, बेहद रोचक है परिवार की कहानी

गणेश चतुर्थी 2026: भगवान गणेश की बहन, पुत्र, पोते और बहुओं के नाम जानें, बेहद रोचक है परिवार की कहानी

2026 में गणेश चतुर्थी के दौरान भगवान गणेश के परिवार की विस्तृत जानकारी साझा की गई, जिसमें उनके पत्नियाँ, पुत्र, और पुत्री शामिल हैं।

श्री गणेश को क्यों चढ़ाते हैं दूर्वा, जानिए क्या है कारण, नियम और मंत्र

श्री गणेश को क्यों चढ़ाते हैं दूर्वा, जानिए क्या है कारण, नियम और मंत्र

गणेश चतुर्थी पर दूर्वा चढ़ाने की परंपरा का महत्वपूर्ण कारण और इसके औषधीय गुणों की जानकारी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर