नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन

PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार में खास जश्न, 21 लाख दीयों से रोशन होगा प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर बीजेपी ने बिहार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया। बड़े पैमाने पर दीप जलाने और सफाई अभियान के साथ धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

By : शिवम् पांडेय
PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार में खास जश्न, 21 लाख दीयों से रोशन होगा प्रदेश

नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। इस मौके पर बीजेपी देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू कर रही है। बिहार में भी बुधवार से अभियान की शुरुआत हो गई है, जो 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान कई जगह सेवा, स्वच्छता और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पीएम मोदी के जन्मदिन पर पटना समेत बिहार के कई जिलों में हवन-पूजन किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में रक्तदान शिविर भी लगाया गया है। वहीं, अलग-अलग जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई का संदेश दिया जा रहा है।

पटना में ढाई से 3 लाख दीए जलाने की तैयारी

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पटना में बड़े स्तर पर दीप जलाने की तैयारी है। बताया गया है कि शहर में ढाई से 3 लाख से ज्यादा दीए जलाए जाएंगे। नया मंदिरी नाला और इनकम टैक्स गोलंबर के पास भी 25 हजार दीप जलाने का कार्यक्रम रखा गया है। आयोजन में प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन और राष्ट्रसेवा के लिए प्रार्थना की जाएगी। इसके साथ ही लोगों से दीप जलाकर ‘विकसित भारत’ और ‘समृद्ध बिहार’ के संकल्प को मजबूत करने की अपील की गई है।

बेगूसराय में अफसरों ने चलाया सफाई अभियान

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बिहार में स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है। बेगूसराय में डीएम समेत कई वरिष्ठ अधिकारी सड़क पर सफाई करते नजर आए। अधिकारियों ने खुद झाड़ू लगाकर अभियान में हिस्सा लिया। बीजेपी की ओर से जिले के हर बूथ पर 250 दीए जलाने का लक्ष्य रखा गया है। बेगूसराय में करीब 2500 पोलिंग बूथ हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से 10 स्थानों पर 500-500 दीए जलाने की भी तैयारी है।

सिमरिया घाट पर जलेंगे 6 हजार दीप

बेगूसराय के सिमरिया घाट पर भी दीप जलाने का कार्यक्रम होगा। यहां करीब 6 हजार दीए जलाए जाएंगे। अलग-अलग कार्यक्रमों को मिलाकर जिले में करीब 5 लाख से ज्यादा दीए जलाने की तैयारी है। पूरे बिहार की बात करें तो एक अनुमान के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर करीब 21 लाख दीए जलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुजफ्फरपुर में राम के अवतार वाला पोस्टर

मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी को राम के अवतार के रूप में दिखाने वाला पोस्टर भी लगाया गया है। वहीं, जन्मदिन के मौके पर कई मंदिरों में हवन-पूजन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बिहार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत अगले एक महीने तक अलग-अलग सामाजिक और सेवा गतिविधियां जारी रहेंगी। अभियान का समापन 17 अक्टूबर को होगा।

संबंधित सामग्री

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सेवा की सराहना की।

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन की बधाई देते हुए राज्य के विकास परियोजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला।

बिहार में बाढ़ से नुकसान का होगा आकलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

बिहार में बाढ़ से नुकसान का होगा आकलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

बिहार में आई बाढ़ से भारी नुकसान, मुख्यमंत्री ने राहत और पुनर्वास के लिए त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया। नदियों में सिल्ट जमा होने को भी बाढ़ का कारण बताया गया।

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक किशोर की प्रेम प्रसंग के शक में हत्या हुई। पड़ोसी ने गला घोंटकर हत्या की और शव को पोखर में फेंक दिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर