दृश्यम 3 की बॉक्स ऑफिस पर सफलता

‘दृश्यम 3’ की कमाई ₹300 करोड़ पार: अजय देवगन की फिल्म ने तोड़ा मोहनलाल की ओरिजिनल का रिकॉर्ड

अजय देवगन की 'दृश्यम 3: द कंक्लूजन' ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे यह उनके करियर की सबसे बड़ी हिट बनने की राह पर है।

By : सोनिया रायकवार
‘दृश्यम 3’ की कमाई ₹300 करोड़ पार: अजय देवगन की फिल्म ने तोड़ा मोहनलाल की ओरिजिनल का रिकॉर्ड

अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में जबरदस्त कमाई करने के बाद चौथे दिन भी अपनी पकड़ बनाए रखी। सोमवार को कामकाजी दिन होने के कारण कलेक्शन में गिरावट जरूर आई, लेकिन फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 300 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

फिल्म अब अजय देवगन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल होने की ओर बढ़ रही है।

चौथे दिन कमाए 21 करोड़ रुपए

फिल्म ने सोमवार को भारत में करीब 21 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। रविवार को फिल्म ने 61 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके मुकाबले सोमवार की कमाई में करीब 65 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

चौथे दिन के कलेक्शन के बाद भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 197.50 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि डोमेस्टिक ग्रॉस कलेक्शन करीब 237 करोड़ रुपए पहुंच गया। ओवरसीज से करीब 5 करोड़ रुपए की कमाई जोड़ने के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 303 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म

‘दृश्यम 3’ ने पहले ही दिन 62 करोड़ रुपए की कमाई के साथ अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की थी। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 53.50 करोड़ और रविवार को 61 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

इस शानदार प्रदर्शन के साथ फिल्म 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड ग्रॉसर फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म ने मोहनलाल स्टारर ओरिजिनल मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन 237.70 करोड़ रुपए के आंकड़े को भी पीछे छोड़ दिया है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के रिकॉर्ड पर नजर

‘दृश्यम 3’ के सामने अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का 334.68 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन रिकॉर्ड है। मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म इस रिकॉर्ड से करीब 31.68 करोड़ रुपए दूर है।

फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी भी सोमवार को ठीक रही। चौथे दिन ओवरऑल हिंदी ऑक्यूपेंसी 24.71 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि नाइट शो में यह आंकड़ा 38.38 प्रतिशत रहा।

अजय देवगन की सबसे बड़ी हिट बनने की रेस में

अगर ‘दृश्यम 3’ की कमाई इसी रफ्तार से आगे बढ़ती है तो यह अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है। फिलहाल इस लिस्ट में ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ सबसे ऊपर है, जिसने करीब 361 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

ऐसे में ‘दृश्यम 3’ को अजय देवगन की सबसे बड़ी हिट बनने के लिए अभी करीब 58 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करनी होगी।

पुरानी स्टारकास्ट के साथ जयदीप अहलावत की एंट्री

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और रजत कपूर भी फ्रेंचाइजी से जुड़े पुराने किरदारों में लौटे हैं।

वहीं जयदीप अहलावत और प्रकाश राज फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी अपनी सस्पेंस और थ्रिलर कहानी के लिए जानी जाती है और इसके पिछले दोनों पार्ट दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं।

अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने से भी रही चर्चा

रिलीज से पहले ‘दृश्यम 3’ अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने को लेकर भी चर्चा में रही थी। फिल्म के लेखक और निर्देशक अभिषेक पाठक के मुताबिक, अजय देवगन के साथ अक्षय खन्ना के सीन शूट होने से करीब एक हफ्ते पहले उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया था।

अब फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बीच दर्शकों की नजर इस बात पर है कि ‘दृश्यम 3’ आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कितने नए रिकॉर्ड कायम करती है।

संबंधित सामग्री

दृश्यम 3 ने ओपनिंग डे पर बनाए रिकॉर्ड:वर्ल्डवाइड कमाई हुई 95 करोड़, धुरंधर, पठान-एनिमल के रिकॉर्ड टूटे

दृश्यम 3 ने ओपनिंग डे पर बनाए रिकॉर्ड:वर्ल्डवाइड कमाई हुई 95 करोड़, धुरंधर, पठान-एनिमल के रिकॉर्ड टूटे

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के पहले दिन भारत में 66.75 करोड़ और वर्ल्डवाइड 95.10 करोड़ रुपये की कमाई की, जो उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग है।

घूमना नहीं, बस कमरे में आराम! जेन Z के बीच तेजी से बढ़ रहा ‘रूम रॉटिंग’ ट्रैवल ट्रेंड

घूमना नहीं, बस कमरे में आराम! जेन Z के बीच तेजी से बढ़ रहा ‘रूम रॉटिंग’ ट्रैवल ट्रेंड

अजय देवगन ने विजय सालगांवकर के किरदार में वापसी की है। 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम फिल्म है, जो आज रिलीज हुई है।

Vimal Elaichi विज्ञापन मामले में शाहरुख, अजय और टाइगर को नोटिस, तीनों के जवाब के बाद सुनवाई शुरू

Vimal Elaichi विज्ञापन मामले में शाहरुख, अजय और टाइगर को नोटिस, तीनों के जवाब के बाद सुनवाई शुरू

शाहरुख खान, अजय देवगन, और टाइगर श्रॉफ विमल एलाइची विज्ञापन के मामले में महाराष्ट्र FDA द्वारा कानूनी नोटिस प्राप्त कर चुके हैं।

'दृश्यम 3' से पहले अजय देवगन का अनोखा अंदाज, CM की पत्नी अमृता फडणवीस संग जुहू बीच पर कचरा किया साफ

'दृश्यम 3' से पहले अजय देवगन का अनोखा अंदाज, CM की पत्नी अमृता फडणवीस संग जुहू बीच पर कचरा किया साफ

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने मुंबई के जुहू बीच पर 'सी शोर शाइन 2026' स्वच्छता अभियान में भाग लिया, और अपनी आगामी फिल्म 'दृश्यम 3' के बारे में बात की।

‘दृश्यम 3’ से शूटिंग से 7 दिन पहले अक्षय खन्ना हुए बाहर, 3 दिन में री-राइट हुआ किरदार

‘दृश्यम 3’ से शूटिंग से 7 दिन पहले अक्षय खन्ना हुए बाहर, 3 दिन में री-राइट हुआ किरदार

अक्षय खन्ना ने 'दृश्यम 3' छोड़ दी है, जिसके बाद मेकर्स ने जयदीप अहलावत को नए किरदार के लिए चुना। निर्देशक अभिषेक पाठक ने शूटिंग न रोकने का फैसला लिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर