सुनवाई टली, भोपाल में चर्चा

भोपाल में रहवासी इलाकों के कारोबार पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, 62,500 प्रतिष्ठानों पर फैसले का इंतजार

भोपाल के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली क्योंकि संबंधित जज अवकाश पर थे। अगली तारीख अभी तय नहीं हुई है।

By : दिव्या मिस्त्री
भोपाल में रहवासी इलाकों के कारोबार पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, 62,500 प्रतिष्ठानों पर फैसले का इंतजार

भोपाल के रहवासी इलाकों में चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई टल गई। संबंधित जज के अवकाश पर होने के कारण अब मामले की सुनवाई बाद में होगी। हालांकि, अगली तारीख अभी तय नहीं हुई है। इस सुनवाई में भोपाल के 62 हजार 500 प्रतिष्ठानों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय आने की उम्मीद थी।

62,500 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई का मामला

भोपाल नगर निगम के अनुसार, शहर के रहवासी इलाकों में करीब 62 हजार 500 प्रतिष्ठान संचालित हैं। सुप्रीम कोर्ट के 5 अगस्त के आदेश के बाद निगम ने आवासीय क्षेत्रों में चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए थे। करीब 15 दिनों तक नोटिस देने की कार्रवाई चली। इस दौरान 8,084 प्रतिष्ठानों को नोटिस दिए गए, जबकि तीन दिनों में 190 प्रतिष्ठान बंद कराए गए।

व्यापारियों के विरोध के बाद रुकी कार्रवाई

नगर निगम की नोटिस और सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद निगम ने कार्रवाई रोक दी। पिछले करीब 15 दिनों से सीलिंग की कार्रवाई नहीं हुई है। अब सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

निगम की रिपोर्ट पर रहवासियों ने उठाए सवाल

नगर निगम अपनी अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश कर चुका है। दूसरी ओर, रहवासी निगम की कार्रवाई को लेकर सवाल उठा रहे हैं। याचिकाकर्ता विवेक त्रिपाठी का आरोप है कि निगम ने कार्रवाई को लेकर गलत जानकारी दी है। उनका दावा है कि जिन प्रतिष्ठानों को सील किया गया था, उनमें से कुछ दोबारा खुल गए हैं। रहवासी पक्ष ने इस संबंध में दस्तावेज भी कोर्ट में पेश किए हैं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से जुड़ा मामला

यह मामला भोपाल में आवासीय भवनों के व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण से जुड़ा है। अगस्त के पहले सप्ताह में सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश सरकार की ओर से गठित 10 सदस्यीय जांच समिति की कार्रवाई पर रोक लगाई थी। साथ ही, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से दुकान संचालकों को मिले राहत आदेश भी निरस्त कर दिए थे। कोर्ट ने अपनी निगरानी में चल रही जांच में हस्तक्षेप नहीं करने के निर्देश दिए थे।

रहवासियों की सुरक्षा और शांति की मांग

रहवासी इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे शोर, भीड़ और ट्रैफिक की समस्या बढ़ रही है। उनका आरोप है कि ऐसी गतिविधियों से सार्वजनिक शांति प्रभावित होती है और असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ सकती है। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। रहवासियों की मांग है कि आवासीय क्षेत्रों में नियमों के विरुद्ध चल रहे कारोबार को बंद कराया जाए।

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

भोपाल में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का आयोजन, पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए विभिन्न एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में हुआ भव्य आयोजन

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

मोना डांगी की संदिग्ध मौत पर उनके परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

मध्यप्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का फैसला किया है, भोपाल के पटवारी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति प्रदान की गई।

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल के गांधीनगर में एक डॉक्टर ने अपनी साथी महिला डॉक्टर और उसके भाई पर एयरगन से गोली चलाई, बाद में खुदकुशी का प्रयास किया।

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का 7वां संस्करण भोपाल में बुधवार से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का 7वां संस्करण भोपाल में बुधवार से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में वैश्विक निवेश, एडवेंचर टूरिज्म और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं का विस्तार होगा।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर