बिग बॉस 20 में विवाद

Bigg Boss 20: माही विज और मैरी कॉम के बीच छिड़ी जंग, बहस के बाद रो पड़ीं बॉक्सर; घरवालों को मिला जीरो राशन

बिग बॉस 20 के घर में राशन टास्क के दौरान माही विज और मैरी कॉम के बीच गहन विवाद हुआ, जिसमें मैरी कॉम भावुक हो गईं।

By : सोनिया रायकवार
Bigg Boss 20: माही विज और मैरी कॉम के बीच छिड़ी जंग, बहस के बाद रो पड़ीं बॉक्सर; घरवालों को मिला जीरो राशन

‘बिग बॉस 20’ के घर में राशन को लेकर नया टास्क शुरू हो गया है। इस बीच घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार भी बढ़ती नजर आ रही है। लेटेस्ट एपिसोड में माही विज और मैरी कॉम के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विवाद इतना बढ़ा कि मैरी कॉम भावुक होकर रोने लगीं। वहीं, राशन टास्क में गलत जवाबों के चलते घरवालों को इस बार जीरो राशन मिला।

अरिश्फा और मैरी कॉम में भी हुई बहस

एपिसोड की शुरुआत राशन के खेल से होती है। अरिश्फा और कनिका सॉरी बोलती हैं और गेम के दौरान चोट लगने की बात बताती हैं। इसके बाद अरिश्फा की मैरी कॉम से बहस हो जाती है। अरिश्फा कहती हैं कि गेम के दौरान मैरी कॉम काफी ताकत लगाती हैं, जिससे उन्हें चोट लग जाती है। इस पर मैरी कॉम जवाब देती हैं कि गेम है तो खेलना होगा।

गुल्लू बने नए कैप्टन, राशन पर बिग बॉस का टास्क

घर के नए कैप्टन गुल्लू को बिग बॉस राशन से जुड़ा टास्क देते हैं। बिग बॉस गुल्लू से घरवालों को लेकर कुछ सवाल पूछते हैं। इसके बाद वही सवाल बाकी कंटेस्टेंट्स से पूछे जाते हैं। अगर उनका जवाब गुल्लू के जवाब से मैच नहीं करता, तो राशन के समय में कटौती होती जाती है। सबसे भरोसेमंद सदस्य को लेकर पूछे गए सवाल पर उदिति ने स्काउट का नाम लिया, जो गुल्लू के जवाब से मैच कर गया।

गलत जवाबों से घटता गया राशन का समय

इसके बाद बिग बॉस ने पूछा कि किसकी आवाज सुनकर कान से खून बहने लगता है। इस सवाल पर अमन का जवाब गलत रहा और राशन के समय से 20 सेकंड कम हो गए। घर के सबसे फेक सदस्य को लेकर भी जवाब मैच नहीं हुआ। वहीं, किसकी कॉमेडी पर हंसी नहीं आती, इस सवाल पर अरिश्फा ने आसिफ का नाम लिया, जबकि गुल्लू का जवाब स्काउट था। इससे राशन का समय और कम हो गया। सबसे अनहाइजीनिक सदस्य के सवाल पर माही ने काजी का नाम लिया, जो गुल्लू के जवाब से मैच कर गया। लेकिन आगे कई सवालों के जवाब गलत होने के बाद घरवालों का स्कोर लगातार घटता गया और आखिर में उन्हें जीरो राशन मिला।

माही विज और मैरी कॉम के बीच बढ़ा विवाद

इसके बाद घर में माही विज और मैरी कॉम के बीच विवाद देखने को मिला। माही मैरी कॉम का नाम भूलकर दूसरे कंटेस्टेंट से उनका नाम पूछती हैं और उनके बारे में बॉक्सिंग करने की बात करती हैं। यह बात मैरी कॉम तक पहुंचती है और दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है। मैरी कॉम माही से कहती हैं कि उनका प्रोफाइल अच्छा है, लेकिन उनकी तुलना अपने प्रोफाइल से न करें। इस पर माही जवाब देती हैं कि किसी बात पर बोलने से इतनी परेशानी क्यों होती है।

कपड़े और मेकअप को लेकर भी हुई बहस

बहस के दौरान माही मैरी कॉम पर उनके कपड़ों और मेकअप को लेकर टिप्पणी करने की बात कहती हैं। मैरी कॉम जवाब देती हैं कि वह घर में सिर्फ खाना बनाने के लिए नहीं आई हैं और उन्हें रोज नए कपड़े पहनकर मेकअप करके बैठना नहीं आता। दोनों के बीच बहस लगातार बढ़ती जाती है। बातचीत के दौरान माही कहती हैं कि वह मैरी कॉम की रिस्पेक्ट क्यों करें। इस पर मैरी कॉम उनके व्यवहार पर नाराजगी जाहिर करती हैं।

मां को लेकर टिप्पणी पर भावुक हुईं मैरी कॉम

बहस के दौरान बात परिवार और मां तक पहुंच जाती है। माही अपने पति के प्रति सम्मान और मां के रूप में अपनी बात रखती हैं। इस पर मैरी कॉम भी जवाब देती हैं। वहीं, ईशा माही को समझाते हुए कहती हैं कि बात को पर्सनल नहीं करना चाहिए। आम्रपाली भी मैरी कॉम के पक्ष में उनकी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहती हैं कि देश का बच्चा-बच्चा उनका नाम जानता है और वह छह बार की वर्ल्ड चैंपियन हैं।

माही की बातों पर रो पड़ीं मैरी कॉम

माही विज के साथ हुई बहस के बाद मैरी कॉम भावुक हो जाती हैं और रोने लगती हैं। ईशा उन्हें संभालती हैं। रोते हुए मैरी कॉम कहती हैं कि वह यहां सिर्फ खाना बनाने आई हैं। इस एपिसोड में एक तरफ राशन टास्क ने घरवालों की मुश्किल बढ़ाई, वहीं माही विज और मैरी कॉम की तीखी बहस ने घर का माहौल भी गर्म कर दिया।

संबंधित सामग्री

ललित मोदी ने बिग बॉस 20 में शामिल होने की खबरों का खंडन किया

ललित मोदी ने बिग बॉस 20 में शामिल होने की खबरों का खंडन किया

ललित मोदी ने बिग बॉस 20 में शामिल होने की खबरों को नकारा और फर्जी खबर बताते हुए लीगल नोटिस भेजा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे शो का हिस्सा नहीं बनेंगे।

बिग बॉस 20 की हुई अनाउंसमेंट, सलमान खान करेंगे होस्ट, जल्द शुरू होगा शो

बिग बॉस 20 की हुई अनाउंसमेंट, सलमान खान करेंगे होस्ट, जल्द शुरू होगा शो

बिग बॉस 20 की घोषणा हो गई है, जिसे सलमान खान होस्ट करेंगे। इसकी शुरुआत सितंबर 2026 में होगी, और यह विभिन्न भाषाओं में प्रसारित होगा।

IND A Vs SL A ODI 2026: श्रीलंका-A ने सुपर ओवर में जीता, वैभव- विशेन के बीच हुई धक्का-मुक्की!

IND A Vs SL A ODI 2026: श्रीलंका-A ने सुपर ओवर में जीता, वैभव- विशेन के बीच हुई धक्का-मुक्की!

श्रीलंका-A ने IND A को सुपर ओवर में हराया। खेल के बाद भारतीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई विशेन हलंबागे के बीच तीखी बहस हुई।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर