भीषण पारिवारिक त्रासदी रायपुर में

रायपुर में खौफनाक वारदात! कर्ज के बोझ तले उजड़ गया पूरा परिवार, पत्नी और 3 बच्चों की मौत के बाद युवक ने लगाई फांसी

रायपुर में एक व्यक्ति ने पत्नी और तीन बच्चों को जहर देकर मारा और फिर खुद फांसी लगा ली। आर्थिक तंगी और कर्ज को घटना का कारण माना जा रहा है।

By : नरेंद्र सिंह
रायपुर में खौफनाक वारदात! कर्ज के बोझ तले उजड़ गया पूरा परिवार, पत्नी और 3 बच्चों की मौत के बाद युवक ने लगाई फांसी

आर्थिक तंगी से टूट गया परिवार, बंद कमरे में मिले पांच शव; जहर देकर हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए। शुरुआती जांच में आशंका है कि कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने पहले पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

बंद कमरे से आई मौत की खबर

पुलिस के मुताबिक, मृतक सैयद साजिद खान अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। शुक्रवार को पूरे दिन कमरे का दरवाजा नहीं खुला। देर रात तक कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों को शक हुआ। जब उन्होंने खिड़की से अंदर झांका तो साजिद का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए।

कमरे का नजारा देखकर दहल उठे अधिकारी

दरवाजा तोड़कर जब पुलिस अंदर पहुंची तो बिस्तर पर साजिद की पत्नी और तीनों बच्चे मृत अवस्था में पड़े मिले, जबकि साजिद फंदे पर लटका हुआ था। मृत बच्चों में दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं, जिनकी उम्र करीब 10 से 15 वर्ष बताई जा रही है।प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि साजिद ने पहले पत्नी और बच्चों को खाने में जहर दिया। उनकी मौत या अचेत होने के बाद उसने खुद फांसी लगा ली। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

भारी कर्ज ने छीनी पांच जिंदगियां?

पुलिस जांच में सामने आया है कि साजिद मौदहापारा स्थित एक बैटरी दुकान में मैकेनिक का काम करता था। उसने कई लोगों से ऊंचे ब्याज पर कर्ज ले रखा था। कर्ज का दबाव बढ़ने और आर्थिक तंगी के कारण वह पिछले कुछ समय से तनाव में था। पुलिस इसी एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या यही घटना की मुख्य वजह बनी।

मोबाइल जब्त, हर एंगल से जांच

पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल को सील कर दिया गया है और मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से उसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

संबंधित सामग्री

Instagram पर शुरू हुआ प्यार, शादी तक पहुंचा… फिर बिस्तर पर मिली पत्नी की लाश!

Instagram पर शुरू हुआ प्यार, शादी तक पहुंचा… फिर बिस्तर पर मिली पत्नी की लाश!

झांसी में इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुए प्रेम संबंध के बाद शादी करने वाली शिवानी की संदिग्ध मौत हो गई। पति यश पर हत्या का आरोप, फरार है।

बेटी के चरित्र पर शक हुआ तो पिता ने हत्या कर घर के पीछे दफनाया शव; मां ने JCB से खुदवाया तो खुला खौफनाक राज

बेटी के चरित्र पर शक हुआ तो पिता ने हत्या कर घर के पीछे दफनाया शव; मां ने JCB से खुदवाया तो खुला खौफनाक राज

अमृतसर में एक पिता पर अपनी बेटी की हत्या कर शव को घर के पीछे दफनाने का आरोप है। मां के शक के बाद पुलिस ने शव बरामद किया।

दिल्ली के नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के नरेला इलाके में प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की गोली मारकर हत्या की गई। उन्हें जिम के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाया।

बुलंदशहर में पत्नी ने देवर संग मिलकर पति की हत्या की, शव फांसी पर लटकाया; पुलिस को फोन कर बोली- सुसाइड कर लिया

बुलंदशहर में पत्नी ने देवर संग मिलकर पति की हत्या की, शव फांसी पर लटकाया; पुलिस को फोन कर बोली- सुसाइड कर लिया

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक महिला और उसके देवर ने मिलकर पति की हत्या की और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

CM विष्णु देव साय की पहल, नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS

CM विष्णु देव साय की पहल, नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS

एनएमआईएमएस ने रायपुर, छत्तीसगढ़ में नया कैंपस स्थापित करने का निर्णय लिया है, जिससे उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Advertisement

MP ADD शिक्षा के साथ कौशल भी..3 on 5 september