कंगना ने राखी पर साधा निशाना

राखी सावंत के बयान पर भड़कीं कंगना रनोट, बोलीं- ‘स्वीपर की नौकरी तक नहीं मिलेगी’

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट ने राखी सावंत के प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दिए गए बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

By : सोनिया रायकवार
राखी सावंत के बयान पर भड़कीं कंगना रनोट, बोलीं- ‘स्वीपर की नौकरी तक नहीं मिलेगी’

 

बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट ने अभिनेत्री राखी सावंत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राखी पर निशाना साधते हुए उनकी सोच और बयानों की आलोचना की। कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा कि किसी सफल महिला के चरित्र पर सवाल उठाकर अपनी ईर्ष्या और नाकामी को सही ठहराने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि अब इस तरह की सार्वजनिक बदनामी को सहन नहीं किया जाना चाहिए।

कंगना ने राखी पर साधा निशाना

कंगना ने अपनी पोस्ट में राखी का नाम लिए बिना लिखा कि बार-बार और जानबूझकर की जाने वाली चरित्र हत्या और सार्वजनिक रूप से बदनाम करने की कोशिशों को अब सहन करना बंद करना चाहिए। उन्होंने आगे राखी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि किसी की सिफारिश या एहसान के बावजूद उन्हें कहीं पहुंचने की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। कंगना ने लिखा कि यहां तक कि स्वीपर की नौकरी के लिए भी कुछ काबिलियत और टैलेंट की जरूरत होती है। उन्होंने राखी को ज्यादा खुशफहमी में न रहने की सलाह देते हुए कहा कि वह उनकी रील्स देखकर बैठी रहें।

क्या था राखी सावंत का बयान?

दरअसल, राखी सावंत ने हाल ही में मोहसिन खान के पॉडकास्ट ‘एम.के. टॉक्स’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर टिप्पणी की थी। बातचीत के दौरान उन्होंने कंगना रनोट और स्मृति ईरानी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी को लेकर सवाल किया। राखी ने कथित तौर पर कहा कि उन्होंने कंगना और स्मृति ईरानी को क्या दिया, जो उन्हें मंत्री बनाया गया। इसके बाद उन्होंने कहा कि जो कुछ उन्होंने प्रधानमंत्री को दिया है, वह भी देने में सक्षम हैं। राखी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया और अब कंगना ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

पहले भी भिड़ चुकी हैं कंगना और राखी

कंगना रनोट और राखी सावंत के बीच विवाद नया नहीं है। दोनों के बीच पहले भी कई मौकों पर सार्वजनिक तौर पर बयानबाजी हो चुकी है। एक पुराने मामले में कंगना से मीका सिंह के साथ किसिंग सीन को लेकर सवाल किया गया था। उस दौरान कंगना ने कथित तौर पर अपनी तुलना राखी सावंत से किए जाने पर आपत्ति जताई थी। कंगना की इस टिप्पणी पर राखी ने भी पलटवार किया था और कहा था कि अगर कंगना को पब्लिसिटी चाहिए थी तो उन्हें उनका नाम लेने की जरूरत नहीं थी।

दोनों के बीच जारी रही बयानबाजी

साल 2020 में कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच हुए विवाद के दौरान भी राखी सावंत ने कंगना पर निशाना साधा था। इसके बाद भी दोनों के बीच अलग-अलग मुद्दों पर बयानबाजी देखने को मिलती रही है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर राखी की टिप्पणी के बाद दोनों अभिनेत्रियों के बीच एक बार फिर विवाद बढ़ गया है। कंगना की प्रतिक्रिया के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

संबंधित सामग्री

50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,'CM डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार

50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,'CM डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर मध्यप्रदेश में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत छात्रों ने 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

पटना में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, सेवा ज्योति यात्रा से क्या संदेश देंगे नितिन नवीन? PM मोदी करेंगे संबोधित

पटना में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, सेवा ज्योति यात्रा से क्या संदेश देंगे नितिन नवीन? PM मोदी करेंगे संबोधित

पटना में 7 अक्टूबर को भाजपा 'विकसित भारत संकल्प सभा' आयोजित करेगी, जिसे प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल रूप से संबोधित करेंगे।

मीका सिंह ने पाकिस्तान को लेकर कही बात, बोले- ‘दुबई के मुसलमान अच्छे, पाकिस्तान के क्यों नहीं?’

मीका सिंह ने पाकिस्तान को लेकर कही बात, बोले- ‘दुबई के मुसलमान अच्छे, पाकिस्तान के क्यों नहीं?’

सिंगर मीका सिंह ने पाकिस्तान के प्रति अपने भावनात्मक लगाव और भारत-पाकिस्तान के बीच कलाकारों की आवाजाही के मुद्दे पर अपनी राय साझा की।

हनी सिंह महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने नहीं हुए पेश, गिरफ्तारी वारंट की तैयारी

हनी सिंह महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने नहीं हुए पेश, गिरफ्तारी वारंट की तैयारी

रैपर हनी सिंह महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने पेश नहीं हुए, जिसके बाद पुलिस गिरफ्तारी वारंट और LOC के लिए अदालत का रुख करेगी।

हरियाणा में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार, प्राकृतिक खेती से लेकर सौर ऊर्जा और स्किल डेवलपमेंट पर जोर

हरियाणा में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार, प्राकृतिक खेती से लेकर सौर ऊर्जा और स्किल डेवलपमेंट पर जोर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद राज्य की आगामी प्राथमिकताओं पर जानकारी साझा की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर