बलिया में मां-बेटी की हत्या

बलिया डबल मर्डर का खुलासा: 70 साल के पति ने पत्नी-बेटी की हत्या की रची साजिश, दो साथी गिरफ्तार

बलिया में 65 वर्षीय महिला और उसकी दृष्टिबाधित बेटी की हत्या में पति और दो अन्य गिरफ्तार। पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा किया।

By : रोहन उमक
बलिया डबल मर्डर का खुलासा: 70 साल के पति ने पत्नी-बेटी की हत्या की रची साजिश, दो साथी गिरफ्तार

बलिया डबल मर्डर का खुलासा: 70 साल के पति ने पत्नी-बेटी की हत्या की रची साजिश, दो साथी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र में मां-बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, मुस्तफाबाद गांव में 65 वर्षीय महिला और उसकी 22 वर्षीय दृष्टिबाधित बेटी की हत्या के पीछे किसी बाहरी व्यक्ति का हाथ नहीं था, बल्कि महिला के 70 वर्षीय पति रामचीज गुप्ता ने कथित तौर पर दो अन्य लोगों के साथ मिलकर वारदात की साजिश रची थी। पुलिस ने रामचीज समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामले की विवेचना करती पुलिस

घर में मिला मां का शव, खेत में पड़ी थी बेटी की लाश

यह मामला 17 सितंबर को सामने आया था। मानती देवी और उनकी बेटी गौरी की हत्या कर दी गई थी। मानती का शव घर के भीतर मिला, जबकि गौरी का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में पाया गया था। शुरुआती जांच में दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले थे। पुलिस को घटनास्थल पर सबूत मिटाने की कोशिश के संकेत भी मिले थे।

घटना के बाद रामचीज ने पुलिस को बताया था कि अज्ञात लोगों ने उसकी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी है। इसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए SWAT, सर्विलांस और रसड़ा पुलिस की संयुक्त टीम को जांच में लगाया गया।

जांच आगे बढ़ी तो पति पर गया शक

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर शक रामचीज गुप्ता पर गया। पुलिस का दावा है कि रामचीज ने ही अपनी पत्नी और बेटी की हत्या की योजना बनाई और इसमें गांव के चंदन यादव तथा दिनेश गुप्ता को कथित तौर पर शामिल किया।

पुलिस के अनुसार, मानती देवी मानसिक बीमारी से जूझ रही थीं और कई बार घर से बाहर चली जाती थीं। वहीं, उनकी बेटी गौरी दृष्टिबाधित थीं। पुलिस का दावा है कि परिवार की परिस्थितियों को लेकर रामचीज सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर परेशान था और इसी वजह से उसने दोनों को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

16 सितंबर की शाम हुई वारदात

पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर की शाम तीनों आरोपियों ने कथित तौर पर मिलकर मां-बेटी पर हमला किया। हत्या के लिए धारदार औजार का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद घर में मौजूद खून के निशान साफ करने की कोशिश की गई और गौरी के शव को घर से निकालकर खेत में रख दिया गया।

अगले दिन रामचीज ने पुलिस को सूचना दी और घटना को अज्ञात हमलावरों की करतूत बताया। हालांकि, पुलिस की जांच में कथित साजिश का खुलासा होने के बाद कहानी पूरी तरह बदल गई।

आरोपियों से हथियार और कपड़े बरामद

पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों को सिधागरघाट के पास से गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर कथित वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का दाव तथा घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस अब मामले में आरोपियों की भूमिका और हत्या की पूरी साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

योगी सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए 249.76 करोड़ रुपये जारी किए

योगी सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए 249.76 करोड़ रुपये जारी किए

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के लिए विभिन्न मदों में 249.76 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी की है।

योगी सरकार की ओटीएस योजना से शहरी करदाताओं को बड़ी राहत, 31.06 करोड़ रुपये की ब्याज माफी

योगी सरकार की ओटीएस योजना से शहरी करदाताओं को बड़ी राहत, 31.06 करोड़ रुपये की ब्याज माफी

उत्तर प्रदेश में ओटीएस योजना के माध्यम से 29292 लाभार्थियों को बकाया करों पर छूट मिली, जिससे करदाताओं और नगरीय निकायों को राजस्व वृद्धि में मदद मिली है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे, बोले- बिना भेदभाव मिली नौकरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे, बोले- बिना भेदभाव मिली नौकरी

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 818 युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

सीएम योगी ने यूपी में एक लाख नई नौकरियों का किया ‘श्रीगणेश’

सीएम योगी ने यूपी में एक लाख नई नौकरियों का किया ‘श्रीगणेश’

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने 'मिशन रोजगार' के तहत एक लाख नई नौकरियों का शुभारंभ किया, जिसमें 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए।

मुख्यमंत्री योगी के हाथों 21 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी के हाथों 21 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में विभिन्न विभागों में 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए, जिसमें 21 युवाओं को मुख्यमंत्री ने स्वयं पत्र सौंपे।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर