ललित मोदी बिग बॉस 20 पर नाराज

ललित मोदी ने बिग बॉस 20 में शामिल होने की खबरों का खंडन किया

ललित मोदी ने बिग बॉस 20 में शामिल होने की खबरों को नकारा और फर्जी खबर बताते हुए लीगल नोटिस भेजा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे शो का हिस्सा नहीं बनेंगे।

By : सोनिया रायकवार
ललित मोदी ने बिग बॉस 20 में शामिल होने की खबरों का खंडन किया

आईपीएल के संस्थापक और बिजनेसमैन ललित मोदी, बिग बॉस 20 में शामिल होने की खबरों पर भड़क गए हैं। उन्होंने इन खबरों को फर्जी बताते हुए, इस तरह की खबरें फैलाने वालों को लीगल नोटिस भेजा है। उन्होंने साफ कहा है कि वो न इस शो का हिस्सा बन रहे हैं और न ही बनेंगे। ललित मोदी ने शनिवार सुबह ऑफिशियल X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर इन खबरों का खंडन किया। उन्होंने लिखा, “फेक न्यूज। बस बात खत्म। मुझसे बिग बॉस 20 के लिए कोई संपर्क नहीं किया गया है। मैं बिग बॉस 20 में हिस्सा नहीं ले रहा हूं और न ही ऐसा करने का मेरा कोई इरादा है।

ललित मोदी ने क्या कहा?

ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 20' में जाने की खबर को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि शो के लिए उन्हें किसी ने अप्रोच नहीं किया है और वह 'बिग बॉस 20' में शामिल नहीं हो रहे हैं। ललित ने इस बात पर नाराजगी भी जताई है कि बिना उनसे पूछे यह खबर चला दी गई है। ललित मोदी ने कहा कि बिना किसी से जानकारी लिए एक गलत खबर को न्यूज बना दिया गया। उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ वकीलों की तरफ से भेजा गया कानूनी नोटिस भी शेयर किया है।

नोटिस में क्या लिखा?

नोटिस में कहा गया कि ललित मोदी के 'बिग बॉस 20' में शामिल होने की खबर गलत और बिना आधार की है। शो के मेकर्स या चैनल की तरफ से उन्हें इस बारे में कोई संपर्क नहीं किया गया था। नोटिस में यह भी कहा गया कि ललित मोदी ने किसी भी मीडिया संस्थान को यह नहीं बताया कि वह 'बिग बॉस 20' का हिस्सा बनने वाले हैं। इसके बावजूद बिना उनसे बात किए ऐसी खबर चलाई गई है नोटिस में ऐसी खबरों को हटाने और आगे बिना जानकारी के इस तरह की खबर नहीं चलाने की बात कही गई है। इसके अलावा ललित ने अपने पोस्ट में लोगों को एक सलाह भी दी है कि खबर चलाने से पहले उससे जुड़े व्यक्ति से जानकारी लेनी जरूरी है।

'बिग बॉस 20' की तैयारी क्या है?

'बिग बॉस' का 20वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है और इस बार भी सलमान खान शो को होस्ट करेंगे। मेकर्स ने नए सीजन का लोगो और प्रोमो जारी कर दिया है। इस सीजन में एक नया ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा जिसमें कंटेस्टेंट्स को अतिरिक्त 'जीवनदान' दिया जाएगा।

शो के कंटेस्टेंट्स 

अभी कई नाम सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रहे हैं लेकिन मेकर्स की तरफ से पूरी लिस्ट जारी नहीं की गई है। रिपोर्ट्स में जन्नत जुबैर, माही विज, निया शर्मा और अर्जुन बिजलानी जैसे नामों की चर्चा हुई है। 'बिग बॉस 20' सितंबर 2026 में शुरू होने वाला है और इसे जीओ हॉटस्टार और कलर्स पर देखा जा सकता है।


 

संबंधित सामग्री

फिर खुलेगी ‘Lock Upp’ की जेल! Season 2 का ऐलान, पुराने सीजन का था जबरदस्त क्रेज

फिर खुलेगी ‘Lock Upp’ की जेल! Season 2 का ऐलान, पुराने सीजन का था जबरदस्त क्रेज

नेटफ्लिक्स ने लोकप्रिय रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सज़ा' के दूसरे सीजन की घोषणा की है। नए कंटेस्टेंट्स, ट्विस्ट्स और चुनौतियों के साथ शो वापस आ रहा है।

Vimal Elaichi विज्ञापन मामले में शाहरुख, अजय और टाइगर को नोटिस, तीनों के जवाब के बाद सुनवाई शुरू

Vimal Elaichi विज्ञापन मामले में शाहरुख, अजय और टाइगर को नोटिस, तीनों के जवाब के बाद सुनवाई शुरू

शाहरुख खान, अजय देवगन, और टाइगर श्रॉफ विमल एलाइची विज्ञापन के मामले में महाराष्ट्र FDA द्वारा कानूनी नोटिस प्राप्त कर चुके हैं।

राइज़ एंड फॉल सीज़न 2: स्टार-स्टडेड कास्ट के साथ लौटा शो, कंटेस्टेंट्स ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

राइज़ एंड फॉल सीज़न 2: स्टार-स्टडेड कास्ट के साथ लौटा शो, कंटेस्टेंट्स ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

रियलिटी शो राइज़ एंड फॉल सीजन 2 ने वीरेंद्र सहवाग के होस्टिंग के साथ चर्चित कास्ट के साथ शुरुआत की। शो में पावर और स्ट्रैटेजी का खेल शामिल है।

रीति तिवारी की टिप्पणी पर भड़के सलमान खान, बोले- अपमान की भी एक सीमा होती है

रीति तिवारी की टिप्पणी पर भड़के सलमान खान, बोले- अपमान की भी एक सीमा होती है

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने रीति तिवारी के व्यवहार पर कड़ी आलोचना की, विशेषकर उनकी आपत्तिजनक टिप्पणियों पर।

'मेरा बाप... क्या हालत करेंगे तुम्हारी', काजी पर भड़कीं मनोज तिवारी की बेटी, TV पर दी धमकी, एक्शन लेंगे सलमान?

'मेरा बाप... क्या हालत करेंगे तुम्हारी', काजी पर भड़कीं मनोज तिवारी की बेटी, TV पर दी धमकी, एक्शन लेंगे सलमान?

बिग बॉस 20 में काजी तौकीर और रीति तिवारी के बीच विवाद गहराया। रीति ने धमकी भरे शब्दों में बयान दिया, जिसे काजी ने गंभीरता से लिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर