सेंसेक्स 200 अंक ऊपर

सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, 74,500 के पार; मेटल-फार्मा शेयरों में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200 अंक बढ़कर 74,500 के पार। मेटल, फार्मा शेयरों में खरीदारी और एशियाई बाजारों से सपोर्ट।

By : चंचल खेडकर
सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, 74,500 के पार; मेटल-फार्मा शेयरों में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 18 सितंबर को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 200 अंक ऊपर जाकर 74,500 के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी भी करीब 50 अंक की बढ़त के साथ 23,300 के स्तर पर है। मेटल, फार्मा और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी का रुझान नजर आ रहा है।बाजार की इस तेजी को एशियाई बाजारों से भी सपोर्ट मिला है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.39% ऊपर है। जापान का निक्केई 0.82% और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.75% की बढ़त में कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजारों में भी तेजी

इंडेक्स

लेवल

पॉइंट चेंज

परसेंट चेंज

कोस्पी (साउथ कोरिया)

6,878

+167

+2.39%

निक्केई (जापान)

64,662

+526

+0.82%

हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग)

24,772

+168

+0.75%

विदेशी बाजारों का रुझान भी सकारात्मक रहा। गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में डाउ जोन्स 0.61%, नैस्डैक 1.69% और S&P 500 में 1.14% की बढ़त दर्ज की गई।

FII ने 7 दिन में ₹8,219 करोड़ के शेयर बेचे

घरेलू बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दबाव अभी बना हुआ है। पिछले सात दिनों में FII/FPI ने भारतीय शेयर बाजार से नेट ₹8,219 करोड़ की निकासी की है। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII ने इसी अवधि में ₹10,212 करोड़ की नेट खरीदारी की।पिछले 30 दिनों का आंकड़ा देखें तो FII/FPI की नेट बिकवाली ₹18,813 करोड़ रही, जबकि DII ने ₹64,760 करोड़ की खरीदारी की।

कैटेगरी

लेटेस्ट

बीते 7 दिन

बीते 30 दिन

DII

₹3,618 करोड़

₹10,212 करोड़

₹64,760 करोड़

FII/FPI

-₹3,209 करोड़

-₹8,219 करोड़

-₹18,813 करोड़

आंकड़े नेट खरीदारी/बिकवाली के हैं और करोड़ रुपए में हैं।

पिछले कारोबारी सत्र में बाजार का रुख मिला-जुला रहा

पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 22 अंक की गिरावट के साथ 74,315 पर बंद हुआ था। दूसरी ओर निफ्टी 53 अंक चढ़कर 23,271 के स्तर पर पहुंचा था।उस दौरान फार्मा, मीडिया और रियल्टी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जबकि बैंकिंग शेयरों पर दबाव रहा। अब शुक्रवार के कारोबार में निवेशकों की नजर सेक्टरवार खरीदारी और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर रहेगी।

संबंधित सामग्री

Market Outlook:शेयर बाजार में तीसरे दिन रिकवरी, अब 23,500 के पार टिकना अहम

Market Outlook:शेयर बाजार में तीसरे दिन रिकवरी, अब 23,500 के पार टिकना अहम

भारतीय शेयर बाजार में निफ्टी की रिकवरी तीसरे दिन भी जारी रही। आगामी कारोबारी सत्र में 23,500 का स्तर काफी महत्वपूर्ण रहेगा।

100% टैरिफ और Fed की दर बढ़ोतरी का डर बेअसर, खुलते ही भागा बाजार

100% टैरिफ और Fed की दर बढ़ोतरी का डर बेअसर, खुलते ही भागा बाजार

अमेरिकी फेड रेट और रूस संबंधित टैरिफ के बावजूद, भारतीय शेयर बाजार ने दिखाई मजबूती। सेंसेक्स और निफ्टी ने दिखाई शुरुआती गिरावट के बाद तेजी।

शेयर बाजार में फिर लौटी रफ्तार, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा; निफ्टी 23,250 के पार

शेयर बाजार में फिर लौटी रफ्तार, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा; निफ्टी 23,250 के पार

मंगलवार की गिरावट के बाद, बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी गई। शेयर बाजार में खरीदारी, खासकर FMCG और ऑटो सेक्टर में बढ़ी।

गिरावट के बाद बाजार में बाउंसबैक: सेंसेक्स 400 अंक ऊपर, IT शेयर चमके

गिरावट के बाद बाजार में बाउंसबैक: सेंसेक्स 400 अंक ऊपर, IT शेयर चमके

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 75,200 पर पहुंचा, IT और ऑटो शेयरों में तेजी। विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी।

शेयर बाजार में आज फिर ‘ब्लडबाथ’! सेंसेक्स 700 अंक टूटा

शेयर बाजार में आज फिर ‘ब्लडबाथ’! सेंसेक्स 700 अंक टूटा

शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखी गई, सेंसेक्स 700 अंक गिरकर 74,200 पर और निफ्टी 250 अंक गिरकर 23,250 पर बंद हुआ।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर