बिहार में किशोर की हत्या

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक किशोर की प्रेम प्रसंग के शक में हत्या हुई। पड़ोसी ने गला घोंटकर हत्या की और शव को पोखर में फेंक दिया।

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के शक में 14 वर्षीय किशोर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नौवीं कक्षा में पढ़ने वाला किशोर रविवार शाम करीब सात बजे गेहूं पिसाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो उसकी मां ने सोमवार को कटरा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो एक पड़ोसी पर संदेह गहराया। पुलिस टीम ने संदिग्ध के घर की तलाशी ली, जहां से किशोर की साइकिल बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

12 से 15 घंटे की पूछताछ में हत्या का खुलासा

पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध से करीब 12 से 15 घंटे तक पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान कथित तौर पर किशोर की हत्या की बात सामने आई। आरोपी टेंट हाउस का कारोबार करता है और पड़ोसी होने के कारण किशोर अक्सर उसके काम में मदद करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि रविवार रात जब वह घर पहुंचा तो उसने किशोर को अपनी बेटी के साथ देखा। इसी बात को लेकर उसे शक हुआ और वह गुस्से में आ गया। आरोप है कि इसके बाद उसने गमछे से किशोर का गला घोंट दिया। हत्या के बाद शव को पास के एक पोखर में फेंक दिया गया।

जलकुंभी के बीच से बरामद हुआ किशोर का शव

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पास के पोखर में तलाशी अभियान चलाया। काफी तलाश के बाद जलकुंभी के बीच से किशोर का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। मृतक के पिता फिलहाल राजस्थान में मजदूरी करते हैं और वहीं से परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

मुख्य आरोपी समेत तीन के खिलाफ FIR

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी और बेटी समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष के अनुसार मुख्य आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में हत्या के कारण और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं। पुलिस ने घटना का प्राथमिक तौर पर खुलासा कर लिया है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट होगी।

संबंधित सामग्री

बिहार में बाढ़ से नुकसान का होगा आकलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

बिहार में बाढ़ से नुकसान का होगा आकलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

बिहार में आई बाढ़ से भारी नुकसान, मुख्यमंत्री ने राहत और पुनर्वास के लिए त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया। नदियों में सिल्ट जमा होने को भी बाढ़ का कारण बताया गया।

पटना में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, सेवा ज्योति यात्रा से क्या संदेश देंगे नितिन नवीन? PM मोदी करेंगे संबोधित

पटना में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, सेवा ज्योति यात्रा से क्या संदेश देंगे नितिन नवीन? PM मोदी करेंगे संबोधित

पटना में 7 अक्टूबर को भाजपा 'विकसित भारत संकल्प सभा' आयोजित करेगी, जिसे प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल रूप से संबोधित करेंगे।

बिहार सीएम सम्राट चौधरी का आज पहला रोहतास दौरा, बाईपास का लोकार्पण और युवा संवाद में होंगे शामिल

बिहार सीएम सम्राट चौधरी का आज पहला रोहतास दौरा, बाईपास का लोकार्पण और युवा संवाद में होंगे शामिल

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रोहतास जिले का दौरा करेंगे और 9.2 किमी लंबे बाईपास सड़क का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने कई विकास कार्यक्रमों में भाग लिया।

रिटायर्ड अफसर का हत्यारा भोपाल से 612 KM दूर छिपा, वृंदावन में मिली आखिरी लोकेशन; 5 राज्यों में 12 टीमें तलाश में

रिटायर्ड अफसर का हत्यारा भोपाल से 612 KM दूर छिपा, वृंदावन में मिली आखिरी लोकेशन; 5 राज्यों में 12 टीमें तलाश में

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के बाद केयरटेकर वरुण कुमार फरार। पुलिस को मिले नए सीसीटीवी फुटेज से जांच में मदद।

बेंगलुरु में जिम ट्रेनर की हत्या से सनसनी, सालगिरह पार्टी के बाद दोस्तों पर हमला करने का आरोप; चार गिरफ्तार

बेंगलुरु में जिम ट्रेनर की हत्या से सनसनी, सालगिरह पार्टी के बाद दोस्तों पर हमला करने का आरोप; चार गिरफ्तार

बेंगलुरु के हेब्बाल इलाके में 25 वर्षीय जिम ट्रेनर नंदन की उसके परिचितों द्वारा हत्या कर दी गई। जिम की सालगिरह के जश्न के बाद विवाद उत्पन्न हुआ था।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर