पंजाब सीएम मान का बड़ा बयान

CM भगवंत मान बोले- महिलाओं के खाते की ‘टूं-टूं’ बंद नहीं होगी, विपक्ष पंजाब के लिए रोडमैप बताए

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिलाओं को आर्थिक सहायता जारी रखने का आश्वासन दिया और महिलाओं के खाते में राशि भेजने की घोषणा की।

By : सोनिया रायकवार
CM भगवंत मान बोले- महिलाओं के खाते की ‘टूं-टूं’ बंद नहीं होगी, विपक्ष पंजाब के लिए रोडमैप बताए

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मानसा के सरदूलगढ़ स्थित गांव फत्ता मालोका में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम में महिलाओं को दी जा रही आर्थिक सहायता को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खातों में राशि आने वाली ‘टूं-टूं’ कभी बंद नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार का विरोध करने के बजाय पंजाब के विकास को लेकर अपना रोडमैप जनता के सामने रखे।

36.87 लाख महिलाओं के खातों में 1,262 करोड़ रुपए ट्रांसफर

मान ने बताया कि मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत 36.87 लाख महिलाओं के खातों में अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर की तीन महीने की दूसरी किस्त के तौर पर 1,262.54 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मोबाइल पर खाते में पैसे आने का मैसेज महिलाओं के लिए सिर्फ आर्थिक सहायता की सूचना नहीं है, बल्कि यह भरोसा भी देता है कि सरकार उनके साथ खड़ी है।

विपक्ष पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल के पास पंजाब के लिए स्पष्ट मुद्दा और विजन नहीं है। उन्होंने विपक्ष से सरकार का विरोध करने के बजाय राज्य के विकास के लिए अपना रोडमैप जनता के सामने रखने को कहा।

मान ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसा पंजाब बनाना है, जहां महिलाओं को आर्थिक सम्मान, किसानों को भरोसेमंद बिजली, युवाओं को मेरिट के आधार पर रोजगार, बच्चों को बेहतर शिक्षा और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए जरूरी सुविधाएं मिलें।

‘खिलाड़ी गोल तभी करेगा, जब गेंद पास की जाएगी’

सीएम मान ने अकाली दल को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने अकाली दल को नकार दिया है और वह दोबारा सत्ता में नहीं आएगा।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद पर प्रगट सिंह की नियुक्ति को लेकर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “खिलाड़ी गोल तभी करेगा, जब उसे गेंद पास की जाएगी।”

मान ने दावा किया कि पंजाब के लोगों ने 2027 में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

गांव की पंचायत को 51 लाख रुपए का चेक

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गांव की ग्राम पंचायत को विकास कार्यों के लिए 51 लाख रुपए का चेक भी दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब के विकास के लिए शुरू किए गए काम आगे भी जारी रहेंगे।

सरकारी भर्ती में ‘नो कैश, नो फरमाइश’

सरकारी नौकरियों को लेकर भगवंत मान ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में ‘नो कैश, नो फरमाइश’ की नीति जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए न तो पैसे देने पड़ेंगे और न ही किसी राजनीतिक सिफारिश की जरूरत होगी।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार अब तक 70 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां दे चुकी है। उन्होंने कहा कि भर्ती में योग्यता और मेरिट को प्राथमिकता दी जा रही है।

सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम का जिक्र

मान ने सरकारी स्कूलों में किए गए सुधारों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं के साथ स्मार्ट क्लासरूम, शिक्षकों की ट्रेनिंग और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने पर काम किया गया है।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में डॉक्टर, इंजीनियर, सिविल सेवक और खिलाड़ी बनने की आकांक्षा बढ़ी है।

300 यूनिट मुफ्त बिजली जारी रखने का दावा

सीएम मान ने कहा कि पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलती रहेगी। उन्होंने दावा किया कि इससे आम परिवारों को बिजली बिल में राहत मिली है।

उन्होंने किसानों के लिए कृषि कार्यों में दिन के समय बिजली देने की नीति भी जारी रखने की बात कही।

संबंधित सामग्री

‘सम्मान अपनी जगह, लेकिन यह बयान गलत…’ बागेश्वर सरकार के महिला-सेवादार वाली टिप्पणी पर अनिलानंद महाराज ने जताई आपत्ति

‘सम्मान अपनी जगह, लेकिन यह बयान गलत…’ बागेश्वर सरकार के महिला-सेवादार वाली टिप्पणी पर अनिलानंद महाराज ने जताई आपत्ति

धीरेंद्र शास्त्री के महिला सुरक्षा बयान पर अनिलानंद महाराज ने आपत्ति जताई, कहा आश्रम व्यवस्था और सनातन परंपरा के खिलाफ।

पंजाब में कथित भ्रष्टाचार पर हाईकोर्ट सख्त, CBI को जांच; दो महीने में मांगी रिपोर्ट

पंजाब में कथित भ्रष्टाचार पर हाईकोर्ट सख्त, CBI को जांच; दो महीने में मांगी रिपोर्ट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच CBI को सौंपी गई है। आरोपों में सरकारी निर्णयों में हेरफेर शामिल है।

ग्वालियर में सोशल मीडिया से महिलाओं को फंसाने वाला युवक गिरफ्तार, मोबाइल में 50 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले

ग्वालियर में सोशल मीडिया से महिलाओं को फंसाने वाला युवक गिरफ्तार, मोबाइल में 50 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले

ग्वालियर पुलिस ने योगेश गुप्ता को गिरफ्तार किया, जिसने महिलाओं को आपत्तिजनक वीडियो कॉल्स के जरिए फंसाकर उनका शोषण किया।

पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा कदम, पुलिस विभाग में 10 हजार नए पदों पर होगी भर्ती

पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा कदम, पुलिस विभाग में 10 हजार नए पदों पर होगी भर्ती

पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूत करने के लिए पुलिस बल में 10 हजार नई भर्तियाँ और NDPS एक्ट को सख्त करने का प्रस्ताव दिया।

आश्रमों की सुरक्षा पर साध्वी हर्षानंद का सवाल, धीरेंद्र शास्त्री की अपील के बाद छिड़ी बहस

आश्रमों की सुरक्षा पर साध्वी हर्षानंद का सवाल, धीरेंद्र शास्त्री की अपील के बाद छिड़ी बहस

साध्वी हर्षानंद ने आश्रमों में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए घर पर पूजा करने की सलाह दी। उन्होंने इसे अधिक सुरक्षित विकल्प बताया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर