बाइक पर हत्या

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में तीन दोस्त मछली पकड़ने जा रहे थे, जब एक दोस्त ने बीच में बैठे युवक को सिर से सटाकर गोली मार दी। आरोपी फरार हो गया।

By : सोनिया रायकवार
भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में रविवार सुबह चलती बाइक पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर पीछे बैठे उसके दोस्त ने कथित तौर पर पिस्टल निकालकर बीच में बैठे युवक के सिर से सटाकर फायर कर दिया। गोली लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। वारदात के बाद आरोपी बाइक चला रहे युवक को पिस्टल दिखाकर अपने साथ ले गया और सिंधी कॉलोनी के पास छोड़कर फरार हो गया।

मछली पकड़ने निकले थे तीन दोस्त

निशातपुरा पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 21 वर्षीय इखलास ताशी के रूप में हुई है। वह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला था और पेंटरी का काम करता था। रविवार सुबह ताशी अपने दो दोस्तों अलीम उर्फ अल्लू और एक अन्य युवक के साथ बाइक से मछली पकड़ने जा रहा था। बाइक तीसरा युवक चला रहा था, जबकि ताशी बीच में और अलीम पीछे बैठा था।

पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

पुलिस के अनुसार, रास्ते में अलीम ने पिस्टल निकाली और ताशी के सिर से सटाकर गोली चला दी। गोली लगते ही ताशी गंभीर रूप से घायल होकर बाइक से नीचे गिर गया। इस दौरान बाइक भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। वारदात के बाद अलीम ने बाइक चला रहे युवक को भी पिस्टल दिखाकर धमकाया और उसे अपने साथ बाइक पर बैठाकर सिंधी कॉलोनी तक ले गया।

सिंधी कॉलोनी में छोड़कर आरोपी फरार

सिंधी कॉलोनी पहुंचने के बाद आरोपी अलीम उर्फ अल्लू फरार हो गया। उसके चंगुल से निकलने के बाद बाइक चला रहा युवक वापस घटनास्थल पर पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही निशातपुरा पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल की मॉर्च्यूरी भेज दिया।

15 दिन पहले महिला को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि करीब 15 दिन पहले ताशी और अलीम के बीच एक महिला को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। इस दौरान ताशी का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया था। बाद में दोनों के बीच समझाइश के बाद विवाद खत्म हो गया था। हालांकि पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या पुराना विवाद ही हत्या की वजह बना।

पुरानी रंजिश को हत्या की वजह मानकर जांच

निशातपुरा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी अलीम उर्फ अल्लू की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस को आशंका है कि पुराने विवाद के बावजूद आरोपी के मन में ताशी को लेकर रंजिश बनी हुई थी। इसी एंगल से मामले की जांच की जा रही है। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और वारदात में इस्तेमाल हथियार को लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के जेके रोड पर पति ने अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखा, जिसके बाद सड़क पर विवाद और हंगामा हुआ। पुलिस जांच में जुटी।

AIIMS भोपाल के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा लापता: मां से बहस के बाद टहलने निकली, 4 दिन से सुराग नहीं

AIIMS भोपाल के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा लापता: मां से बहस के बाद टहलने निकली, 4 दिन से सुराग नहीं

भोपाल के AIIMS से 19 वर्षीय छात्रा रिषिका मन्ना लापता हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज खंगालनी शुरू की है।

भोपाल में आज RSS का शाखा संगम: 30 हजार स्वयंसेवक जुटेंगे, दत्तात्रेय होसबाले होंगे मुख्य वक्ता

भोपाल में आज RSS का शाखा संगम: 30 हजार स्वयंसेवक जुटेंगे, दत्तात्रेय होसबाले होंगे मुख्य वक्ता

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष मनाते हुए भोपाल में बड़े पैमाने पर 'शाखा संगम' आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 30,000 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।

बलिया डबल मर्डर का खुलासा: 70 साल के पति ने पत्नी-बेटी की हत्या की रची साजिश, दो साथी गिरफ्तार

बलिया डबल मर्डर का खुलासा: 70 साल के पति ने पत्नी-बेटी की हत्या की रची साजिश, दो साथी गिरफ्तार

बलिया में 65 वर्षीय महिला और उसकी दृष्टिबाधित बेटी की हत्या में पति और दो अन्य गिरफ्तार। पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को बोत्सवाना से आई मादा चीता सीसीबी2 को गांधीसागर के जंगलों में करेंगे विमुक्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को बोत्सवाना से आई मादा चीता सीसीबी2 को गांधीसागर के जंगलों में करेंगे विमुक्त

मध्यप्रदेश में प्रोजेक्ट चीता के तहत बोत्सवाना से आई नई मादा चीता सीसीबी2 को गांधीसागर अभयारण्य में विमुक्त किया जाएगा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर