IND A Vs SL A ड्रामा और बहस

IND A Vs SL A ODI 2026: श्रीलंका-A ने सुपर ओवर में जीता, वैभव- विशेन के बीच हुई धक्का-मुक्की!

श्रीलंका-A ने IND A को सुपर ओवर में हराया। खेल के बाद भारतीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई विशेन हलंबागे के बीच तीखी बहस हुई।

By : हेमा गुप्ता
IND A Vs SL A ODI 2026: श्रीलंका-A ने सुपर ओवर में जीता, वैभव- विशेन के बीच हुई धक्का-मुक्की!

IND A Vs SL A ODI 2026: श्रीलंका-A को सुपर ओवर में मिली जीत, वैभव- विशेन के बीच हुई धक्का-मुक्की!

IND A Vs SL A ODI 2026: ट्राई सीरीज में श्रीलंका- ए ने इंडिया-ए को सुपर ओवर में हरा दिया। यह मैच 14 जून को इंडिया- ए और श्रीलंका-ए के बीच दांबुला में खेला गया। यह मैच बेहद रोमांचक रहा। लेकिन मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम के युवा स्टार प्लेयर वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलंबागे से बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई की वैभव ने विशेन हलंबागे को धक्का मार दिया। इसके बाद विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने दोनों को शांत कराया।

कैसा रहा मैच? 

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत-ए ने 49.2 ओवर में 265 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका-ए ने 50 ओवर में 265 रन बना लिए। इसकी वजह से मैच ड्रा हो गया। फिर सुपर ओवर कराया गया।  इसमें श्रीलंका-ए ने 16 रन बनाए। वहीं इंडिया-ए महज 9 रन ही बना सकी। इसी के साथ इंडिया-ए टीम को हार मिली।

ड्रामा और बहस भरा रहा गेम

बीते दिन खेले गए मैच में दोनों टीमों के बीच मैच टाई हो गया। इसके बाद अंपायर ने यह कहते हुए की काफी शाम हो गई है। सुपर ओवर नहीं करवाना चाहते थे। लेकिन भारतीय कप्तान ने फिर अंपायर से बात की उनसे तिलक की बहस हो गई। फिर सुपर ओवर का फैसला हुआ।  

इतना ही नहीं मैच के बाद भी हंगामा जारी रहा। सुपर ओवर में श्रीलंका की पारी की आखिरी गेंद पर अरशद खान की फुलटॉस गेंद पर श्रीलंकाई बल्लेबाज कैच आउट हुए। अंपायर ने आउट करार दे दिया फिर इंडियन फील्डर्स बाहर चले गए। लेकिन कुछ ही देर बाद जब रिप्ले करके देखा गया तो जिस बॉल में क्रिकेटर आउट हुए थे। वो नो बॉल थी। इसके बाद  फील्डर्स को दोबारा ग्राउंड़ में बुलाया गया और आखिरी गेंद फिर से डाली गई।
 
मैच के बाद वैभव - विशेन के बीच तीखी बहस

सुपर ओवर में इंडिया-ए को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन जब मैच खत्म हुआ और वैभव ग्राउंड के बाहर जा रहे थे। तभी श्रीलंकाई प्लेयर ने वैभव को कुछ कहा। इसके बाद वैभव की श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलंबागे से बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई की वैभव ने विशेन हलंबागे को धक्का मार दिया। इसके बाद विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने दोनों को शांत कराया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंडिया-ए

वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विप्रज निगम और यश ठाकुर।

श्रीलंका-ए

निरोशन डिकवेला ( विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, विशेन हलाम्बेग, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), अहान विक्रमसिंघे, सहान अराचिगे (कप्तान), वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, कुगदास मथुलन, चमिका करुणारत्ने और मोहम्मद शिराज।
 

संबंधित सामग्री

Bigg Boss 20: माही विज और मैरी कॉम के बीच छिड़ी जंग, बहस के बाद रो पड़ीं बॉक्सर; घरवालों को मिला जीरो राशन

Bigg Boss 20: माही विज और मैरी कॉम के बीच छिड़ी जंग, बहस के बाद रो पड़ीं बॉक्सर; घरवालों को मिला जीरो राशन

बिग बॉस 20 के घर में राशन टास्क के दौरान माही विज और मैरी कॉम के बीच गहन विवाद हुआ, जिसमें मैरी कॉम भावुक हो गईं।

रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेलेंगे हार्दिक पंड्या, ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ इंडिया A टीम का ऐलान

रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेलेंगे हार्दिक पंड्या, ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ इंडिया A टीम का ऐलान

BCCI ने ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे और मल्टी-डे सीरीज के लिए भारत A टीमों की घोषणा की, हार्दिक पंड्या और देवदत्त पडिक्कल की भागीदारी पर नजर।

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी पर भारी पड़ा ये 21 साल का झारखंडी बल्लेबाज, डेब्यू में ठोके 85 रन

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी पर भारी पड़ा ये 21 साल का झारखंडी बल्लेबाज, डेब्यू में ठोके 85 रन

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में शिखर मोहन और वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से खास पहचान बनाई, ईस्ट जोन को मजबूती प्रदान की।

नेपाल में सुरंगों में फंसी 898 जिंदगियां, 6 इंच के छेद से पहुंचाई जा रही हवा

नेपाल में सुरंगों में फंसी 898 जिंदगियां, 6 इंच के छेद से पहुंचाई जा रही हवा

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से 734 लोगों की मृत्यु हुई है। राहत और बचाव अभियान जारी है, जिसमें भारत ने 68.5 टन राहत सामग्री भेजी है।

बटलर बने टी-20 के रन किंग! पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा, वैभव सूर्यवंशी पर कही बड़ी बात

बटलर बने टी-20 के रन किंग! पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा, वैभव सूर्यवंशी पर कही बड़ी बात

जोस बटलर ने टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया, कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ते हुए। उन्होंने भारतीय युवा वैभव सूर्यवंशी की प्रशंसा की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर