PM Modi Pariksha Pe Charcha 2025: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे परीक्षा पे चर्चा,...

pariksha-pe-charcha-2025-prime-minister-modi-tips-exam-stress

PM Modi Pariksha Pe Charcha 2025: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे परीक्षा पे चर्चा, परीक्षा के तनाव से उबरने के देंगे टिप्स

pm modi pariksha pe charcha 2025  प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे परीक्षा पे चर्चा परीक्षा के तनाव से उबरने के देंगे टिप्स

Read More: Sugar Harmful for health: अत्यधिक चीनी का सेवन करने से हो सकती हैं ये बीमारियां.. 'परीक्षा पे चर्चा' (PPC) का यह 8वां संस्करण पहले ही एक नया मानदंड स्थापित कर चुका है। इस वर्ष, कार्यक्रम में 5 करोड़ से अधिक लोग शामिल होंगे। जिनमें से 2,500 छात्रों को व्यक्तिगत रूप से इस चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा. इन छात्रों में ज्य/केंद्र शासित प्रदेश बोर्ड के सरकारी स्कूलों, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, सीबीएसई और नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी शामिल हैं

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया टीजर

प्रधानमंत्री ने सोमवार को ‘एक्स’ इस कार्यक्रम से पहले अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक टीजर शेयर किया जिसमें पीएम मोदी विभिन्न राज्यों दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, केरल, त्रिपुरा और बिहार से आए छात्रों को अपने हाथ से तिल-गुड़ बांटते नजर आ रहे हैं। छात्रों के साथ परीक्षा के तनाव पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा "आइए हमारे एग्जाम वॉरियर्स को परीक्षा के तनाव से उबरने में मदद करें. 10 फरवरी को सुबह 11 बजे 'परीक्षा पे चर्चा' जरूर देखें." ये पहल छात्रों को बोर्ड परीक्षा और बाकी कॉम्पिटेटिव एग्जाम के लिए मानसिक रूप से तैयार करने का एक अनूठा मंच।  

 PM Modi Pariksha Pe Charcha 2025: मशहूर हस्तियाँ भी होंगी शामिल

इस बार 'परीक्षा पे चर्चा 2025' में बॉलीवुड की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, भूमि पेडनेकर, अभिनेता विक्रांत मैसी, छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जैसी हस्तियां भी हिस्सा लेंगी। इन हस्तियों के अनुभव और उनके दिए गए सुझाव छात्रों के लिए अत्यधिक प्रेरणादायक और उपयोगी साबित हो सकते हैं। इस साल के कार्यक्रम में 3.15 करोड़ से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, वहीं 19.80 लाख शिक्षक और 5.20 लाख पैरेंट्स भी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को मानसिक रूप से सशक्त बनाना, परीक्षा के तनाव को कम करना और उन्हें जीवन में सफलता की ओर प्रेरित करना है।

सात ज्ञानवर्धक होंगे एपिसोड

परीक्षा पे चर्चा 2025 में कुल सात ज्ञानवर्धक एपिसोड होंगे, जिसमें छात्रों को मानसिक तनाव, जीवन और शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन मिलेगा। इस बार, विभिन्न क्षेत्रों की प्रसिद्ध हस्तियाँ छात्रों के लिए प्रेरणादायक और आवश्यक जानकारी साझा करेंगी। हर एपिसोड निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर चर्चा की जाएगी।

खेल और अनुशासन

एमसी मैरीकॉम, अवनी लेखारा और सुहास यतिराज अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण, संघर्ष क्षमता और तनाव प्रबंधन के महत्व पर चर्चा करेंगे।

मानसिक स्वास्थ्य

दीपिका पादुकोण भावनात्मक कल्याण, आत्म-अभिव्यक्ति और मानसिक स्थिति की देखभाल पर जोर देंगी।

पोषण

विशेषज्ञ शोनाली सभरवाल, रुजुता दिवेकर और रेवंत हिमात्सिंगका स्वस्थ खानपान, अच्छी नींद और समग्र कल्याण के विषय में मार्गदर्शन करेंगे।

प्रौद्योगिकी एवं वित्त

गौरव चौधरी (तकनीकी गुरुजी) और राधिका गुप्ता छात्रों को प्रौद्योगिकी और वित्तीय साक्षरता का ज्ञान साझा करेंगे, और यह बताएंगे कि इनका सही इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।

रचनात्मकता और सकारात्मकता

विक्रांत मैसी और भूमि पेडनेकर छात्रों को सकारात्मक सोच, रचनात्मकता और नकारात्मक विचारों से निपटने की प्रेरणा देंगे।

एकाग्रता और मानसिक शांति

सद्गुरु मानसिक स्पष्टता और ध्यान से जुड़ी माइंडफुलनेस तकनीकों पर चर्चा करेंगे, जिससे मानसिक शांति प्राप्त हो सके।

सफलता की कहानियाँ

यूपीएससी, आईआईटी-जेईई, सीएलएटी, सीबीएसई, एनडीए, आईसीएसई और पिछले पीपीसी (परीक्षा पे चर्चा) प्रतिभागियों के टॉपर्स यह बताएंगे कि कैसे पीपीसी ने उनकी परीक्षा तैयारी और मानसिकता को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया।  

संबंधित सामग्री

ट्रैकिंग पर निकला इंदौर का युवक 3 दिन से लापता, मंगेतर को ही पता था प्लान; मोबाइल भी बंद

राज्य

ट्रैकिंग पर निकला इंदौर का युवक 3 दिन से लापता, मंगेतर को ही पता था प्लान; मोबाइल भी बंद

इंदौर का 31 वर्षीय युवक अद्वैत उपाध्याय, जो बेंगलुरु की शिवगंगे पहाड़ियों में ट्रैकिंग के लिए गया था, तीन दिनों से लापता है। उसकी बाइक मिली है पर मोबाइल बंद है।

आधी रात रेत माफिया पर शिकंजा, नेता का भतीजा बताकर दिखाया रौब!

राज्य

आधी रात रेत माफिया पर शिकंजा, नेता का भतीजा बताकर दिखाया रौब!

नर्मदापुरम में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने डंपर जब्त किया और मानसून के दौरान उत्खनन पर रोक लगाई।

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर मान सरकार का बड़ा फैसला न 3 साल तक बदलेंगे ड्रेस, न 15%  से ज्यादा फीस

राज्य

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर मान सरकार का बड़ा फैसला न 3 साल तक बदलेंगे ड्रेस, न 15%  से ज्यादा फीस

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्राइवेट स्कूलों पर नये नियम लागू किए, जिसमें फीस वृद्धि और यूनिफॉर्म परिवर्तन पर सख्त पाबंदियां शामिल हैं।

‘बलवान’ से ‘हेरा फेरी’ तक, 65 साल के सुनील शेट्टी का ऐसा रहा फिल्मी सफर

मनोरंजन

‘बलवान’ से ‘हेरा फेरी’ तक, 65 साल के सुनील शेट्टी का ऐसा रहा फिल्मी सफर

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में 110 फिल्में की हैं और उनका सबसे यादगार किरदार ‘धड़कन’ में था।

एक साथ उठीं 6 अर्थियां, पिता और मासूम बेटियों को अंतिम विदाई; पूरे गांव में पसरा मातम

राज्य

एक साथ उठीं 6 अर्थियां, पिता और मासूम बेटियों को अंतिम विदाई; पूरे गांव में पसरा मातम

राजगढ़ के धांसड़ गांव में निर्माणाधीन पुल के पास ईको वाहन बहने से एक परिवार के 9 सदस्यों की मौत हो गई, जिसमें गर्भवती महिला भी शामिल थी।