मध्य प्रदेश सिंधी समाज सम्मेलन

कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में सिंधी समाज की जीवटता और योगदान की सराहना की, सिंधी महापुरुषों को पाठ्यक्रम में शामिल करने का वादा निभाया।

By : शिवम् पांडेय
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

*भोपाल :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंधी समाज की जीवटता, कर्मठता और अपने स्वभाव से सबका दिल जीतने की क्षमता प्रशंसनीय है। सिंधी समाज का पिछला अस्सी वर्ष का समय कठिनाईयों और संघर्ष से भरा रहा। समाज ने विभाजन की विभिषिका झेली, जन्मभूमि-घर और कारोबार छोड़ा पर समाज बंधुओं का हौसला, धर्म और संस्कार कभी नहीं छूटे। चुनौतियों को अवसर में बदलकर अपनी पहचान और गौरव को बनाये रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व है। सिंधी समाज में फिनिक्स पक्षी के समान पुन: उठ खड़े होने की क्षमता है। समाज ने अपनी इसी क्षमता के आधार पर ही अपने लिए नए अवसरों का सृजन किया है। सिंधी समाज के महापुरुषों जैसे राजा दाहिर, संत कंवर राम और शहीद हेमु कालानी की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल कर हमने अपना वादा निभाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल के सिंधु भवन में आयोजित प्रादेशिक सिंधी सम्मलेन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

राज्य सरकार सिंधी समाज के अधिकारों के संरक्षण और सिंधी भाषा व संस्कृति के संवर्धन के लिए सदैव तत्पर है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंधी समाज के पास व्यापारिक कुशलता और बिजनेस माइंडसेट होने के साथ-साथ समाज सेवा, शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में नवाचार करने की क्षमता है, समाजबंधु विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।  राज्य सरकार सिंधी समाज के अधिकारों के संरक्षण, सिंधी भाषा व संस्कृति के संवर्धन के लिए सदैव तत्पर है। हमारी सरकार संवाद से समस्याओं के समाधान में विश्वास रखती हैं। भोपाल के मास्टर प्लान के संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के प्रति सजग है। जो भी श्रेष्ठम समाधान होगा वह किया जाएगा। 

प्रधानमंत्री  मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से आरंभ होगा सेवा से संकल्प अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनके जन्मदिवस 17 सितम्बर से प्रदेश में सेवा से संकल्प अभियान आरंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 50 लाख लोगों की नि:शुल्क रजिस्ट्री करने का कार्य संपूर्ण प्रदेश में हो रहा है। इस प्रक्रिया में स्टाम्प डयूटी राज्य सरकार द्वारा भरी जाएगी। यह राशि लगभग 5 हजार करोड़ रुपए होगी। स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान के अंतर्गत प्रथमत: ग्रामीण आबादी को उनकी सम्पत्ति की रजिस्ट्री कर राजस्व विभाग के माध्यम से दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएंगे। अगले चरण में शहरी क्षेत्र के भू-खण्डों की रजिस्ट्रीयां की जाएंगी। 

कानून से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर हमारी सरकार पूरी तरह सख्त है। अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, वहीं लापरवाही और अपराध पर कठोर कार्रवाई की जा रही है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में बालाघाट आज पूरी तरह नक्सल मुक्त हो चुका है। सागर की घटना में आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि कानून से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। सागर जहरीली शराब कांड के दूसरे आरोपी का भी आज शॉर्ट एनकाउंटर किया गया है। हर अपराधी के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम को सांसद शंकर लालवानी तथा प्रांतीय सिंधी सम्मेलन के कार्यक्रम संयोजक ईश्वर झावनानी ने भी संबोधित किया।

संबंधित सामग्री

तरक्की के नए आयामों को स्पर्श कर रहा है मंदसौर जिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

तरक्की के नए आयामों को स्पर्श कर रहा है मंदसौर जिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मंदसौर जिले में नई सड़कें, एयरपोर्ट सुविधा, और किसानों के लिए बेहतर सिंचाई बिजली व्यवस्था के साथ साकार हो रही हैं योजनाएं।

मुंबई में उद्योग जगत से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुंबई में उद्योग जगत से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को बताने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ.  मोहन यादव 7 अक्टूबर को 2 चीतों को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में करेंगे विमुक्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अक्टूबर को 2 चीतों को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में करेंगे विमुक्त

मध्यप्रदेश में चीतों की विमुक्ति के साथ वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार में वृद्धि होगी।

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का 7वां संस्करण भोपाल में बुधवार से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का 7वां संस्करण भोपाल में बुधवार से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में वैश्विक निवेश, एडवेंचर टूरिज्म और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं का विस्तार होगा।

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: एक-दूसरे से रूबरू हुए मुख्यमंत्री और युवा, सीएम डॉ. मोहन ने खोला सौगातों का पिटारा

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: एक-दूसरे से रूबरू हुए मुख्यमंत्री और युवा, सीएम डॉ. मोहन ने खोला सौगातों का पिटारा

मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए 6 अक्टूबर का दिन बेहद खास रहा। एक तरफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के विचार जानें, तो वहीं, युवा ने प्रदेश के मुखिया की कल्पना से रूबरू हुए।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर