बिहार में भव्य योग दिवस समारोह, CM सम्राट ने मंत्रीयों के साथ किया योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम

बिहार में भव्य योग दिवस समारोह, CM सम्राट ने मंत्रीयों के साथ किया योग

पटना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन। CM सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सहित कई VVIP ने योगासन किया।

बिहार में भव्य योग दिवस समारोह cm सम्राट ने मंत्रीयों के साथ किया योग

CM सम्राट ने मंत्रीयों के साथ किया योग |

पूरे देश और दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम बेहद उत्साह के साथ देखी जा रही है। इस मौके पर राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में राज्य स्तरीय मुख्य योग समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस साल योग दिवस की थीम "स्वस्थ आयु के लिए योग" (Yoga for Healthy Ageing) रखी गई, जिसका उद्देश्य बढ़ती उम्र में स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना है। 

CM ने किया योग

CM सम्राट चौधरी के साथ इस सामूहिक योग शिविर में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय समेत कई VVIP नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और हजारों की संख्या में आम लोगों और खेल प्रेमियों ने एक साथ मिलकर विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए। कंकड़बाग खेल परिसर के विशाल मैदान में आयोजित इस भव्य शिविर में CM सम्राट चौधरी और सूबे के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार योग के रंग में पूरी तरह रंगे नजर आए। दोनों नेताओं ने आम लोगों के साथ अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी और सूर्य नमस्कार जैसे कई महत्वपूर्ण योगासनों का अभ्यास किया। 

प्राचीन सनातन संस्कृति

इस दौरान मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि योग हमारी प्राचीन सनातन संस्कृति का अनमोल उपहार है, जो शरीर और मन दोनों को पूरी तरह संतुलित बनाए रखता है। उन्होंने बिहारवासियों से अपील की कि वे योग को केवल एक दिन का उत्सव न बनाएं, बल्कि इसे अपने जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाएं ताकि एक स्वस्थ और समृद्ध बिहार का निर्माण किया जा सके।

संबंधित सामग्री

CM सम्राट चौधरी का कड़ा संदेश: बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं

राज्य

CM सम्राट चौधरी का कड़ा संदेश: बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं

भागलपुर में एक समारोह में बोलते हुए मुख्यमंत्री चौधरी ने अपराधियों को चेतावनी दी कि बिहार अब अपराध के लिए कोई संरक्षण नहीं देगा।

फैजल खान उर्फ खान सर को मिली जमानत,दोनों बॉडीगार्ड भी बेल पर रिहा

राज्य

फैजल खान उर्फ खान सर को मिली जमानत,दोनों बॉडीगार्ड भी बेल पर रिहा

पटना के चर्चित कोचिंग विवाद में खान सर और उनके दो बॉडीगार्ड्स को कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है। यह फैसला जून की घटना के आधार पर दिया गया।

CM सम्राट ने की में हेली-टूरिज्म और एयर टूरिज्म सेवा की शुरुआत

राज्य

CM सम्राट ने की में हेली-टूरिज्म और एयर टूरिज्म सेवा की शुरुआत

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में हेली-टूरिज्म और एयर टूरिज्म योजना का शुभारंभ किया, जिससे राज्य के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और नए रोजगार के अवसर बनेंगे।

CM सम्राट ने उत्तर बिहार को दी में विकास की नई उड़ान, 1047 करोड़ की 982 विकास योजनाओं की सौगात

राज्य

CM सम्राट ने उत्तर बिहार को दी में विकास की नई उड़ान, 1047 करोड़ की 982 विकास योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर और पूरे उत्तर बिहार के विकास हेतु महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की। इसमें पताही और रक्सौल हवाई अड्डों के विकास की योजना शामिल है।

वैशाली में हवा में लटका CM सम्राट का हेलीकॉप्टर, मची भगदड़

राज्य

वैशाली में हवा में लटका CM सम्राट का हेलीकॉप्टर, मची भगदड़

वैशाली में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर के आपात स्थिति में लटक जाने से स्थानीय प्रशासन और नागरिकों में दहशत का माहौल बन गया।