साध्वी की आश्रम सुरक्षा पर चिंता

आश्रमों की सुरक्षा पर साध्वी हर्षानंद का सवाल, धीरेंद्र शास्त्री की अपील के बाद छिड़ी बहस

साध्वी हर्षानंद ने आश्रमों में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए घर पर पूजा करने की सलाह दी। उन्होंने इसे अधिक सुरक्षित विकल्प बताया।

आश्रमों की सुरक्षा पर साध्वी हर्षानंद का सवाल, धीरेंद्र शास्त्री की अपील के बाद छिड़ी बहस

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की महिलाओं से अकेले धाम नहीं आने की अपील के बाद साध्वी हर्षानंद गिरि ने आश्रमों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में किसी संत, आश्रम या बागेश्वर धाम का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि अगर किसी आश्रम में महिलाओं को खुद सेवादारों पर भरोसा न करने की सलाह दी जा रही है, तो श्रद्धालुओं को वहां जाने से पहले सुरक्षा को लेकर जरूर सोचना चाहिए।

‘अगर भरोसा नहीं तो सुरक्षा कौन देगा’

साध्वी हर्षानंद ने कहा कि अगर किसी संत को अपने ही आश्रम के सेवादारों पर भरोसा नहीं है, तो श्रद्धालु वहां अपने बच्चों और परिवार के साथ कैसे भरोसा करके जाएं। उन्होंने सवाल किया कि आश्रम के अंदर महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका कहना सभी आश्रमों के लिए नहीं है और हर आश्रम को गलत नहीं बताया जा सकता।

घर पर पूजा करने की दी सलाह

साध्वी ने महिलाओं और परिवारों को सलाह देते हुए कहा कि अगर किसी जगह की सुरक्षा को लेकर दुविधा है तो आश्रमों में जाने के बजाय अपने घर पर रहकर मंत्र जाप और पूजा-पाठ किया जा सकता है। उन्होंने आश्रम की राजनीति और विवादों से दूर रहने की बात कही। साथ ही कहा कि सुरक्षित रहना सबसे जरूरी है।

धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा था

दरअसल, 3 अक्टूबर की रात धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं, खासकर महिलाओं से सतर्क रहने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि महिलाएं अकेली धाम न आएं और अगर आती हैं तो किसी अनजान व्यक्ति या सेवादार पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

मंदिर और हॉल तक रहने की अपील

धीरेंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं से मंदिर परिसर और हॉल के अलावा अन्य जगहों पर न जाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि बागेश्वर धाम के करीब 5 किलोमीटर के पूरे क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी नहीं है। उन्होंने श्रद्धालुओं से लंबे समय तक धाम में नहीं रुकने और अपने सामान व सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद लेने की अपील भी की थी।

संबंधित सामग्री

रांची के योगदा आश्रम पहुंचे सीएम हेमंत और पत्नी कल्पना सोरेन, जानिए परमहंस योगानंद से जुड़ी इस धरोहर की खासियत

रांची के योगदा आश्रम पहुंचे सीएम हेमंत और पत्नी कल्पना सोरेन, जानिए परमहंस योगानंद से जुड़ी इस धरोहर की खासियत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने रांची स्थित योगदा सत्संग आश्रम का दौरा किया और वहां के आध्यात्मिक और शैक्षिक कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की।

‘सम्मान अपनी जगह, लेकिन यह बयान गलत…’ बागेश्वर सरकार के महिला-सेवादार वाली टिप्पणी पर अनिलानंद महाराज ने जताई आपत्ति

‘सम्मान अपनी जगह, लेकिन यह बयान गलत…’ बागेश्वर सरकार के महिला-सेवादार वाली टिप्पणी पर अनिलानंद महाराज ने जताई आपत्ति

धीरेंद्र शास्त्री के महिला सुरक्षा बयान पर अनिलानंद महाराज ने आपत्ति जताई, कहा आश्रम व्यवस्था और सनातन परंपरा के खिलाफ।

संत प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार को पत्र, केलिकुंज आश्रम की जांच की मांग

संत प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार को पत्र, केलिकुंज आश्रम की जांच की मांग

दिनेश फलाहारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर संत प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा और केलिकुंज आश्रम की जांच की मांग की है।

प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ा नया मामला, नाबालिग लड़की लापता; परिवार ने पुलिस से लगाई तलाश की गुहार

प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ा नया मामला, नाबालिग लड़की लापता; परिवार ने पुलिस से लगाई तलाश की गुहार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में वृंदावन के प्रेमानंद महाराज आश्रम से जुड़ी नाबालिग लड़की लापता हो गई है। परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ग्रेटर नोएडा: हेलमेट पहनकर आया चोर, 4.5 लाख रुपये की बाइक ले उड़ा; गौर सिटी CCTV में कैद वारदात

ग्रेटर नोएडा: हेलमेट पहनकर आया चोर, 4.5 लाख रुपये की बाइक ले उड़ा; गौर सिटी CCTV में कैद वारदात

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी 7 एवेन्यू सोसायटी में चोरी की एक और घटना में बाइक चुराई गई, निवासियों ने सुरक्षा में सुधार की मांग की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर