पंजाब में शिक्षा सुधार

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर मान सरकार का बड़ा फैसला न 3 साल तक बदलेंगे ड्रेस, न 15%  से ज्यादा फीस

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्राइवेट स्कूलों पर नये नियम लागू किए, जिसमें फीस वृद्धि और यूनिफॉर्म परिवर्तन पर सख्त पाबंदियां शामिल हैं।

By : सोनिया रायकवार
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर मान सरकार का बड़ा फैसला न 3 साल तक बदलेंगे ड्रेस, न 15%  से ज्यादा फीस

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्राइवेट स्कूलों को चेतावनी देते हुए कई बड़े ऐलान किए.पंजाब विधानसभा ने शिक्षा क्षेत्र में बड़े सुधारों को मंजूरी दी है, जिसमें प्राइवेट स्कूलों की फीस वृद्धि और यूनिफॉर्म बदलने पर कड़ी पाबंदियां शामिल हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अब शिक्षा को व्यापार नहीं बनने दिया जाएगा. फीस वृद्धि 15% से अधिक होने पर फॉरेंसिक ऑडिट अनिवार्य होगा और यूनिफॉर्म तीन साल तक नहीं बदली जा सकेगी.

शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलावों को मंजूरी 

शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक और बड़े बदलावों पर मुहर लग गई है. मान सरकार ने सूबे के प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, बेतहाशा फीस वृद्धि और हर साल यूनिफॉर्म बदलने के खेल पर लगाम कसने के लिए बड़ा बिल पास कर दिया है. सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कहा कि अब पंजाब में शिक्षा को व्यापार नहीं बनने दिया जाएगा.

सदन में चर्चा के दौरान CM मान ने कहा 

प्राइवेट स्कूलों को चेतावनी देते हुए कई बड़े ऐलान किए. उन्होंने कहा कि जिन प्राइवेट स्कूलों ने पिछले तीन सालों के दौरान 15 प्रतिशत से अधिक फीस बढ़ाई है, सरकार उनकी फॉरेंसिक ऑडिट करवाएगी. इसके अलावा अब कोई भी प्राइवेट स्कूल तीन साल तक ड्रेस (यूनिफॉर्म) नहीं बदल पाएगा. हर साल नए डिजाइन और दुकान तय करके अभिभावकों की जेब काटने वाले खेल पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है.

साथ ही अगर किसी स्कूल ने इन्फ्रास्ट्रक्चर (भवन या सुविधाओं) के विकास पर खर्च किया है, तो वे सीधे फीस नहीं बढ़ा सकते. उन्हें फीस रेगुलेटरी अथॉरिटी के पास जाकर वन-टाइम अधिकतम 8% तक ही फीस बढ़ाने की इजाजत मिलेगी.

ट्रम्प की पत्नी ने भी देखा था दिल्ली मॉडल 

सदन में बिल पर बात रखते हुए मुख्यमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत दौरे का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जब ट्रम्प भारत आए थे, तो उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दौरा किया था और शिक्षा मॉडल की सराहना की थी. सीएम मान ने सभी विधायकों से भावुक अपील करते हुए कहा कि यह विद्या से संबंधित पवित्र बिल है. इसे राजनीति से ऊपर उठकर सर्वसम्मति से पास किया जाना चाहिए ताकि समाज में कोई नेगेटिविटी न फैले.

सदन में पास हुए ये अहम बिल

मुख्यमंत्री की अपील और लंबी चर्चा के बाद पंजाब विधानसभा में सर्वसम्मति से शिक्षा सुधार से जुड़े अहम विधेयकों पर वोटिंग हुई और वे पास हो गए. 

Punjab Regulation of Fee of Un-aided Educational Institutions (Amendment) Bill: प्राइवेट स्कूलों की फीस और यूनिफॉर्म रेगुलेट करने वाला संशोधन बिल पास.

Cloud University, Hoshiarpur Bill 2026: राज्य में पहली 'प्राइवेट डिजिटल यूनिवर्सिटी' की स्थापना के लिए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने 'क्लाउड यूनिवर्सिटी, होशियारपुर बिल 2026' पटल पर रखा, जिसे हरी झंडी मिल गई.

संबंधित सामग्री

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने BJP पर आरोप लगाया कि वे पंजाब में उनकी सरकार को बदनाम करने के लिए ED और CBI का इस्तेमाल कर रहे हैं।

CM भगवंत मान बोले- महिलाओं के खाते की ‘टूं-टूं’ बंद नहीं होगी, विपक्ष पंजाब के लिए रोडमैप बताए

CM भगवंत मान बोले- महिलाओं के खाते की ‘टूं-टूं’ बंद नहीं होगी, विपक्ष पंजाब के लिए रोडमैप बताए

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिलाओं को आर्थिक सहायता जारी रखने का आश्वासन दिया और महिलाओं के खाते में राशि भेजने की घोषणा की।

पंजाब में कथित भ्रष्टाचार पर हाईकोर्ट सख्त, CBI को जांच; दो महीने में मांगी रिपोर्ट

पंजाब में कथित भ्रष्टाचार पर हाईकोर्ट सख्त, CBI को जांच; दो महीने में मांगी रिपोर्ट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच CBI को सौंपी गई है। आरोपों में सरकारी निर्णयों में हेरफेर शामिल है।

पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा कदम, पुलिस विभाग में 10 हजार नए पदों पर होगी भर्ती

पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा कदम, पुलिस विभाग में 10 हजार नए पदों पर होगी भर्ती

पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूत करने के लिए पुलिस बल में 10 हजार नई भर्तियाँ और NDPS एक्ट को सख्त करने का प्रस्ताव दिया।

न्यू चंडीगढ़ के पास 200 से 300 एकड़ में बनेगी फिल्म सिटी, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान

न्यू चंडीगढ़ के पास 200 से 300 एकड़ में बनेगी फिल्म सिटी, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में एक नई फिल्म सिटी विकसित करने की घोषणा की, जिससे शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन की सुविधाएं मिलेंगी।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर