संजय दत्त माफी मांगते हैं

मराठी बोलने से इनकार पर संजय दत्त की माफी, मंत्री को किया फोन: बोले- अच्छी मराठी आती है, मजाक था

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने मराठी भाषा पर दिए गए अपने बयान के लिए माफी मांगी है, जिसके बाद वह विवादों में घिर गए थे।

By : सोनिया रायकवार
मराठी बोलने से इनकार पर संजय दत्त की माफी, मंत्री को किया फोन: बोले- अच्छी मराठी आती है, मजाक था

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त मराठी भाषा को लेकर दिए अपने बयान के बाद विवादों में घिर गए थे। अब उन्होंने महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री और शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक को फोन कर अपने बयान पर सफाई दी और माफी मांगी है। संजय दत्त ने फोन पर बातचीत की शुरुआत मराठी में ‘प्रताप भाई, जय महाराष्ट्र’ कहकर की। उन्होंने कहा कि दही हांडी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह बात मजाकिया अंदाज में कही थी। अगर उनकी बात से किसी की भावना आहत हुई है या कोई गलत संदेश गया है, तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं।

बोले- महाराष्ट्र ने मुझे बहुत कुछ दिया

संजय दत्त ने सफाई देते हुए कहा कि उनका परिवार मुंबईकर है और वह इसी मिट्टी में पले-बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने उन्हें जिंदगी में बहुत कुछ दिया है। एक्टर ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि उन्हें अच्छी मराठी आती है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कही गई उनकी बात का मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। संजय दत्त ने फोन पर बातचीत के दौरान शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के मुश्किल दौर में बालासाहेब ठाकरे मजबूती से उनके साथ खड़े रहे थे और वह हमेशा उनका सम्मान करते हैं।

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, संजय दत्त रविवार को ठाणे में आयोजित दही हांडी कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम का आयोजन शिवसेना के शिंदे गुट के नेता और महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने किया था। कार्यक्रम के दौरान संजय दत्त हिंदी में बात कर रहे थे। इस पर प्रताप सरनाईक ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह सभी लोगों को मराठी सिखा रहे हैं और अब संजय दत्त से भी मराठी में बात करवाएंगे। इसके बाद संजय दत्त ने मंच से कहा कि वह करीब 6 साल येरवडा जेल में रहे, लेकिन तब भी मराठी नहीं सीख पाए। उन्होंने यह बात मजाकिया अंदाज में कही थी। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई।

BJP विधायक ने साधा निशाना

संजय दत्त के बयान के बाद बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता ने प्रताप सरनाईक पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर कोई कलाकार मराठी नहीं जानता तो उस पर हंसा जाता है, जबकि आम रिक्शा और टैक्सी चालकों पर मराठी भाषा को लेकर दबाव बनाया जाता है। उन्होंने इसे लेकर मंत्री की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि भाषा को लेकर नियम सभी के लिए समान होने चाहिए।

सोशल मीडिया पर भी ट्रोल हुए संजय दत्त

संजय दत्त के बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने उनके बयान को लेकर सवाल उठाए तो कुछ ने भाषा के नियमों को लेकर दोहरे मापदंड की बात कही। कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि अगर महाराष्ट्र में काम करने वाले आम लोगों से मराठी बोलने की अपेक्षा की जाती है, तो बड़े कलाकारों के लिए भी यही नियम होना चाहिए। वहीं, कुछ लोगों ने संजय दत्त के बयान को सिर्फ मजाक के तौर पर देखने की बात कही।

पहले भी विवादों में रहे हैं संजय दत्त के बयान

संजय दत्त का नाम इससे पहले भी कुछ बयानों और डायलॉग को लेकर विवादों में आ चुका है। 2009 में चुनावी सभा के दौरान TADA को लेकर दिए उनके बयान पर विवाद हुआ था। वहीं, 2016 में एक कार्यक्रम में सलमान खान को ‘एरोगेंट’ कहने के बाद दोनों की दोस्ती को लेकर अटकलें लगने लगी थीं, हालांकि बाद में संजय दत्त ने सफाई दी थी। 2026 में फिल्म ‘धुरंधर’ में उनके किरदार के एक डायलॉग को लेकर भी विवाद हुआ। बलोच समुदाय की आपत्ति के बाद थिएटर रिलीज के वर्जन में उस हिस्से को म्यूट किए जाने की बात सामने आई थी। फिलहाल मराठी भाषा वाले विवाद में संजय दत्त की माफी और सफाई के बाद मामला शांत होने की उम्मीद की जा रही है।

संबंधित सामग्री

मराठी को सर्वोच्च सम्मान, दूसरी भाषाओं के साथ अन्याय नहीं: CM फडणवीस

मराठी को सर्वोच्च सम्मान, दूसरी भाषाओं के साथ अन्याय नहीं: CM फडणवीस

महाराष्ट्र में मराठी को प्राथमिकता मिलेगी, पर सभी भारतीय भाषाओं का भी सम्मान होगा, मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिया आश्वासन।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी को सराहा, कहा ‘मुंबई के बेटे पर गर्व’

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी को सराहा, कहा ‘मुंबई के बेटे पर गर्व’

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पायलट स्मित मच्छर के साहस और सूझबूझ की सराहना की, जिन्होंने उड़ान के दौरान हमले के बावजूद विमान को सुरक्षित उतारा।

MPSC छात्रों का 2 अक्टूबर का आंदोलन स्थगित, CM फडणवीस से बैठक के बाद कई मांगों पर बनी सहमति

MPSC छात्रों का 2 अक्टूबर का आंदोलन स्थगित, CM फडणवीस से बैठक के बाद कई मांगों पर बनी सहमति

महाराष्ट्र सरकार और MPSC छात्रों के बीच बैठक के बाद कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी है, जिसमें परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया में सुधार शामिल है।

Vimal Elaichi विज्ञापन मामले में शाहरुख, अजय और टाइगर को नोटिस, तीनों के जवाब के बाद सुनवाई शुरू

Vimal Elaichi विज्ञापन मामले में शाहरुख, अजय और टाइगर को नोटिस, तीनों के जवाब के बाद सुनवाई शुरू

शाहरुख खान, अजय देवगन, और टाइगर श्रॉफ विमल एलाइची विज्ञापन के मामले में महाराष्ट्र FDA द्वारा कानूनी नोटिस प्राप्त कर चुके हैं।

चाकण के इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार, ₹1,400 करोड़ के प्लान को सैद्धांतिक मंजूरी; हिंजवडी ट्रैफिक के लिए ₹426 करोड़

चाकण के इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार, ₹1,400 करोड़ के प्लान को सैद्धांतिक मंजूरी; हिंजवडी ट्रैफिक के लिए ₹426 करोड़

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने चाकण और हिंजवडी क्षेत्र में ट्रैफिक और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर